मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एयर इंडिया और इंडिगो एयरलाइंस के दो विमानों के पंख आपस में टकरा गए. यह घटना ग्राउंड मूवमेंट के दौरान हुई. जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का विमान उड़ान के लिए पुशबैक प्रोसेस में था, जबकि इंडिगो का विमान लैंडिंग के बाद टैक्सी कर रहा था. इसी दौरान दोनों विमानों के पंखों में टक्कर हो गई. टकराने की वजह से दोनों एयरक्राफ्ट के मेटल पार्ट्स पर डेंट पड़ गए.
हादसे के समय दोनों विमानों में यात्री सवार थे. हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की खबर नहीं है. घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों विमानों को रोक दिया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की.
Mumbai Airport | While Air India AI2732 was taxiing from C1 towards M4 for departure, and the IndiGo arrival flight was taxing joining B1, the right wing tips of both the aircraft touched each other. Both aircraft were taxiing at the time of the incident. Both aircraft returned… pic.twitter.com/hZXxlrrx9l
— ANI (@ANI) February 3, 2026
रनवे पर यह टक्कर एयर इंडिया की फ्लाइट AI 2732 और इंडिगो की फ्लाइट 6E 791 के बीच हुई. एयर इंडिया का विमान तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए टेक-ऑफ करने वाला था. वहीं, इंडिगो की फ्लाइट हैदराबाद से आने के बाद टैक्सी कर रही थी. टकराने के बाद दोनों विमान इंस्पेक्शन के लिए बे में वापस आ गए.
एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि 3 फरवरी को मुंबई से कोयंबटूर जाने वाली फ्लाइट AI2732 में देरी हुई, क्योंकि टेक-ऑफ से पहले टैक्सीवे पर इंतजार करते समय दूसरी एयरलाइन के एयरक्राफ्ट के टच में आ गया. दोनों एयरक्राफ्ट के पंख टकरा गए, जिससे हमारे विमान के विंगटिप को नुकसान हुआ.
Flight AI2732 operating from Mumbai to Coimbatore on 3 February was delayed after the aircraft scheduled to operate the service came into contact with another airline’s aircraft while waiting on the taxiway prior to take-off. The wingtips of the two aircraft made contact,… https://t.co/V92dd2Pxrb pic.twitter.com/dMOxOmm7Bd
— ANI (@ANI) February 3, 2026
साथ ही एयर इंडिया ने कहा, सभी पैसेंजर को सुरक्षित उतार लिया गया, और हमारी ग्राउंड टीमें उन्हें जल्द से जल्द उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचाने के लिए दूसरे इंतजाम कर रही हैं.
एयरपोर्ट प्रशासन और एयरलाइंस की तकनीकी टीम ने जांच शुरू कर दी है. फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि एटीसी निर्देशों में चूक, ग्राउंड हैंडलिंग की गलती या तकनीकी कारण से यह टक्कर हुई. यात्रियों को दूसरी उड़ानों से रवाना करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.










