Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के बाद से एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना फ्लाइट कैंसिल हो रही है। मंगलवार को भी एक के बाद एक करीब 7 फ्लाइट को तकनीकी खराबी के चलते कैंसिल कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एअर इंडिया फ्लाइट में तकनीकी खराबी से यात्री भी घबरा रहे हैं। अगर जल्द ही एअर इंडिया ने इसका समाधान नहीं किया तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मंगलवार को ये उड़ानें हुई रद्द
एअर इंडिया की मंगलवार को दो उड़ानें कैंसिल की गई हैं। इनमें एक अहमदाबाद से लंदन और दूसरी दिल्ली से पेरिस जाने वाली थी। दोनों प्लेन में तकनीकी खराबी के चलते उड़ानों को कैंसिल कर दिया गया। एअर इंडिया ने लंदन से अमृतसर और बेंगलुरु से लंदन जाने वाली फ्लाइट को भी कैंसिल किया है। इसके अलावा दिल्ली से पेरिस और सैन फ्रासिस्कों से मुंबई जाने वाली फ्लाइट को कैंसिल किया गया है। इसी तरह दिल्ली और मुंबई से विदेश के लिए उड़ान भरने को तैयार खड़ी एअर इंडिया फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण कैंसिल कर दिया गया।
यात्रियों को आ रही दिक्कत
एअर इंडिया में आ रही दिक्कतें को लेकर यात्री भी बहुत परेशान हो रहे हैं। फ्लाइट कैंसिल होने से उनके जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। कई यात्री इसे लेकर एअर इंडिया से शिकायत भी कर चुके हैं। फिलहाल एअर इंडिया की तरफ से यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और टिकट रद्द करने पर फुल रिफंड का ऑफर दिया गया है।
12 जून को लंदन जाने के दौरान क्रैश हुआ था प्लेन
बता दें कि 12 जून को एयर इंडियाका बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 प्लेन अहमदाबाद से लंदन जाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में 279 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। प्लेन में सवार 242 लोगों में से 241 लोग इस विमान हादसे में मारे गए और जिस मेडिकल हॉस्टल से विमान की टक्कर हुई, उसके 38 लोगों ने भी अपनी जान गंवा दी। इस हादसे में गुजरात के पूर्व विजय रूपाणी की भी मौत हुई थी।
संबंधित खबरें
स्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
1 hr agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
2 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
5 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
5 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
6 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
6 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
7 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
10 hrs ago'प्रधानमंत्री सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ', राहुल गांधी ने PM मोदी पर साधा निशाना
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines