रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहाई मिली, जिसके बाद ये खबरें आ रही थीं कि तीनों ने बॉन्ड साइन किए हैं. लेकिन CJP की तरफ से आए बयान में साफ कहा गया है कि उन्होंने किसी तरह का कोई बॉन्ड साइन नहीं किया है. अभिजीत दीपके ने बॉन्ड की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी फिर सड़कों पर उतरेगी और वो मोदी सरकार से डरने वाले नहीं हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन तेज, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
क्या बोले दीपके?
अभिजीत दीपके ने दिल्ली पुलिस की तुलना वर्दी वाले गुंडों से की. उन्होंने कहा- ”पुलिस में कोई इंसानियत नहीं है. ये वर्दी पहने गुंडे हैं. मैंने किसी बॉन्ड पर दस्तखत नहीं किए हैं. हम फिर से सड़कों पर उतरेंगे. हम गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी जैसे लोगों से डरने वाले नहीं हैं. हमें एक बार नहीं, बल्कि सौ बार जेल में डाल दो, हमें आपकी तानाशाही से डर नहीं लगता. हम आपकी तानाशाही को खत्म कर देंगे.”
दीपके ने सुनाई आपबीती
शनिवार को प्लेन से हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके ने आपबीती सुनाई. उन्होंने कहा-दिल्ली पुलिस आई और मुझे बताया कि मेरी दादी का निधन हो गया है. फिर मैंने दिल्ली पुलिस से कहा कि मुझे अपने चचेरे भाई से दो मिनट फोन पर बात करने दें, लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि वो फोन नहीं ला सकते और मुझसे नंबर देने को कहा. मैंने उनसे कहा कि मुझे नंबर याद नहीं है और उनसे सिर्फ दो मिनट के लिए फोन देने को कहा ताकि मैं नंबर निकालकर उन्हें दे सकूं. तब भी, उन्होंने मुझे फोन नहीं दिया.”
‘मेरे माता-पिता पहले से सदमे में थे’
सीजेपी फाउंडर ने आगे बताया- ”सुबह 3:30 बजे दिल्ली पुलिस आई और मुझसे कहा कि मैं अपने माता-पिता को फोन करूं और उन्हें बताऊं कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके पीछे क्या मकसद था? सुबह 3:30 बजे मुझे जगाकर मेरे माता-पिता को ये बताकर परेशान करना कि मैं गिरफ्तार हो चुका हूं. ये कैसी कानूनी प्रक्रिया है.” दीपके ने कहा- ”दादी की निधन की वजह से मेरे माता-पिता पहले से ही सदमे में थे. ऊपर से, दिल्ली पुलिस के ये गुंडे और बेरहम लोग चाहते थे कि मैं सुबह 3:30 बजे अपने माता-पिता को ये बताऊं कि मुझे गिरफ्तार कर लिया गया है. उनमें कोई इंसानियत नहीं है.”
ये भी पढ़ें: क्या फिर प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? क्या है पीस बॉन्ड का नियम?
संबंधित खबरें
सऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
5 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
8 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines