हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अमरनाथ यात्रा से पहले जान लें जरूरी बातें, एक ही जगह पर मिलेगी पूरी जानकारी

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। जो लोग पहली बार यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके मन में यात्रा को लेकर कई सवाल होंगे। इस तरह के सभी सवालों के जवाब यात्री श्राइन बोर्ड की आधिकारिक साइट से ले सकते हैं।

विज्ञापन

Amarnath Yatra: जम्मू-कश्मीर में पवित्र गुफा के दर्शन करने का सपना देखने वालों का सपना पूरा होने जा रहा है। यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जा चुके हैं। इसमें किन-किन चीजों की जरूरत होगी, इसकी जानकारी श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ले सकते हैं। यह यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जो 9 अगस्त को समाप्त होगी। वहीं, इस रजिस्ट्रेशन 14 अप्रैल, 2025 से किए जा रहे हैं। अगर आपने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो आज ही कर सकते हैं। अगर यात्रा को लेकर कुछ सवाल हैं, तो उसके लिए भी श्राइन बोर्ड की साइट पर जा सकते हैं।

कहां से मिलेगी जानकारी?

अमरनाथ यात्रा को आसान बनाने के लिए श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट है। इस पर यात्रा से जुड़ी पूरी डिटेल दी गई है। साइट https://jksasb.nic.in/index.html पर जाने के बाद सबसे पहला पेज खुलकर आएगा, उसमें यात्रा से जुड़े अपडेट के लिए ‘क्या नया’ और ‘क्या करना है क्या नहीं’ का ऑप्शन दिखेगा। हालांकि, इसी पेज पर सबसे ऊपर ‘अबाउट’ का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें बोर्ड की पूरी जानकारी दी गई है। इसके पास ही ‘यात्रा’ का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें यात्रा का प्लान देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra: घर बैठे कैसे देखें आरती? स्टेप बाय स्टेप रजिस्ट्रेशन का तरीका भी जानें

विज्ञापन

फैसिलिटी में क्या-क्या?

साइट पर तीसरा ऑप्शन फैसिलिटी का ऑप्शन दिखेगा, जिसमें हेलीकॉप्टर सेवा दी जाती है। साथ ही लंगर, मेडिकल सर्विस और पार्किंग जैसी फैसिलिटी मिल जाएंगी। इन सेवाओं का कैसे लाभ उठाना है, इसकी पूरी जानकारी साइट पर मिल जाएगी। वहीं, अलग ऑप्शन ‘How To Reach’ दिख जाएगा, जिसमें पहुंचने के लिए पूरा रास्ता दिया गया है। इसके साथ ही पूरा ट्रेडिशनल रूट भी इसमें देखा जा सकता है।

इंफॉर्मेशन और टिप्स

यात्रियों के लिए यात्रा से जुड़ी जानकारी और कुछ टिप्स भी दिए गए हैं। इस पर क्लिक करने के बाद 14 प्वाइंट्स की पूरी एक लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी, जिसको ध्यानपूर्वक पढ़ लें। इसके अलावा, यात्रा से जुड़ी सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है, जिसका पालन करना हर यात्री के लिए जरूरी होगा। इसकी पूरी जानकारी साइट पर उपलब्ध है। इसके आगे ऑनलाइन सर्विस का ऑप्शन दिया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन, परमिट डाउनलोड, ऑनलाइन डोनेशन और प्रसाद की ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा, हेल्प डेस्क में किसी भी समस्या से जुड़ा समाधान मिल जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Amarnath Yatra के लिए क्या है रूट? जानें कैसे पहुंचते हैं पवित्र गुफा तक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola