Parineeti Chopra बनी मां, बेटे के पिता बने Raghav Chadha

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं. कपल के घर दिवाली के मौके पर दोहरी खुशी आई है. हर कोई कपल को बधाई दे रहा है.

Raghav Chadha, Parineeti
विज्ञापन

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पेरेंट्स बन गए हैं. कपल के घर बेटे का जन्म हुआ है. दिवाली के स्पेशल मौके पर परी और राघव के घर खुशियों की बहार आ गई है. कपल के घर बेटे के जन्म से फैंस बेहद खुश हो गए हैं और सोशल मीडिया पर बधाई देने में लगे हैं.

पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी है. जैसे ही पोस्ट सामने आया, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स और फैंस ने कमेंट्स करना शुरू कर दिया और बधाई देने वालों का तांता-सा लग गया. हर कोई इस खास मौके को और खास बना रहा है और कपल को दुआएं दे रहा है.

विज्ञापन

कपिल शर्मा के शो में दिया था हिंट

कुछ दिनों पहले राघव और परी दोनों को कपिल शर्मा के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा गया था. इस दौरान राघव ने मजाक में हिंट देते हुए कहा था कि जल्दी ही खुशखबरी मिलेगी, लेकिन परी ने साफ किया था कि ये महज एक मजाक है. इसके बाद परी और राघव ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वो जल्दी ही अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगे.

2023 में की थी शादी

गौरतलब है कि साल 2023 में मई के महीने में परिणीति और राघव ने सगाई की थी. उसी साल कपल ने सितंबर के महीने में राजस्थान के उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की थी. कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक हर जगह कपल की शादी की फोटोज छाई हुई थीं.

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव

इसके अलावा अगर परी की बात करें तो वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. परिणीति अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद से जुड़े अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं. फैंस को भी परी और उनसे जुड़े अपडेट्स का बेसब्री से इंतजार रहता है. हर कोई परी और राघव की जोड़ी को खूब पसंद करता है और कपल को लोगों का खूब प्यार मिलता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ