आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री के घर में चाकू लेकर घुसे लोग, गार्ड को जमकर पीटा, देखिए Video

Andhra pradesh ex minister Sidda Raghava Rao: आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धा राघव राव के घर में दो लोग चाकू लेकर घुस गए। राव फिलहाल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में हैं, इससे पहले साल 2019 में उन्होंने ओंगोल लोकसभा सीट पर तेलुगु देशम पार्टी से चुनाव लड़ा था और हार गए थे।

Sidda Raghava Rao, andhra pradesh

सीसीटीवी फुटेज

Andhra pradesh ex minister Sidda Raghava Rao: आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धा राघव राव के घर में चाकू लिए दो युवक घुस गए। गनीमत यह रही कि समय रहते गेट पर तैनात गार्ड को इसकी भनक लग गई और विरोध करने पर वह वहां से फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने विरोध करने पर गार्ड को जमकर पीटा। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

मुंह पर कपड़ा बांधा था

पुलिस के अनुसर घटना दोपहर की है। मंत्री के घर पर गार्ड गेट पर बैठा था। इस दौरान एक युवक आया, उसने मंत्री से मिलने की बात की। अभी गार्ड कुछ समझ पाता कि उसने जेब से छिपा रखा चाकू निकाला और उस पर हमला बोल दिया। अभी गार्ड खुद को संभाल ही रहा था कि उसके पीछे से उसका एक और साथी आ गया, उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था।

विज्ञापन

क्या था बदमाशों का मकसद?

पुलिस के अनुसार दोनों हमलावरों के पास चाकू थे। सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से दोनों की पहचान कर उनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पूर्व मंत्री से पूछताछ की गई है, फिलहाल उन्होंने दोनों को पहचानने से इनकार किया है। दोनों लूट या हत्या किस मकसद से आए थे इस बारे में जांच की जा रही है।

लड़ चुके हैं लोकसभा चुनाव

पुलिस के अनुसार बदमाशों के हुलिया का मिलान पुलिस रिकॉर्ड में मौजूद डोजेयर से किया जा रहा है। बदमाशों ने पूरी रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। पूर्व मंत्री के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। बता दें सिद्दा राघव राव फिलहाल वाईएसआर कांग्रेस पार्टी  में हैं। वह पूर्व में आंध्र प्रदेश कैबिनेट में पर्यावरण, वन और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग मंत्री रह चुके हैं। 2019 में उन्होंने ओंगोल लोकसभा सीट पर तेलुगु देशम पार्टी से चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ