Live Updates
कुमार विश्वास को जान से मारने धमकी
कुमार विश्वास को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार सिंगापुर में राम कथा करने के दौरान उन्हें फोन पर ये धमकी मिली थी। उन्होंने गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में इसकी शिकायत की है। पुलिस इस बारे में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
यूपी में 15 वर्षीय बच्चा नहर में डूबा
अलीगढ़ के थाना जवां क्षेत्र में गणेश जी की मूर्ति विसर्जन करते हुए 15 वर्षीय बच्चा नहर में डूबा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल बचाव कार्य चल रहा है। बच्चे के डूबने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बहराइच में थर्मल ड्रोन से ढूंढे जा रहे आदमखोर भेड़िए
उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों को थर्मल ड्रोन से ढूंढा जा रहा है। रविवार को प्रभागीय वन अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि हम थर्मल ड्रोन का उपयोग कर रहे हैं, अगर वहां कुछ भी देखा जाता है, तो उसे पकड़ने के लिए कार्रवाई की जाएगी। हमने सुबह ढूंढा लेकिन कुछ नहीं मिला।
हरियाणा में पूर्व विधायक ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रविवार को पूर्व विधायक शशिरंजन परमार ने तोशाम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके अलावा भाजपा के युवा नेता प्रशांत सन्नी यादव ने भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
दिल्ली सरकार रिसर्च ग्रांट पर GST का करेगी विरोध
आप नेता आतिशी ने कहा कि दिल्ली सरकार रिसर्च ग्रांट पर GST का विरोध करेगी। उनका कहना था कि दुनिया में कोई भी देश रिसर्च ग्रांट पर टैक्स नहीं लेता है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि हमारी आपत्ति 2000 से कम के पेमेंट गेटवे ट्रांजेक्शन पर GST लेने पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर घटना में पीड़ितों से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में इमारत ढहने की घटना में घायल पीड़ितों से अस्पताल में मुलाकात की है। बता दें तीन मंजिला इस इमारत के गिरने से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस मामले में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं, फिलहाल अभी बचाव अभियान जारी है।
मेरठ में नाबालिग से गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के मेरठ में बीती रात एक किशाेरी से 5 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वह आज सुबह खाली मकान में खून से लथपथ हालत में मिली। लोहियानगर में किशोरी को सुबह तालिब नाम का युवक अपने साथ ले गया और उसने एक मकान में अपने 5 दोस्तों को बुला लिया। यहां किशाेरी से सभी ने मिलकर दुष्कर्म किया। उसके निजी अंगों से खून बहने लगा। यह देखकर सभी फरार हो गए। ढूंढते हुए परिजन उस कमरे तक पहुंचे। किशाेरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा हाईकमान की बृजभूषण सिंह को सलाह
भाजपा की टॉप लीडरशिप ने पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह को नसीहत दी है। बृजभूषण से कहा गया है कि वह विनेश फोगाट और अन्य विवादास्पद मुद्दों पर मीडिया से बात करने से परहेज करे। निर्देशों का सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का बड़ा बयान
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज पटना पहुंचे। यहां पटना एयरपोर्ट पर रोहिणी आचार्य के ट्वीट को लेकर ललन सिंह ने बयान देते हुए कहा कि छोड़िए रोहिणी आचार्य की बात को, हर आदमी की बात पर प्रतिक्रिया नहीं दी जाती है। रोहिणी आचार्य कितनी गंभीर है, उस पर प्रतिक्रिया देना कोई जरूरी नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो कहा है, वही सही है। तेजस्वी यादव की यात्रा पर कहा कि तेजस्वी यादव को यात्रा करने दीजिए। पूरा घूमें कोई रुकावट नहीं है। इस राज्य में किसी को कोई रुकावट नहीं है, सब यात्रा करें और अंत में मिलेगा लड्डू।
भाजपा उम्मीदवारों की छठी सूची जारी
भाजपा ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इस सूची के अनुसार, आरएस पठानिया उधमपुर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। वहीं नसीर अहमद लोन बांदीपोरा से चुनाव लड़ेंगे।
उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ का बयान
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि डकैत के मारे जाने पर SP को दर्द होता है। सरकार चलाने के लिए जज्बा चाहिए। सत्ता विरासत में मिल सकती है, बुद्धि नहीं मिलती। उत्तर प्रदेश से गुंडे-माफिया भाग रहे हैं। BJP के आने के बाद माफिया भागे हैं। UP को माफिया मुक्त प्रदेश बनाया है। आज प्रदेश् में बेटी-व्यापारी सुरक्षित हैं। SP सरकार में अराजकता थी।
20 लाख रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार
मुंबई में क्राइम ब्रांच ने 20 लाख रिश्वत लेते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक सुपरिंटेंडेंट और 2 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। इन तीनों को मुखबिर की सूचना पर ट्रैप में फंसाकर पकड़ा गया। इन्होंने 60 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। 30 लाख रुपये इन्हें हवाला के जरिए मिले थे। 20 लाख लेते इन्हें रंगे हाथों दबोच लिया गया।
गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा
दिल्ली से सटे गाजियाबाद शहर में आज भीषण सड़क हादसा हुआ। थाना विजय नगर क्षेत्र के तहत आने वाले प्रताप विहार में एक स्कूटी और बस मे भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वाहन को कब्जे मे लेकर पुलिस आगामी कार्रवाई करने में जुटी है।
भाजपा नेता गनर ने खुद को गोली मारी
जौनपुर में भाजपा नेता मनोज सिंह के गनर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। भाजपा नेता मनोज सिंह की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के 2018 बैच के सिपाही रत्नेश प्रजापति ने आज सुबह उनके बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव स्थित फार्म हॉउस पर खुद को गोली मार ली। अस्पताल में इलाज़ के दौरान रत्नेश की मौत हो गई। सिपाही ने खुद को गोली क्यों मारी? पुलिस इसकी जांच में जुटी है। रत्नेश प्रजापति मऊ जनपद के रहने वाले थे।
दिल्ली में फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड
दिल्ली में बाकरवाला एरिया में आज सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग राजीव रत्न आवास नामक कपड़ा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी है। पहली मंजिल पूरी धू-धू कर जल रही है। आग बुझाने के लिए करीब 25 दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं।
कोलकाता रेप मर्डर केस की सुनवाई टली
कोलकाता रेप मर्डर केस की सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर मामले का स्वत: संज्ञान लिया था, लेकिन केस को 9 सितंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। अदालत 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ क्रूर बलात्कार और हत्या के मामले में प्रगति की समीक्षा करेगी।
विदेश मंत्री जयशंकर सऊदी अरब पहुंचे
विदेश मंत्री एस जयशंकर 6 दिन के दौरे पर सऊदी अरब पहुंच गए हैं। वे जर्मनी और स्विट्जरलैंड भी जाएंगे। आज सऊदी की राजधानी रियाद में 'इंडिया-गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल' की मीटिंग में शामिल होंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया कि पहली भारत-खाड़ी सहयोग परिषद के विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए सऊदी अरब के रियाद पहुंचे। गर्मजोशी से स्वागत के लिए प्रोटोकॉल मामलों के उप-मंत्री अब्दुलमजीद अल स्मरी को धन्यवाद।
बलात्कार-हत्या के दोषी को मौत की सजा
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी कोर्ट ने बलात्कार और मर्डर केस के दोषी को मौत की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने एमडी अब्बास को मृत्युदंड की सजा सुनाई। घटना पिछले साल की है। स्कूल जा रही एक नाबालिग लड़की के साथ सिलीगुड़ी के एक सुनसान इलाके में क्रूरतापूर्वक बलात्कार किया गया था और उसकी हत्या कर दी गई थी। मृत्युदंड दो लगातार धाराओं के तहत लगाया गया है। एक धारा 302, जो हत्या से संबंधित है और दूसरी POCSO अधिनियम की धारा 6 है।
भूकंप के झटकों से दहला अमेरिका
अमेरिका में शनिवार रात 2 बार भूकंप आया। बीती रात लॉस एंजिल्स रीजन के ओंटेरियो, ईस्टवेल और रैंचो कुकामोंगा में भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र ओन्टारियो से 3 मील दक्षिण-पूर्व में 6 किलोमीटर की गहराई में था। इसके 10 मिनट बाद 3.9 तीव्रता वाला भूकंप आया। हालांकि दोनों भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन ओंटारियो में पहला भूकंप आने के बाद आसमान पक्षियों की चहचहाहट से गूंजने लगा था।
लखनऊ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी
उत्तर प्रदेश में लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला हरिमिलाप बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई थी। इस हादसे में मरने वालों की संख्या आज सुबह 8 हो गई। वहीं 27 लोग मलबे के नीचे से निकाले जा चुके हैं। बिल्डिंग के पिलर से 10 टायरा ट्रक टकराने से हादसा हुआ। घायलों को लोकबंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मलबे में अभी और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में 3 मंजिला हरिमिलाप बिल्डिंग ध्वस्त होने से भीषण हादसा हुआ, जिसमें मरने वालों की संख्या आज सुबह 8 हो गई। मणिपुर में हिंसा और तनाव को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों और केंद्रीय बलों ने एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए हैं। राहुल गांधी 3 दिन के दौरे पर अमेरिका पहुंच गए हैं। इस दौरान वे टेक्सास यूनिवर्सिटी में लेक्चर भी देंगे। विदेश मंत्री एस जयशंकर 6 दिन के दौरे पर सऊदी अरब, जर्मनी और स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 mins agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
1 hr agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से पहले जंतर-मंतर पर सख्त सुरक्षा, 5 लेयर की बैरिकेडिंग
3 hrs agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
3 hrs ago'मेट्रो बंद करना सही नहीं, सबके पास...', CJP प्रदर्शन पर बोले CJI
3 hrs agoपुलिस ने नहीं दी CJP प्रदर्शन को मंजूरी, दिल्ली बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा
5 hrs ago57 मेट्रो बंद, ट्रेनें रद्द, CJP प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने कसी कमर
5 hrs agoVIDEO : कांग्रेस के प्रदर्शन में महिला नेताओं ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़
6 hrs agoभारतीय पायलट स्मित मच्छार को मिलेगा इजरायल का राष्ट्रपति पुरस्कार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines