Telangana Exit Polls: विधानसभा चुनाव 2018 के एग्जिट पोल कितने सही साब‍ित हुए थे?

Telangana Exit Polls 2018: साल 2018 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ था और भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने फिर से सरकार बनाई थी।

Exit Polls 2018

Exit Polls 2018

विज्ञापन

Exit Polls Of Telangana Election 2018: तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के एग्जिट पोल आज सामने आएंगे, लेकिन 2018 में एग्जिट पोल के अनुमान सटीक साबित हुए थे। सभी एजेंसियों ने अनुमान जताया था कि तेलंगाना में के. चंद्रशेखर राव की सरकार दोबारा आएगी। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया था। KCR का समय से 9 महीने पहले चुनाव कराने का फैसला सही साबित हुआ था। 2018 के चुनाव में 119 में से सबसे ज्यादा 88 सीटें भारत राष्ट्र समिति (BRS) पूर्व तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (TRS) मिली थीं। कांग्रेस को 19, IMIM को 7, TDP को 2, भाजपा को एक, AIFB को एक सीट मिली थी। वहीं एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली थी।

विज्ञापन

Times Now-CNX
TRS को 66, कांग्रेस को 37, भाजपा को 7 और अन्य को 9 सीटें

Republic- Jan Ki Bat
TRS को 58, कांग्रेस-TDP गठबंधन को 45, भाजपा को 7 सीटें

Axis My India
TRS को 85, कांग्रेस को 27, भाजपा को 2 सीटें और अन्य को 5 सीटें

विज्ञापन

C Voter
TRS को 54, कांग्रेस को 53, भाजपा को 5 सीटें और अन्य को 7 सीटें

News X-NETA
TRS को 57, कांग्रेस को 46, भाजपा को 6 सीटें और अन्य को 10 सीटें

विज्ञापन

News Nation
TRS को 55, कांग्रेस को 53, भाजपा को 3 सीटें और अन्य को 8 सीटें

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023

तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की सरकार है और चंद्रशेखर राव मुख्यमंत्री हैं। राज्य में आज 119 विधानसभा सीटों के लिए आज एक ही चरण में वोटिंग चल रही है। शाम तक मतदान प्रतिशत क्लीयर हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ