Live Updates
बिहार वैशाली सांसद वीणा देवी के बेटे छोटू सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत
बिहार की वैशाली लोकसभा से सांसद वीणा देवी व एमएलसी दिनेश प्रसाद सिंह के बेटे छोटू सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार सड़क हादसा जैतपुर थाना क्षेत्र के पोखरैरा के पास हुआ है। छोटू बाइक से मुजफ्फरपुर आ रहा था।
RAU's IAS Study Circle के सीईओ को मिली अंतरिम जमानत
राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को राव कोचिंग सेंटर के सीईओ अभिषेक गुप्ता और कोऑर्डिनेटर देशपाल सिंह को 7 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दी है। इसके अलावा कोर्ट ने सीईओ को रेड क्रॉस सोसाइटी में 30 नवंबर तक ढाई करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। बता दें कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी।
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़
छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा क्षेत्र के अबूझमाड़ के जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा एजेंसी सूत्रों की मानें तो जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। नारायणपुर पुलिस को जंगल में नक्सलियों के होने की सूचना मिली है।
FSSAI ने एआर डेयरी को जारी किया कारण बताओ नोटिस
तिरुपति लड्डू में मिलावट के मामले में FSSAI ने एआर डेयरी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पहले तमिलनाडु के डिंडीगुल स्थित एआर डेयरी से FSSAI के अधिकारियों ने घी और अन्य प्रोडक्ट के सैंपल लिए थे।
श्रीनगर में बोले राहुल गांधी-कांग्रेस वापस देगी राज्य का दर्ज
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लोकसभा में विपक्ष के नेता व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने श्रीनगर में चुनावी रैली की। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम चाहते हैं कि आपको (जम्मू-कश्मीर) जल्द से जल्द अपना राज्य का दर्जा वापस मिले। उन्होंने कहा कि हम सबसे पहले भाजपा पर आपका राज्य का दर्जा वापस देने के लिए दबाव डालेंगे, अगर वे आपको यह नहीं देते हैं तो मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम आपको आपका राज्य का दर्जा वापस देंगे क्योंकि यह लोकतांत्रिक अधिकार है और आपको इसे देना ही होगा।
सोनभद्र में भेड़िया देखे जाने से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में भेड़िया देखे जाने से हड़कंप मच गया है। तीन से चार की संख्या में भेड़िया देखे जाने की चर्चा से हड़कंप मचा है। वन विभाग, वाइल्ड लाइफ और पुलिस की टीम धरपकड़ में जुटी है। रात में ग्रामीणों के साथ अधिकारियों ने सर्च अभियान चलाया। करमा थाना क्षेत्र के रानीतारा गांव का मामला है।
खड़गे का हरियाणा दौरा रद्द होने पर बोले अनिल विज
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का हरियाणा दौरा रद्द होने पर भाजपा नेता अनिल विज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हार रही है, यह उन्हें पता लग गया है, इसलिए उन्होंने रैली में आना रद्द कर दिया है।
कोलकाता रेप मर्डर केस की सुनवाई
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल हुए रेप हत्याकांड की सुनवाई टल गई है। मामले की सुनवाई 27 सितंबर को होने वाली थी, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने टाल दिया है। सुनवाई टालने की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से सीजेआई के समक्ष मेंशन किया गया। अब मामले की सुनवाई 27 की बजाय 30 सितंबर को होगी।
ऑस्कर 2025 में भेजी जाएगी 'लापता लेडिज'
फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने ऑस्कर 2025 के लिए फिल्म लापता लेडीज को भेजने का फैसला किया है। किरण राव निर्देशित इस फिल्म को 29 फिल्मों में से चुना गया है। इन फिल्मों में रणबीर कपूर की एनिमल और अट्टम भी थीं, लेकिन FFI ने लापता लेडीज को चुना है। फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव की अहम भूमिका है।
लड्डू प्रसाद विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट
तिरुपति मंदिर के प्रसादम बनाने में इस्तेमाल होने वाले घी में पशु चर्बी की मिलावट के आरोप की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। अब तक 3 याचिकाएं दायर हो चुकी हैं। एक याचिका भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी की है। दूसरी याचिका सुदर्शन चैनल के एडिटर अशोक चह्वाणके और तीसरी याचिका हिन्दू सेना प्रमुख सुरजीत सिंह यादव के तरफ से दायर हुई है।
सूरत में लिफ्ट में फंसे 11 लोग
गुजरात के सूरत जिले के अडाजन इलाके में 11 लोग लिफ्ट में फंस गए हैं। लिफ्ट ऊपर आते समय अचानक बंद हो गई तो तुरंत दमकल अधिकारियों को फोन किया गया। उन्होंने मौके पर पहुंच कर लोगों को रेस्क्यू किया। अडाजन स्टार बाजार के सामने यह घटना हुई। दमकल कर्मचारियों ने बच्चे समेत 11 लोगों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
दिल्ली में 2 छात्र गुटों में मारपीट
दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में छात्र राजनीति चरम पर है। इसे लेकर आज 2 गुट आपस में भिड़ गए। एक सिख युवक के साथ मारपीट हुई है और इस दौरान उसकी पगड़ी भी उतर गई। स्टूडेंट्स ने मोरिस नगर थाने के बाहर धरना देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पंजाब सरकार में बड़े फेर-बदल की तैयारी
पंजाब कैबिनेट का आज विस्तार होगा। संगरूर से लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर की जगह मंत्रिमंडल में नए चेहरे के साथ 5 नए मंत्रियों को शपथ दिलाने की तैयारी है। पंजाब मंत्रिमंडल में जिन पांच नए चेहरों के शामिल कराए जाने की चर्चा है, उनमें हरदीप सिंह मुंडिया, बरिंदर कुमार गोयल, डॉक्टर रविजोत, तरनप्रीत सिंह सोन्ध और महिंदर भगत का नाम बताया जा रहा है। कैबिनेट से जिन 4 मंत्रियों की छुट्टी की जा रही है, उनमें कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान, कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा, कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा और कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह का नाम शामिल है।
सुल्तानपुर डकैती का एक और आरोपी ढेर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के एएसपी अखिलेश सिंह ने आज सुल्तानपुर डकैती के आरोपी को पकड़ने खबर दी। 28 अगस्त 2024 को भारत ज्वैलर्स में डकैती हुई थी। आज लखनऊ एसटीएफ टीम और इस मामले में शामिल आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया और दूसरा भागने में कामयाब रहा, जो स्थिति का फायदा उठाकर भाग गया।। घायल आरोपी की पहचान अनुज प्रताप सिंह के रूप में हुई है, जिसे उन्नाव के जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़
जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 2 दिन से मुठभेड़ जारी है। 4 से 5 आतंकी जंगलों में छिपे हुए हैं, जिन्हें सुरक्षाबलों ने घेर रखा है। दोनों ओर से 2 दिन से फायरिंग चल रही है। सुरक्षाबलों ने किश्तवाड़ में सर्च ऑपरेशन भी चलाया हुआ है।
लड्डू प्रसाद में मिलावट की जांच के लिए SIT गठित
तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद में मिलावट की जांच के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने SIT का गठन कर दिया है। तिरुमला तिरुपति देवस्थानम यानी मंदिर प्रशासन मुख्यमंत्री को मिलावट से जुड़ी अपनी रिपोर्ट देगा। बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद को अपवित्र किए जाने के बाद आज से तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद निर्माण क्षेत्र का शुद्धिकरण और हवन का कार्य शुरू होगा।
चेन्नई पुलिस ने ढेर किया हिस्ट्रीशीटर राजा
चेन्नई पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर राजा को ढेर कर दिया है। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर राजा उर्फ सीजिंग राजा को चेन्नई के अक्कराई में पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है।
मधुमक्खियों के हमले से 4 लोगों की मौत
झारखंड के तुपुदाना ओपी क्षेत्र में मधुमक्खियां जानलेवा बन गईं। उनके हमले में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला और उसकी 2 बेटियां व उसका चचेरा भाई शामिल है। महिला खेत में बने गड्ढे में दोनों बेटियों और भाई के साथ नहाने गई थी। इस दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। धुमक्खियों के डंक मारने से भी घबरा गए और गड्ढे में कूद गए। इस दौरान लगी चोटों के कारण उनकी जान चली गई।
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान से हादसा
बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान के दौरान पलटे एक ट्रॉलर में 9 मछुआरे फंस गए थे, जिनमें से 8 के शव बरामद किए गए हैं। एक मछुआरा लापता है । ट्रॉलर एफबी गोविंदो में 17 मछुआरे सवार थे, जो हिल्सा मछली पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन सुंदरबन में बाघेर चार के पास ट्रॉलर डूब गया। एक विशाल लहर ने डेक पर मौजूद 8 मछुआरों को पानी में बहा दिया। 3 घंटे बाद दूसरे ट्रॉलर ने उन्हें बचा लिया। बचाए गए मछुआरे तटरक्षक बल और स्थानीय मछुआरों के संगठनों ने रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे ट्रॉलर को किनारे पर खींच लिया। मृतकों की उम्र 27 से 55 साल के बीच थी और उनमें से ज्यादातर काकद्वीप के निवासी थे। मृतकों में से एक मुकुंदो बोइरागी उत्तर 24 परगना के तेघोरिया का रहने वाला था।
Today Breaking News Live Updates: नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से एक ट्रॉलर पलट गया, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और एक अभी लापता है। चाइल्ड पोर्न देखना अपराध है या नहीं। इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट अहम फैसला सुनाएगा। सुप्रीम कोर्ट में आज उत्तर प्रदेश के 69 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती मामले पर भी सुनवाई होगी। 16 अगस्त को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इन शिक्षकों की मेरिट लिस्ट रद्द कर दी थी। आज पंजाब कैबिनेट का विस्तार होगा और राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में चुनावी रैली करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की ताजा खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
HC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
55 mins agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
1 hr agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
1 hr ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
2 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
5 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
5 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
5 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
5 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines