कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके के घर से बुरी खबर आई है. अभिजीत दीपके इस समय दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं और उधर घर पर उनकी दादी का निधन हो गया है. महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के गांव संतुक पिंपरी में गांव में उनकी दादी ने आखिरी सांस ली. वे पिछले कुई दिन से बीमार चल रही थीं. ऐसे में जहां एक ओर अभिजीत दीपके का परिवार दिल्ली में CJP आंदोलन और दीपके को हिरासत में लिए जाने घटनाक्रम को लेकर चिंता में था, वहीं अब परिवार पर दुखों का पहाड़ भी टूट गया है. अभिजीत के पिता सदमे में हैं और घर में मातम पसर गया है.
अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने डिटेन किया
अभिजीत दीपके ने आज दिल्ली में जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया हुआ है. विरोध प्रदर्शन को लीड करने के लिए वे आज मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे. लेकिन फ्लाइट के अंदर घुस कर ही दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. उनके साथ सौरव दास और आशुतोष रांका को भी डिटेन किया गया है. तीनों को दिल्ली पुलिस सीक्रेट प्लेस पर ले गई, जहां तीनों को अलग-अलग रखा गया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि उन्हें पहले समझाया गया था, लेकिन वे नहीं माने तो डिटेन कर लिया गया. इस बीच दादी के निधन की खबर आ गई है.
बेटे अभिजीत की हिरासत में पिता ने उठाए सवाल
बता दें कि अभिजीत दीपके की हिरासत पर उनके पिता ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह प्लेन के अंदर ही घुसकर हिरास में लेना गलत है. मेरे बेटे ने आखिर क्या गुनाह किया जो इस तरह ट्रीट किया जा रहा? पहली बार किसी स्टूडेंट को इस तरह डिटेन किया गया है. पुलिस बलात्कारियों और आतंकियों को तो पकड़ नहीं पाती, आम आदमियों को इस तरह रौब दिखा कर पकड़ लेती है. अगर मेरे बेटे को कुछ हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी. पुलिस और सरकार के लिए सही होगा कि वे अभिजीत को छोड़ दें और घर भेज दें. हम पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूटा है, और परेशान न करें.
संबंधित खबरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
4 hrs agoआज का 'लक्ष्मी' मंत्र: चमके बाजार, EMI का मायाजाल और युवाओं का वित्तीय संकट
8 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
8 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
11 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
12 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
13 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
14 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
16 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
16 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines