हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: कल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज

Breaking News in Hindi: आज दिल्ली में इंडिया गठबंधन के सांसदों का विरोध मार्च निकला, जो संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक गया. वहीं आज 3 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों और एक राज्य की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है.

विज्ञापन

Live Updates

23:52 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CEC पर दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना

23:22 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसदों की हिरासत के खिलाफ किया प्रदर्शन

23:03 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल विरोध प्रदर्शन में विपक्ष का साथ देगी AAP- सौरभ भारद्वाज

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के प्रदर्शन में कल आम आदमी पार्टी भी शामिल होगी- सौरभ भारद्वाज

22:01 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा बस में दिखीं

20:44 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में चुनाव हैं लेकिन हैरानी की बात ये है कि पंजाब में तो भाजपा के जीतने का कोई चांस ही नहीं है- AAP

19:09 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार को SC का नोटिस, खिलाफ दायर अर्जी पर 27 अक्टूबर को सुनवाई

ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. उनके खिलाफ दायर अर्जी पर 27 अक्टूबर को सुनवाई होगी

19:05 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आकाशवाणी भवन के अंदर विपक्ष का धरना प्रदर्शन जारी

17:35 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग से मिलकर रहेंगे सांसद, हम यहीं बैठेंगे- राहुल गांधी

17:23 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के धरने को खत्म करने की कोशिश, आला अधिकारी कर रहे बात

राहुल गांधी के धरने को खत्म करने की कोशिश की जा रही है आला अधिकारी उनसे बातचीत करके समझाने की कोशिश कर रहे हैं.

16:59 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: काला सागर में कमर्शियल जहाज पर हुए हमले की निंदा करते हैं- MEA

16:42 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी अपने परिवार को सत्ता में लाने के लिए काम कर रहे हैं- बीजेपी

16:37 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल, पवन खेड़ा, दीपेंद्र हुड्डा और अन्य सहित कांग्रेस सांसद CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

16:28 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुझे बताओ, मैं देश में कहां बैठ सकता हूं- राहुल गांधी

15:33 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरे भारत के साथ जो किया गया है, वो देशद्रोह- राहुल गांधी

 
15:29 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आकाशवाणी भवन के आसपास के इलाके में भारी संख्या में पुलिस और सुरक्षाकर्मी तैनात

13:58 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: INDIA ब्लॉक के मार्च पर सुधांशु त्रिवेदी का बयान

चुनाव आयोग के समक्ष इंडिया ब्लॉक के सांसदों के विरोध मार्च पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मैं कांग्रेस से स्पष्ट रूप से पूछना चाहता हूं. बिना किसी जांच के अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट मतदाताओं को मतदान का अधिकार देकर वे किसे लाभ पहुंचाना चाहते हैं? क्या कांग्रेस ऐसा करके किसी को फायदा पहुंचाना चाहती है?

12:46 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारतीय जनता पार्टी का पैदल मार्च

उत्तर प्रदेश में आज राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों ने नामांकन भरा. सरकार और संगठन के तमाम दिग्गज और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच एक एक कर सभी राज्यसभा उम्मीदवार विधानसभा में नामांकन भरने के लिए पहुंचे.

11:51 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के चीफ सेक्रेटरी को हाईकोर्ट का नोटिस

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के पेंडिंग DA मामले पर आज सुनवाई की और पंजाब सरकार के चीफ सेक्रेटरी को क्रिमिनल कंटेंप्ट का नोटिस जारी किया है.

11:10 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद से चुनाव आयोग के दफ्तर तक INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू

संसद भवन के मकर द्वार से चुनाव आयोग के दफ्तर तक INDIA ब्लॉक का मार्च शुरू हो गया है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मार्च को लीड कर रहे हैं और पुलिस बैरिकेडिंग के पास धरने पर बैठ गए हैं.

10:51 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: MLC चुनाव पर मीटिंग के लिए भाजपा नितिन नवीन पटना पहुंचे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज बिहार में है और वे यहां 2 दिवसीय दौरे के लिए आए हैं. नितिन नवीन आज पटना में रहेंगे और यहां वे MLC चुनाव को लेकर बैठक कर सकते हैं. MLC चुनाव के लिए NDA उम्मीदवारों से मुलाकात कर सकते हैं. सेवा संकल्प अभियान सहित संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे.

10:15 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर रूम में आग लगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में आज भीषण आग लग गई. एयरपोर्ट सिक्योरिटी और सरोजिनी नगर पुलिस आग लगने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया. 

09:29 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटिश लेखक जेफरी आर्चर का निधन

ब्रिटिश राइटर जेफरी आर्चर का निधन हो गया है. उन्होंने 86 साल की उम्र में आखिरी सांसद ली है. वे पूर्व कंजर्वेटिव सांसद थे और सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबें लिखने वाले लेखकों की सूची में भी शामिल थे. उनके निधन की जानकारी उनके पब्लिशर हार्पर कॉलिन्स ने दी.

08:58 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रेजीनगर में हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आज उपचुनाव जारी है, लेकिन उपचुनाव मतदान के दौरान पुलिस ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया है. हिरसत में लिए जाने से पहले उन्होंने वोट डाल दिया था.

08:12 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SIR के खिलाफ विपक्ष का विरोध प्रदर्शन आज

चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्षी दलों के सांसद आज सड़कों पर उतरेंगे. INDIA ब्लॉक के सांसद आज संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकालेंगे. इसके लिए सभी सांसद सुबह 10:30 बजे संसद भवन के मकर द्वार पर जुटेंगे. इसके बाद 11 बजे चुनाव आयोग के कार्यालय की ओर मार्च शुरू करेंगे. विरोध मार्च में राहुल गांधी, अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत विपक्ष के कई प्रमुख नेता और सांसद शामिल होंगे.

07:43 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव नामांकन आज भरे जाएंगे

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी 8 उम्मीदवार धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार आज  नामांकन पत्र भरेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, पार्टी पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

07:11 (IST) 06 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के नगांव में भूकंप आया

पूर्वोत्तर राज्य असम के नगांव में आज लोकसभा उपचुनाव हो रहे हैं और वोटिंग के लिए लोगों में उत्सा है, लेकिन इस बीच आज सुबह नगांव की धरती भूकंप से कांप गई. भूकंप के झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही. हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है.

Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिन के दौरे पर हिमाचल प्रदेश जाएंगी. आज राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी तीसरे उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है. वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में सुबह 11 बजे केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई. इधर आज उत्तर प्रदेश में भाजपा के सभी 8 प्रत्याशियों ने राज्यसभा चुनाव नामांकन दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी भी मौजूद रहे.

आज दिल्ली में INDIA ब्लॉक का विरोध मार्च

उधर आज चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर INDIA ब्लॉक के सांसदों ने संसद भवन से चुनाव आयोग के दफ्तर तक मार्च निकाला. वहीं आज पुणे में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग (MPSC) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों के आंदोलन का छठा दिन रहा और आज इस आंदोलन में शिवसेना (UBT) नेता और विधायक आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola