Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

क्या है वो कोड? जिससे दुनिया के सबसे ताकतवर फाइटर जेट F-35 ने भारत में की इमरजेंसी लैंडिंग, जानें पूरी कहानी

Royal Navy F-35 Fighter Jet Still Stuck In India: सैन्य ताकत में नंबर 1 माने जाने वाला अमेरिका का एक ताकतवर फाइटर जेट F-35 में तकनीकी खराबी आ गई। इस वजह से उसे भारत में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। अमेरिका रॉयल नेवी का F-35 पिछले 72 घंटे से केरल के त्रिवेंद्रम में खड़ा है।

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Jun 18, 2025 20:47

Royal Navy F-35 Fighter Jet Stuck In India:  अमेरिका के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली फाइटर जेट मौजूद हैं। इनमें से एक है F-35, जो दुश्मन के ठिकानों को एक झटके में नेस्तनाबूद करने की ताकत रखता है। खास बात यह है कि ये फाइटर जेट पिछले तीन दिन से केरल के त्रिवेंद्रम में खड़ा है। इसके पीछे की वजह इसकी इमरजेंसी लैंडिंग है। दिलचस्प बात यह है कि इस विमान की भारत में एक कोड के जरिए इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। आइए आपको इसके पीछे की पूरी कहानी बताते हैं…

दरअसल, फाइटर जेट F-35 रविवार को भारत की सीमा से गुजर रहा था। इस फाइटर जेट में ईंधन की कमी थी। पायलट ने जब इस दिक्कत को देखा तो भारत में इमरजेंसी लैंडिंग कराने की गुजारिश की। पायलट ने एयरक्राफ्ट के ट्रांसपॉन्डर में 4 अंकों का एक कोड डाला। जिसका नाम था- 7700…इस कोड को भारतीय वायुसेना ने तुरंत पहचान लिया और मदद के लिए आगे बढ़ी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़े: पहलगाम आतंकी हमले के बाद 3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, जानें क्या है सरकार की तैयारी?

क्या है कोड 7700?

यह फाइटर विमान का एक इमरजेंसी कोड होता है। हर फाइटर विमान का अलग-अलग इमरजेंसी कोड होता है, लेकिन युद्ध की स्थिति में पायलट को इस कोड का अलार्म तुरंत बंद करना पड़ता है। ताकि दुश्मनों को विमान की लोकेशन पता नहीं चल पाए। जब कोई आपातकाल की स्थिति आती है तो इस फाइटर जहाज का पायलट ट्रांसपॉन्डर पर 7700 कोड सेट करता है और उसे फ्लैश कर देता है। यह इंटरनेशनल कोड होता है। रडार पर इस कोड की स्क्रीनिंग होने लगती है। अगर रडार पर भी इसकी स्क्रिनिंग नहीं हो पाती है तो एसी स्थिति में एटीसी कॉल के जरिए मदद की गुहार लगाई जाती है।

---विज्ञापन---

सवालों में आ गया फाइटर जेट F-35

अब पूरी दुनिया में इस विमान को लेकर चर्चा हो रही है। इस विमान की ताकत की तारीफ अमेरिकी राष्ट्रपति हर जगह करते हैं और अब इसी की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस जेट को ठीक करने के लिए टेक्निकल टीम आ चुकी है, लेकिन पिछले 72 घंटे से यह जेट उसी हालत में है।

बेंगलुरु एयर शो में भी आया था यह विमान

इसी साल फरवरी में बेंगलुरु में एयर इंडिया शो का आयोजन हुआ था। इसमें अमेरिका का सबसे खतरनाक फाइटर जेट F-35 भी शामिल हुआ था। इस शो में SU 57 को भी रूस ने प्रदर्शनी में भेजा था। उस वक्त अमेरिका और रूस के बीच अपने-अपने फाइटर विमान को बेचने के लिए होड़ मची हुई थी। बता दें कि दुनिया के अगर सबसे खतरनाक एयरक्राफ्ट की बात की जाती है तो सबसे पहला नाम अमेरिका के F-35 का ही आता है। फिलहाल यह खतरनाक जेट अमेरिका के बाद ब्रिटेन, इजराइल, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पास है।

यह भी पढ़े: ‘आप जैसा बनना चाहती हूं…’, पीएम मोदी से मेलोनी ने कह दी मन की बात

First published on: Jun 18, 2025 08:10 PM

संबंधित खबरें