---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सागर जहरीली शराब कांड मामले का आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट, 30000 का था इनाम

Breaking News in Hindi: उत्तराखंड में आज पुरानी पेंशन योजना के लिए विरोध प्रदर्शन होंगे तो आज दिल्ली में चल रहा ब्रिक्स समिट खत्म हो जाएगा. आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा, मलेशिया के प्रधानमंत्री चेन्नई के दौरे पर जाएंगे.

---विज्ञापन---

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब कांड के आरोपी शिवंजय राजपूत को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 30000 के इनामी आरोपी के पैर में गोली लगी है. वहीं आज ब्रिक्स समिट का दूसरा और अंतिम दिन है और आज प्रधानमंत्री मोदी 7 देशों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इधर बिहार में पटना हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश आज शपथ ग्रहण करेंगे.

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई के 2 दिवसीय दौरे पर जाएंगे. उधर उत्तराखंड में आज पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन है. आज मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम चेन्नई के दौरे पर जाएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगरा के दौरे पर रहेंगे और खटिक गर्जना सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

09:08 (IST) 13 Sep 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जहरीली शराब कांड मामले में सागर पुलिस का बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई हुई है. रवि लखेरा के बाद 30000 के इनामी आरोपी शिवांजय को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस और शिवांजय के बीच कठुआ नाला जंगल में मुठभेड़ हुई थी. शिवांजय ने पुलिस टीम पर 3 राउंड फायर किए. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली शिवांजय के पैर में लगी. आरोपी से 315 बोर का कट्टा, 3 जिंदा और 3 खाली कारतूस बरामद हुए हैं.

First published on: Sep 13, 2026 09:05 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola