Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

क्या बीजेपी में शामिल होंगे आप नेता राघव चड्ढा? अटकलों पर संजय सिंह ने दिया जवाब

आप नेता राघव चड्ढा कई दिनों से पार्टी की बैठकों से नदारद चल रहे हैं। सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं हैं कि राघव चड्ढा बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। अब आप नेता संजय सिंह ने इस पर बयान दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 23, 2026 11:06

आप सांसद राघव चड्ढा इन दिनों भारतीय राजनीति में खूब चर्चा में हैं। पहली वजह एयरपोर्ट पर समोसा चाय के रेट कम, गिग बर्कर की समस्याओं जैसे मुद्दे को संसद में रखना, दूसरी वजह राघव की आप बैठकों से दूरी। राघव के कई मांगों को केंद्र सरकार ने मान भी लिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गईं हैं कि राघव चड्ढा बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं। अब आप नेता संजय सिंह ने इस पर बयान दिया है।

देखने में जा रहा है कि युवा नेता राघव चड्ढा कई दिनों से आम आदमी पार्टी की बैठकों से नदारद चल रहे हैं। शराब घोटाले में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया है। तब भी राघव चड्ढा ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया था। तब से चर्चा को और पंख लग गए थे कि राघव चड्ढा कभी भी आप पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं। हालांकि राघव ने इस पर कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। अब मामले में आप सांसद संजय सिंह का बयान आया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: …जब डिलीवरी बॉय बने AAP सांसद राघव चड्ढा, स्कूटी पर सवार होकर निकले घर-घर सामान

इंडिया टुडे के दिए एक इंटरव्यू में राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ेंगे, तो सबसे पहले वो उनके खिलाफ नजर आएंगे। संजय सिंह ने सवाल पूछा गया कि क्या राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से अलग हो गए हैं? संजय सिंह ने कहा कि नहीं! गलत बात है। क्यों अलग हो गए हैं?

---विज्ञापन---

शराब घोटाले में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के रिहा होने पर राघव की चुप्पी पर संजय सिंह ने कहा कि इस सवाल का जवाब आप उनसे (राघव चड्ढा) पूछें तो बेहतर रहेगा। संजय सिंह ने यह भी कहा कि राजनीति का दूसरा पक्ष ये भी है कि उतार-चढ़ाव आते हैं कई बार तो आप इसका जवाब उन्हीं से पूछिए, वो ज्यादा अच्छे से जवाब दे पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra बनी मां, बेटे के पिता बने Raghav Chadha

First published on: Mar 23, 2026 10:42 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.