---विज्ञापन---

3 जेट, 100 प्राइवेट प्लेन, 10 NSG कमांडो…देखें अनंत अंबानी की शादी के लिए क्या-क्या इंतजाम?

Ambani Family Wedding Arrangements: अनंत अंबानी की शादी में कल देश-दुनिया से मेहमान आएंगे। उनके आने-जाने के लिए अंबानी परिवार ने खास इंतजाम किए हैं। इतना ही नहीं मेहमानों को शादी में रिटर्न गिफ्ट भी मिलेंगे। आइए शादी के लिए इंतजामों पर एक नजर डालते हैं...

---विज्ञापन---

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Arrangements: मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे अनंत अंबानी की शादी राधिका मर्चेंट के साथ कल होने जा रही है। 2 प्री-वेडिंग के बाद फाइनल वेडिंग मुंबई में ही होगी। वैसे तो अनंत की शादी के फंक्शन पिछले 5 महीने से चल रहे हैं, लेकिन फाइनल वेडिंग के फंक्शन 14 जुलाई को खत्म होंगे।

अंबानी परिवार अपने छोटे बेटे की शादी को सबसे खास और ग्रैंड सेलिब्रेशन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देश-विदेश से मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है। PM मोदी भी इस शादी में शामिल हो सकते हैं। वहीं फाइनल वेडिंग में अंबानी परिवार ने मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए हैं। पूरा मुंबई और अंबानी परिवार का एंटीलिया हाउस कड़े सुरक्षा घेरे मे है।

---विज्ञापन---

 

शादी के लिए किए गए यह इंतजाम

अंबानी परिवार ने शादी के मेहमानों को लाने और वापस छोड़कर आने के लिए 3 फाल्कन-2000 जेट हायर किए हैं। इनके अलावा 100 प्राइवेट जेट भी मेहमानों की सेवा में हाजिर रहेंगे। एयर चार्टर कंपनी क्लब वन एयर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजन मेहरा ने इसकी पुष्टि की। वेडिंग वेन्यू पर 10 NSG कमांडो और मुंबई पुलिस के अफसर सुरक्षा में तैनात हैं।

---विज्ञापन---

200 इंटरनेशनल सिक्योरिटी गार्ड मेहमानों की सिक्योरिटी में रहेंगे। 300 सिक्योरिटी मेंबर्स और 100 से ज्यादा ट्रैफिक कर्मी और मुंबई पुलिस शादी के फंक्शन के दौरान तैनात रहेंगे। मुंबई में अंबानी परिवार की 27 मंजिला हवेली एंटीलिया के बाहर खड़े पेड़ों को सजाने के लिए मैरीगोल्ड और चमकदार पीली रोशनी का इस्तेमाल किया गया है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

मुंबई पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

शादी में आने वाले मेहमानों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए मुंबई पुलिस ने आम लोगों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है। वेडिंग वेन्यू के आस-पास की सड़कों को भी सजावटी रोशनी और लाल फूलों से सजाया गया है। शादी समारोह बांद्रा कुर्ला सेंटर (BKC) के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा।

ऐसे में वर्ल्ड सेंटर के आस-पास की सड़कें 12-15 जुलाई को दोपहर एक बजे से आधी रात के बीच केवल मेहमानों के आने-जाने के लिए खुली रहेंगी। आम लोगों के लिए सड़कें बंद रहेंगी। अंबानी परिवार की गेस्ट लिस्ट में बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनीतिक, खेलकूद जगत की हस्तियों के अलावा इंटरनेशनल गेस्ट भी शामिल हैं।

---विज्ञापन---

 

शादी में आने वालों को मिलेंगे गिफ्ट

सूत्रों के अनुसार, शादी समारोह में आने वाले मेहमानों के लिए अंबानी परिवार ने स्पेशल रिटर्न गिफ्ट खरीदें हैं। राजकोट, कश्मीर, बनारस से रिटर्न गिफ्ट आए हैं। बता दें कि मार्च में अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन शुरू हुए थे। पहले एक से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में प्री-वेडिंग हुई। दूसरी प्री-वेडिंग 29 मई से एक जून तक क्रूज शिप पर हुई। इटली और फ्रांस में क्रूज का स्टॉपेज और प्री-वेडिंग के फंक्शन रखे गए। प्री-वेडिंग में जस्टिन बीबर, रिहाना, केटी पेरी और बॉय बैंड बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे इंटरनेशनल सिंगर परफॉर्म कर चुके हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Jul 11, 2024 11:02 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola