Live Updates
प्रयागराज में बढ़ रही भीड़, अब तक करीब 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में लगाई पवित्र डुबकी
प्रयागराज के महाकुंभ में श्रद्धालु पावन स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। ड्रोन वीडियो त्रिवेणी संगम से है। महाकुंभ में अब तक करीब 41 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई।
राजौरी जिले में CASO लॉन्च किया
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पिंगा गल्ला के घने जंगलों और गुलाबगढ़, मेलेगई सहित इसके आसपास के क्षेत्रों में CASO लॉन्च किया गया है। आंतकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सुरक्षा बलों की ओर से जॉइंट कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया है
योगी सरकार कब पेश करेगी बजट? सामने आई तारीख
यूपी विधानसभा के बजट सत्र के लिए अधिसूचना जारी हो गई। यूपी विधानसभा सचिवालय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की। 2025 के पहले सत्र का 18 फरवरी से आगाज होगा। सुबह 11 से बजट सत्र होगा। 19 फरवरी को यूपी सरकार अपना बजट पेश कर सकती है। 2017 से लेकर अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश करने की तैयारी में योगी सरकार है।
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष ने LG से मिलने का मांगा समय
दिल्ली में बंपर जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी में हलचल तेज हो गई। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एलजी से मिलने का समय मांगा है।
AAP ने बुलाई जीते विधायकों की बैठक
आम आदमी पार्टी ने जीते हुए विधायकों की बैठक बुलाई है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया। जीत के बाद शाम की चाय पर पहली मुलाकात होगी।
परवेश वर्मा ने बांटे लड्डू
परवेश वर्मा ने दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर चुनाव जीता है। इस खुशी में उन्होंने आज अपने घर के बाहर आने जाने वाले लोगों को लड्डू बांटे। ऑटो बाइक और गाड़ियों को रोककर लड्डू खिलाए।
महबूबा मुफ्ती के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
जम्मू-कश्मीर में महबूबा मुफ्ती के काफिले में शामिल वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में 3 जवान घायल हुए हैं। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले के रोहामा ब्लॉक के हादीपोरा गांव में रविवार को हादसा हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के काफिले में शामिल एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जम्मू-कश्मीर पुलिस के 3 जवान घायल हो गए।
दिल्ली LG से मिलने पहुंचे भाजपा नेता
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलने परवेश साहेब सिंह वर्मा, कैलाश गहलोत, अरविंदर सिंह लवली सचिवालय पहुंचे। नई सरकार गठन को लेकर राजधानी दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। वहीं आतिशी ने भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। भाजपा 48 सीटें जीतकर बहुमत की सरकार बना रही है।
आतिशी का इस्तीफा, दिल्ली विधानसभा भंग
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सचिवालय जाकर LG वीके सक्सेना को इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विधानसभा को भंग कर दिया।
जम्मू कश्मीर में मिले पाकिस्तानी गुब्बारे
जम्मू कश्मीर में गंदोह डोडा के गुरखारा इलाके में कुछ (पीटीआई) पाकिस्तान तारिक ए इंसाफ के झंडे और उनके साथ 30 से 35 गुब्बारे पाए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस SHO गंदोह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और उन्हें हटाने की कोशिश की जा रही है। यह पोस्टर और गुब्बारे सीमा पार करके पेड़ पर लटके हुए इस तरफ आ जाते हैं। पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है।
महाराष्ट्र के डोंबिवली में हत्या
महाराष्ट्र के डोंबिवली में जमीन पर भोजन गिराने से नाराज मजदूर ने साथी मजदूर की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। विष्णुनगर थाना क्षेत्र की घटना है। मृतक का नाम गौरव उर्फ चितमन जगत (31) बताया जा रहा है। विष्णुनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय पवार ने वारदात की पुष्टि की और आरोपी का नाम जयसान मांझी बताया। कंट्रक्शन साइट पर खाना गिरने को लेकर दोनों मजदूरों में विवाद हुआ था, इस दौरान आरोपी जयसान मांझी ने बांस की लकड़ी से गौरव जगत पर प्रहार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आतिशी का इस्तीफा, BJP विधायक दल की बैठक
आज सुबह 11 बजे आतिशी LG सचिवालय में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जाएंगी। वहीं दिल्ली विधान सभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा आलाकमान जल्द ही विधायक दल की बैठक बुलाएगी। आज 11 बजे यह बैठक हो सकती है। मुख्यमंत्री बनने दावेदारों में सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, क्योंकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मात दी है। अगर बीजेपी सिख चेहरे को प्रमोट करती है तो मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम आगे है। पूर्वांचल को साधने के लिए किसी पूर्वांचली को मंत्री बनाया जा सकता है। एक महिला भी दिल्ली सरकार में रहेगी, ऐसे में रेखा गुप्ता की लॉटरी लग सकती है।
गुजरात के बनासकांठा में भीषण हादसा
गुजराज के अहमदाबाद जिले के बनासकांठा में थराद के खेगारपूरा गांव के पास हादसा हुआ है। रोड के साइड में नाले के काम के दरमियान मिट्टी भरा हुआ डंपर पलट गया। मिट्टी से भरा डंपर नाले में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा और उसके नीचे दबने से 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। जेसीबी की मदद से डंपर को हटाकर लाशों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए थराद के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। थराद पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
महाकुंभ में 41 करोड़ लोग लगा चुके डुबकी
महाकुंभ में 13 जनवरी से अब तक करीब 41 करोड़ लोग डुबकी लगा चुके हैं। आज कनार्टक के डिप्टी सीएम महाकुंभ में आएंगे। त्रिवेणी संगम में हर रोज आस्था का सैलाब उमड़ रहा है।
बांद्रा टर्मिनस कोचिंग डिपो में आग लगी
महाराष्ट्र में भारतीय रेलवे के मुंबई स्थित बांद्रा टर्मिनस कोचिंग डिपो के भंडारण क्षेत्र के एक कमरे में देररात भीषण अग्निकांड हुआ। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं हे, लेकिन आग में जलकर पूरा सेंटर और उसमें रखा सारा सामान राख हो गया।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। वैलेंटाइन वीक चल रहा है और आज 9 फरवरी को चॉकलेट डे है। आज की प्रमख खबर की बात करें तो मुंबई में बांद्रा टर्मिनस कोचिंग डिपो के गोडाउन में भीषण आग लग गई, जिसमें जलकर पूरा सेंटर राख हो गया। बिहार के आरा में आरा में 4 हजार से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई हुई है। उनकी एक गलती के कारण उनका वेतन रोका गया है। बेंगलुरु में पहली बार भारत की ताकत देखने को मिली। पहली बार अमेरिकी F-35 और रूसी SU-57 लड़ाकू विमान एक साथ नजर आए। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए जुड़े रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
12 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines