हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ईरान युद्ध के बीच PM मोदी ने सऊदी क्राउन प्रिंस से की बात, होर्मुज में जहाजों के सेफ पैसेज पर की चर्चा

प्रधानमंत्री ने सऊदी क्राउन प्रिंस को सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए उनके निरंतर सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया. मंगलवार को ही प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की थी.

विज्ञापन

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से टेलीफोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों के सुरक्षित और स्वतंत्र आवागमन सुनिश्चित करने और शिपिंग मार्गों की सुरक्षा पर गहन विचार-विमर्श किया.

शिपिंग लाइनों को खुला रखना जरूरी


एक्स पर जारी अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि उन्होंने सऊदी नेतृत्व के साथ क्षेत्रीय स्थिति के बदलते परिदृश्य पर चर्चा की. उन्होंने क्षेत्रीय एनर्जी ठिकानों पर हुए हमलों की भारत ने निंदा दोहराई. दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि जल में जहाजों की स्वतंत्रता बनाए रखना और शिपिंग लाइनों को खुला एवं सुरक्षित रखना बहुत आवश्यक है, खासकर वर्तमान तनावपूर्ण परिस्थितियों में इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

सऊदी अरब का जताया आभार


प्रधानमंत्री ने सऊदी क्राउन प्रिंस को सऊदी अरब में रहने वाले भारतीय समुदाय के निरंतर सहयोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया. मंगलवार को ही प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की थी, जिसमें मध्य पूर्व की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला रखने के महत्व पर चर्चा हुई थी. यह दोनों नेताओं के बीच 28 फरवरी को अमेरिका एवं इजरायल द्वारा ईरान पर संयुक्त हमले शुरू होने के बाद पहली बातचीत थी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ईरान के खिलाफ US-इजरायल की जंग को एक महीने पूरे, युद्ध में अब तक कितने रुपये हो गए ‘स्वाहा’?

होर्मुज पर ईरान की शर्तें


अमेरिका-इजरायल का ईरान पर युद्ध ने होर्मुज जलडमरूमध्य से शिपिंग को लगभग ठप कर दिया है. ईरान ने हालांकि घोषणा की कि ‘गैर-शत्रुतापूर्ण’ जहाजों को ईरानी अधिकारियों से समन्वय कर मार्ग दिया जा सकता है. ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने राज्य टेलीविजन पर स्पष्ट किया कि चीन, रूस, भारत, इराक एवं पाकिस्तान जैसे पांच ‘मित्र राष्ट्रों’ के टैंकरों को सुरक्षित पारित किया जाएगा, जबकि शत्रु देशों से जुड़े जहाजों पर नाकाबंदी जारी रहेगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola