स्पीकर पर ‘अविश्वास प्रस्ताव’ पर अमित शाह ने कहा कि अध्यक्ष सभी के होते हैं, उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने स्पीकर की निष्ठा पर सवाल उठाया, संसदीय राजनीति के लिए एक अफसोस जनक पल है.
पश्चिमी स्विट्जरलैंड के एक छोटे से शहर में बस में आग लगने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. पुलिस को शक है कि ये हादसा इसलिए हुआ है क्योंकि बस में मौजूद एक शख्स ने खुद को आग लगा ली थी. मामले की जांच जारी है.
दिल्ली पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे थे. इन दोनों को जाहांगीर पुरी मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से दो स्मार्ट फोन और छह बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद किए गए हैं. ये दोनों अवैध गतिविधियों में शामिल थे.
केरल के एर्नाकुलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केरल में अपार संभावनाएं होने के बावजूद, इसका विकास अपेक्षित गति से नहीं हुआ है। एक के बाद एक एलडीएफ सरकार के आने से केरल को काफी नुकसान हुआ है। ये दोनों समूह मानते हैं कि पांच से दस वर्षों में उनकी बारी आ जाएगी। इसलिए, वे केरल के विकास के लिए कड़ी मेहनत नहीं करते हैं। यही सिलसिला केरल में भ्रष्टाचार का कारण है।
गुजरात के सूरत के सचिन जीआईडीसी क्षेत्र में एक रसायन कारखाने में आग लग गई। आग बुझाने के लिए 10 से अधिक दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।
दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि दिल्ली मेरी ‘कर्मभूमि’ रही है। दिल्ली के विकास की दिशा में काम करना हमारा कर्तव्य है। हम चुनौतियों को अवसरों में बदलने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। दलीय भेदभाव से परे, सभी को मिलकर विभिन्न समस्याओं का समाधान ढूंढना होगा।
हैदराबाद में शिव प्रताप शुक्ला ने आज लोक भवन में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी समारोह में उपस्थित थे।
Breaking News: आज 11 मार्च है। आज पीएम मोदी केरल और तमिलनाडु दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को करीब 16 हजार करोड़ की सौगात दी. अकेले केरल के एर्नाकुलम में पीएम मोदी 10,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इधर, दिल्ली में नवनियुक्त उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू पद और गोपनीयता की शपथ ली. दिल्ली हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय उन्हें 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई. देर रात यूपी के गोरखपुर में बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर के रायगंज इलाके में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं.
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---