हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लखनऊ में भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

प्रधानमंत्री मोदी आज असम के बाद पश्चिमी बंगाल जाएंगे और वहां से वे बिहार जा सकते हैं. दूसरी ओर, आज नेपाल की अंतरिम सरकार में कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

23:55 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के एक स्थानीय निवासी सबी नाथ रॉय ने कहा, "यहां स्थिति बहुत खराब है। तीस्ता नदी का पानी लगातार इलाके में घुस रहा है और आज हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। हजारों लोग अभी भी पानी में फंसे हुए हैं। पानी घरों में घुस गया है... हमें सरकार से कोई सहायता नहीं मिली है..."

23:52 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भुवनेश्वर में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विषय पर सोमिनार आयजित

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भुवनेश्वर में रविवार को 'एक राष्ट्र एक चुनाव' विषय पर सेमिनार आयोजित की गई। इसमें शामिल होने पहुंचे ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि 'आज छात्रों को लेकर यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया गया है, ताकि देश के नागरिक देश के बारे में सोचें। यह बहस आंदोलन के स्तर तक पहुंच चुकी है और आगे भी जारी रहेगी...'

21:15 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी का कोलाकाता में जोरदार स्वागत

रविवार को असम के दौरे के बाद देर शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पश्चिमी बंगाल के कोलकाता पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी का कोलाकाता में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को कोलकाता में 16वें संयुक्त कमांडर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे।

18:29 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी सोमवार को जाएंगे पंजाब, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे दौरा

राहुल गांधी सोमवार की सुबह 9:30 बजे पंजाब के अमृतसर पहुंचेंगे। इसके बाद वे बाढ़ प्रभावित रामदास क्षेत्र का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे। इसके अलावा राहुल गांधी गुरदासपुर भी जाएंगे और वहां गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहेब में मत्था टेकेंगे।

15:33 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में PM मोदी ने किया बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया. जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करना है. उन्होंने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी, जो असम के पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देगा.

14:58 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: शीतकालीन सत्र में पेश होगा बीमा संशोधन विधेयक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने वाला बीमा संशोधन विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किए जाने की संभावना है। संसद का शीतकालीन सत्र आमतौर पर नवंबर में शुरू होता है और क्रिसमस से पहले समाप्त होता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या बीमा क्षेत्र में एफडीआई को और उदार बनाने वाला विधेयक आगामी शीतकालीन सत्र में संसद में पेश किया जा सकता है, तो उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, मुझे उम्मीद है।

14:08 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-पाक मैच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

भारत-पाकिस्तान मैच के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई NSUI ने आज लखनऊ विधानसभा के पास हजरतगंज चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर गिराकर घसीट-घसीट कर गाड़ियों में भरा और थाने ले गई।

13:25 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में छात्रा का सुसाइड

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के रूम में एक छात्रा ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृतक छात्रा की पहचान 19 वर्षीय निवासी छातर गांव जिला जींद के रूप में हुई है। छात्रा BSC की फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी और यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई हॉस्टल नंबर 12 के कमरा नंबर 17 में रहती थी। अभी घटना के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है।

12:39 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं का विरोध प्रदर्शन

मां वैष्णो देवी के दर्शनों को श्रद्धालुओं ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। श्रद्धालुओं ने कहा कि पहले हमें यह बताया गया कि यात्रा शुरू हो रही है। जब हम यहां पहुंचे तो पता लगा कि यात्रा शुरू नहीं होगी। बता दें कि आज यात्रा बंद का 20वां दिन है। यात्रा 26 अगस्त से बंद है और खराब मौसम के चलते यात्रा अभी भी स्थगित की गई है।

12:04 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में PM मोदी की जनसभा

प्रधामनंत्री मोदी आज असम में हैं और उन्होंने दरांग के मंगलदोई में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने असम में 19000 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। असम के बाद वे पश्चिम बंगाल जाएंगे और फिर कल बिहार का दौरान करके शाम तक दिल्ली लौट जाएंगे।

11:51 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल में भारी बारिश का यलो अलर्ट

हिमाचल में मॉनसून का कहर जारी है। येलो अलर्ट के बीच भारी बारिश हो रही है, जिससे सुजानपुर के खैरी गांव में नाले में मलबा आया, जिसकी चपेट में कई मकान और गाड़ियां आईं। हालांकि जान का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन माली नुकसान काफी हुआ है। मानसून में अभी तक 396 लोगों की मौत हो चुकी है। 4467 करोड़ का नुकसान हो चुका है और 3 नेशनल हाईवे समेत 558 सड़कें अभी भी बंद हैं।

10:57 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में कंपनी में अग्निकांड

गुजरात के भरूच के पनोली जीआईडीसी स्थित एक कंपनी में भीषण आग लग गई हैं। हालांकि आग पर काबू पाने के लिए 15 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और किसी के हताहत होने या घायल होने की खबर भी नहीं है, लेकिन आग का वीडियो काफी डरावना है।

10:22 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के दौसा में फूड पॉइजनिंग

राजस्थान के दौसा जिले के एक सरकारी स्कूल में खाना खाने के बाद 50 से ज्यादा छात्रों को फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि चूड़ियावास के एक स्कूल से छात्र पेट दर्द और सिरदर्द की शिकायत के साथ नांगल सीएचसी आए। लगभग 15 से 20 छात्रों को जिला अस्पताल, दौसा रेफर किया गया।

शुरुआती वजह यह है कि उन्हें जो खाना दिया गया था, वह शायद घटिया क्वालिटी का था। हालांकि बच्चों की हालत अब स्थिर है, लेकिन हमने जिला स्तर पर जांच के लिए दो टीमें भेजी हैं, एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाने की जांच करेगा और एक शिक्षा विभाग की टीम यह पता लगाएगी कि पोषण में क्या कमी थी? हम खाने की गुणवत्ता की जांच करेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

09:34 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूकंप से कांपी लद्दाख की धरती

लद्दाख मैराथन 2025 के बीच आज सुबह भूकंप से लद्दाख की धरती कांप गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई। बता दें कि आज देशभर के सभी राज्यों के प्रतिनिधि लद्दाख के एनडीएस स्टेडियम में जुटे हैं। लद्दाख के खेल कैलेंडर में मैराथन महत्वपूर्ण इवेंट हैं। लद्दाख का दुनिया और देशभर में एक विशिष्ट स्थान है और यह काफी ऊंचाई पर स्थित है।

08:47 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में भारत-पाक मैच का विरोध

महाराष्ट्र के सोलापुर में शिवसेना ठाकरे गुट के उपनेता शरद कोली की होटल व्यवसायियों को धमकी दी है कि कोई भी होटल व्यवसायी भारत-पाकिस्तान मैच न दिखाए। अगर किसी होटल व्यवसायी ने टीवी स्क्रीन पर यह मैच दिखाया, तो वह बल्ले से स्क्रीन तोड़ देगा। आज पाकिस्तान के साथ मैच है, जिसने पहलगाम हमले में भारतीयों को मार डाला।

08:20 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत-पाक मैच पर भड़के ओवैसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भारत और पाकिस्तान मैच पर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी से मेरा सवाल है कि आपके पास पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट मैच खेलने से इनकार करने की शक्ति नहीं है, जिसने पहलगाम में हमारे 26 नागरिकों का धर्म पूछा और उन्हें गोली मार दी। हम प्रधानमंत्री से पूछते हैं, जब आपने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते, बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं हो सकते तो बीसीसीआई को एक क्रिकेट मैच से कितना पैसा मिलेगा, 2000 करोड़ रुपये, 3000 करोड़ रुपये? क्या हमारे 26 नागरिकों के जीवन की कीमत पैसे से ज्यादा है?

07:37 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रूस और नाटो में बढ़ रहा तनाव

रूस और NATO देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है और सीधी टक्कर के हालात बन रहे हैं। रोमानिया ने आरोप लगाया है कि रूस के यूक्रेन पर किए जा रहे हमले के दौरान एक रूसी ड्रोन उसकी हवाई सीमा में घुस आया। रोमानिया ऐसा उल्लंघन दर्ज करने वाला पौलैंड के बाद दूसरा NATO सदस्य देश है। अमेरिकी विदेश मंत्री Marco Rubio ने पोलैंड की हवाई सीमा में रूसी ड्रोन की घुसपैठ को ही खतरनाक और तनाव बढ़ाने वाला करार दिया है।

06:55 (IST) 14 Sept 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में आज मंत्रिमंडल का विस्तार

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती हैं। Gen-Z के विरोध प्रदर्शन के बाद ओली सरकार का तख्तापलट हुआ और Gen-Z के समर्थन से ही सुशीला कार्की की सरकार बनी। हालांकि Gen-Z सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे, बल्कि वे सरकार के कामकाज की निगरानी करेंगे, लेकिन मंत्री बनने के रेस में कई लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नेपाल में चुनाव की तारीखों का ऐलान, राष्ट्रपति ने बताई तारीख, केपी शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज

आज 14 सितंबर 2025 दिन रविवार को खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है. आज हिंदी दिवस है और आज जितिया व्रत भी है. आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती हैं और मंत्री बनने की रेस में शामिल 3 लोगों के नाम ही अभी तक सामने आए हैं. वहीं प्रधानमंत्री मोदी 5 राज्यों की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं, जिसका आज दूसरा दिन है. आज वे असम में 18530 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करने के लिए पश्चिम बंगाल जाएंगे.

इसके अलावा आज दिनभर की देश और दुनिया की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola