Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

मोरन हाईवे पर बनेगी वैकल्पिक रनवे सुविधा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

साल 2023 के बाद साल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन एयरफोर्स के विमान पर बैठकर असम में टेक ऑफ करेंगे. आपको बता दें कि शनिवार यानी 14 फरवरी को असम के डिब्रुगढ़-मोरन हाईवे पर बने पहले हाइवे-आधारित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन मोदी करने जा रहे हैं. इंडियन एयरफोर्स सूत्रों ने न्यूज 24 को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री का विमान नेशनल हाईवे पर उतरना और टेक-ऑफ करेगा.

Author
Written By: Pawan Mishra Updated: Feb 13, 2026 21:37

साल 2023 के बाद साल 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन एयरफोर्स के विमान पर बैठकर असम में टेक ऑफ करेंगे. आपको बता दें कि शनिवार यानी 14 फरवरी को असम के डिब्रुगढ़-मोरन हाईवे पर बने पहले हाइवे-आधारित इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी का उद्घाटन मोदी करने जा रहे हैं. इंडियन एयरफोर्स सूत्रों ने न्यूज 24 को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री का विमान नेशनल हाईवे पर उतरना और टेक-ऑफ करेगा.

असम से बंग्लादेश और अरूणाचल प्रदेश होते हुए चीन की सीमा सटी हुई है और ऐसे में यह एक ऐतिहासिक साबित होने वाला है, क्योंकि इससे सेना के मनोबल में भी इजाफा होगा. जानकारी के मुताबिक 4.2-किमी लंबी इमरजेंसी रनवे-फैसिलिटी को भारतीय वायु सेना के एक्सपर्ट ने डिजाइन किया है. इसका मकसद आपात स्थितियों, सैन्य परिचालन और आपदा प्रबंधन के दौरान वहां से विमान ऑपरेट किए जा सकें.

---विज्ञापन---

खासकर भारत-चीन सीमा के पास परीक्षण दौरे में कई IAF लड़ाकू विमान और परिवहन विमान इसी हाईवे रनवे पर सफलतापूर्वक लैंड और टेक-ऑफ कर चुके हैं, जिससे इसकी ताकत साबित होती है. आपको बता दें कि 40 टन तक के फाइटर विमान और 74 टन अधिकतम टेक-ऑफ वजन वाले ट्रांसपोर्ट विमान इस रनवे पर उतर सकता है.

एयरफोर्स सूत्रों के मुताबिक सुबह करीब 10:30 बजे प्रधानमंत्री डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर बने इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी पर उतरेंगे. यह 7 सिस्टर के नजदीक यानी ईस्टर्न का पहला आपातकालीन लैंडिंग केंद्र है. यहां वे फाइटर जेट, ट्रांसपोर्ट विमान और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे.

---विज्ञापन---
First published on: Feb 13, 2026 09:37 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.