Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिय प्रसाद को ‘अंतर्मना पुरस्कार’ से आचार्य प्रसन्न सागर ने किया सम्मानित

वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिय प्रसाद को प्रतिष्ठित 'अंतर्मना पुरस्कार' से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया.

Author
Edited By : Arif Khan Updated: Apr 8, 2026 21:43

वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर राजस्थान के बांसवाड़ा में एक अद्वितीय और आध्यात्मिक समारोह का आयोजन किया गया. इस भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिय प्रसाद को प्रतिष्ठित ‘अंतर्मना पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया.

समारोह में सुप्रिय प्रसाद को दिव्य चिन्हों और प्रतीकों के साथ 2.50 लाख रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई.

---विज्ञापन---

सम्मान ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ पत्रकार सुप्रिय प्रसाद (आज तक) ने अपने संबोधन में अपनी निष्पक्षता और पत्रकारिता के उच्च आदर्शों का परिचय दिया. उन्होंने कहा ‘आजतक के आदर्शों और पत्रकारिता की मर्यादा के अनुरूप मैं सामान्यतः किसी पुरस्कार या सम्मान को लेने से परहेज रखता हूं. लेकिन सामाजिक सरोकार के उच्चतम प्रयास के अंतर्गत दिया जाने वाला यह सम्मान हर किसी के लिए गौरव की बात है.’

इस वर्ष अंतर्मना पुरस्कार से कई और शख्सियतें भी नवाजी गईं, जिनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, देश के विख्यात कवि डॉ. हरिओम पंवार शामिल हैं. इनके अलावा संस्थागत श्रेणी में यह सम्मान पतंजलि योगपीठ को दिया गया, जिसे स्वामी रामदेव ने खुद प्राप्त किया.

---विज्ञापन---

बता दें, आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज ने लगातार 557 दिनों तक उपवास रखकर साधना और तप का एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जो आधुनिक युग में विरला है. उन्हीं के सानिध्य में ‘हर मास एक उपवास’ अभियान के तहत यह भव्य समारोह आयोजित किया गया था.

First published on: Apr 08, 2026 09:18 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.