New Parliament Inauguration: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को एक बार फिर विपक्षी एकता को झटका दिया। नवीन पटनायक के बीजू जनता दल ने रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने का ऐलान किया है। बीजेडी ने विपक्ष के बहिष्कार को खारिज करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति देश की प्रमुख हैं। संसद भारत के 1.4 बिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व करती है। दोनों संस्थान भारतीय लोकतंत्र के प्रतीक हैं और भारत के संविधान से अपना अधिकार प्राप्त करते हैं।
बीजेडी का मानना है कि इन संवैधानिक संस्थाओं को किसी भी मुद्दे से ऊपर होना चाहिए, जो उनकी पवित्रता और सम्मान को प्रभावित कर सकता है। इस तरह के मुद्दों पर सदन में बाद में हमेशा बहस की जा सकती है। इसलिए बीजद इस महत्वपूर्ण अवसर का हिस्सा होगा।
वाईएसआर ने भी किया समर्थन
आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की पुष्टि की है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इसका ऐलान कर दिया है। इनके अलावा शिरोमणि अकाली दल (SAD) और चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) सहित कई अन्य दलों ने अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है। शिवसेना (शिंदे गुट), मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भाजपा की तमिलनाडु सहयोगी अन्नाद्रमुक (अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम) के भी समारोह में उपस्थित होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: कहानी Sengol की: देश की आजादी और नेहरू से जुड़ा है इतिहास, नए संसद भवन में पीएम मोदी को सौंपेंगे तमिलनाडु के विद्वान
19 दलों ने किया बहिष्कार
कांग्रेस समेत 19 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। विपक्षी दलों ने प्रधानमंत्री द्वारा संसद के उद्घाटन करने के फैसले को लोकतंत्र पर सीधा हमला कहा है। सभी राष्ट्रपति के हाथों संसद भवन का उद्घाटन कराए जाने की मांग कर रहे हैं।
एनडीए ने बहिष्कार करने वाले दलों की निंदा की
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बायकॉट करने वाले 19 दलों की निंदा की है। एनडीए की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि वह 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन का बहिष्कार करने के 19 राजनीतिक दलों के निर्णय की स्पष्ट रूप से निंदा करता है। यह फैसला केवल अपमानजनक नहीं है, यह हमारे महान राष्ट्र के लोकतांत्रिक लोकाचार और संवैधानिक मूल्यों का घोर अपमान है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
7 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
10 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
12 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
15 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines