हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CJP Tiranga March LIVE Updates: 'वकील से भी नहीं मिलने दिया जा रहा', AISA ने की स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा की रिहाई की मांग

सुप्रीम कोर्ट में आज महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई हुई. दिल्ली हाईकोर्ट में ACP विवेक भगत का मामला सुना गया. पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पंजाब CM भगवंत मान की याचिका सुनी गई.

विज्ञापन
दिल्ली के कनॉट प्लेस के आस-पास तिरंगा मार्च निकाला जा रहा है. (Credit-ANI)

Live Updates

21:51 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: 'वकील से भी नहीं मिलने दिया', AISA ने की नेहा बोरा की रिहाई की मांग

स्टूडेंट एक्टिविस्ट नेहा बोरा को तिरंगा मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इस बीच AISA ने नेहा की रिहाई की मांग करते हुए दावा किया कि उन्हें वकील से भी नहीं मिलने दिया जा रहा.

21:04 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए 150 प्रदर्शनकारी

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को सेंटर दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों और 'लहरा दो तिरंगा' मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस ने लगभग 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. यह घटना तब हुई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शनकारियों ने कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के बाहर तिरंगा रैली निकाली. इसी दौरान, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने मंडी हाउस के पास प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग की.

20:21 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: मुंबई में कॉजपा ने किया 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन

 

कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंबई के आजाद मैदान में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस द्वारा की गई "बर्बरता" के लिए जवाबदेही की मांग की. वहां मौजूद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है.

19:38 (IST) 16 Oct 2026

SFI, DYFI, AISF और AIYF के कार्यकर्ताओं ने निकाला 'तिरंगा मार्च'

CPI(M) के सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा, 'उन्होंने कहा था कि किसी को भी CP (कनॉट प्लेस) तक नहीं पहुंचने दिया जाएगा. लेकिन हम यहां पहुंच गए हैं. हम बिल्कुल बीच के हिस्से में आ गए हैं. हमने दिल्ली पुलिस को चुनौती दी है, हमने उनके प्रतिबंध को नहीं माना है. हमने तिरंगे का मान रखा है. अब वे जो कर सकते हैं, कर लें.'

18:46 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: ज्ञानेश कुमार इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन- आप नेता गोपाल राय

आप नेता गोपाल राय ने कहा, 'तिरंगा हमारा गौरव है. तिरंगा फहराने के अपराध में दो युवाओं को जेल भेज दिया गया है. हम सरकार की तानाशाही के विरोध में यह 'तिरंगा यात्रा' निकाल रहे हैं. हम छात्रों के समर्थन में पूरे देश में इस तरह के मार्च आयोजित कर रहे हैं. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देते... सरकार जितनी ज्यादा तानाशाही करेगी, यह आंदोलन उतना ही व्यापक होता जाएगा.'

18:30 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: बेंगलुरु में लोगों ने ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध मार्च निकाला

18:00 (IST) 16 Oct 2026

तिरंगा यात्रा रोकने पर आप का केंद्र पर हमला, सौरभ भारद्वाज ने बताया सरकार की नाकामी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की 'तिरंगा यात्रा' के दौरान धारा 163 (BNSS) लगाए जाने पर पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने कड़ा विरोध जताया. उन्होंने इसे पुलिस की मनमानी और सरकार की विफलता करार दिया.

भारद्वाज ने कहा कि यह सरकार की अक्षमता को दर्शाता है कि देश की राजधानी में एक नागरिक को अपने देश का तिरंगा लेकर चलने से रोका जा रहा है. उन्होंने प्रतिबंधों को पूरी तरह अनुचित व अवैध बताते हुए कहा कि सरकार नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर इस तरह की पाबंदी नहीं लगा सकती.

17:49 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: AISA और वाम दलों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया गया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंडी हाउस के पास प्रदर्शन कर रहे AISA और वाम दलों के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

17:35 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: नेहा बोरा भी पुलिस हिरासत में लिया गया

सीजेपी के तिरंगा मार्च में समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर रहीं नेहा बोरा को भी दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है. 

17:31 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंच रही भीड़, RAF के जवानों का फ्लैग मार्च

तिरंगा लेकर कनॉट प्लेस पहुंच रही भीड़. इस बीच CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन के बीच कनॉट प्लेस के आसपास भारी सुरक्षा तैनात की गई है. RAF (रैपिड एक्शन फोर्स) के जवानों और अन्य सुरक्षा बलों ने इलाके में फ्लैग मार्च किया. कनॉट प्लेस में धारा 163 लागू है और NDMC ने ‘तिरंगा यात्रा’ के लिए कोई अनुमति नहीं दी है.

16:59 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: NDMC ने तिरंगा यात्रा के लिए कोई अनुमति नहीं दी है

16:56 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: तिरंगा मार्च से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके

दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही सीजेपी चीफ अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस बीच दिल्ली पुलिस बीएनएस की धारा 163 लगाए जाने का हवाला देते हुए भीड़ को कनॉट प्लेस जाने से भी रोक रही है.

16:40 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: कनॉट प्लेस से सामने आ रहे विजुअल्स

16:37 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: CJP के तिरंगा मार्च पर दिल्ली पुलिस की बड़ी बैठक

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर की मौजूदगी में कई आलाअफसरों की बैठक हो रही है. ये मीटिंग सीजेपी के तिरंगा मार्च से ठीक पहले की जा रही है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक तिरंगा मार्च से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर दिल्ली पुलिस की बैठक जारी है. 

16:30 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: कनॉट प्लेस के आसपास लगाए गए CCTV कैमरे

सेंट्रल पार्क में CJP के 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन को देखते हुए, कनॉट प्लेस के आसपास के इलाके में कई CCTV कैमरे लगाए गए हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस इलाके के अंदर और आसपास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.

15:53 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: भारत की जनता इस अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी- धर्मेंद्र प्रधान

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, 'राष्ट्रीय हित, व्यवस्था सुधारने के दावों और छात्रों के कल्याण के नाम पर शुरू किए गए इन विरोध प्रदर्शनों का असली चेहरा अब किसी से छिपा नहीं है. 'सत्ता परिवर्तन' की खुली बात करना और बांग्लादेश से प्रेरणा लेना, यह साफ तौर पर दिखाता है कि यह छात्रों की आड़ में देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की एक सोची-समझी साजिश है. हालांकि, विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता में आने का सपना देखने वाले इन राष्ट्र-विरोधी तत्वों को यह समझ लेना चाहिए कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के जरिए ही होता है. इसलिए, भारत की जनता इस अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी.'

15:28 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: कनॉट प्लेस में सुरक्षा कड़ी

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके द्वारा कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 'लहरा दो तिरंगा' विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

13:55 (IST) 16 Oct 2026

CJP Tiranga March LIVE Updates: अभिजीत दीपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके के घर पहुंच गई है. जबकि उन्होंने बीती रात प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आशंका जताई थी कि इन्हें मार्च से पहले डिटेन किया जा सकता है. बता दें कि पुलिस उन्हें नोटिस देने आई है और करीब 15-20 पुलिसकर्मी उनके घर पहुंचे हैं. 

12:36 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई की तारीख तय

महिला पत्रकार को धक्का देने के मामले में राहुल गांधी के खिलाफ दायर याचिका पर 26-27 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. पत्रकार का आरोप है कि 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री में राहुल गांधी ने उन्हें धक्का दिया था. उस दिन राहुल गांधी चुनाव आयोग की मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) से जुड़ी प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका दाखिल करने के लिए विपक्ष के मार्च का नेतृत्व कर रहे थे.

11:35 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट का CJP मार्च पर तत्काल रोक लगाने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के तिरंगा मार्च के खिलाफ तत्काल निर्देश जारी करने से इनकार कर दिया है.

10:52 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजनाथ सिंह को राहुल गांधी को आत्ममंथन करने की नसीहत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को आत्ममंथन करना चाहिए, क्योंकि उनके सभी आरोप राजनीतिक नाटक हैं. राहुल गांधी के पास वोट चोरी का कोई सबूत नहीं है. भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं पर कभी शक नहीं किया, लेकिन कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को चोट पहुंचा रही है. संस्थाओं को बदनाम करने की साजिश रच रही है.

10:28 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के कनाडा दौरे की तारीखें फाइनल हुईं

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी 11 और 12 दिसंबर को कनाडा दौरे पर जाएंगे, जहां वे टोरंटो और ओटावा में रुकेंगे. कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने उनके दौरे की पुष्टि की है. साल 2023 में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर दोनों देशों में तनाव गहराया था. लेकिन अब भारत और कनाडा अपने रिश्तों को बेहतर बनाने और व्यापारिक सहयोग बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं. दोनों देशों का लक्ष्य 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को सालाना 70 अरब डॉलर तक पहुंचाना है.

10:07 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के व्यापारिक संगठनों की राजनीतिक दलों से विशेष अपील

नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि कनॉट प्लेस की बजाय दूसरी जगहों पर विरोध प्रदर्शन करें. विरोध करने और अपनी बात रखने के अधिकार का सम्मान करते हैं, लेकिन कनॉट प्लेस को मंच बनाने से हमारा कारोबार प्रभावित हो रहा है. पिछले तीन हफ्तों से विरोध प्रदर्शनों के कारण दुकानदारों, वेटर, ड्राइवरों, रेहड़ी-पटरी वालों का काम खराब हुआ है. सड़कें बंद होने और ट्रैफिक बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है. 

09:33 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट में आज तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के दौरे के समय सर्किट हाउस में ठहरने की अनुमति मांगी है. मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच सुनवाई करेगी.

09:01 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: SIR पर INDIA ब्लॉक की आज कर्नाटक में बैठक

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) ने आज विपक्षी दलों के इंडिया ब्लॉक की बेंगलुरु में राज्य स्तरीय बैठक बुलाई है. इसमें वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ अभियान की रणनीति पर मंथन किया जाएगा. बैठक में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक और समाजवादी पार्टी सहित अन्य दलों के नेता भी शामिल होंगे.

08:33 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के सेंट्रल पार्क में आज CJP का तिरंगे के साथ प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज अभिजीत दीपके के नेतृत्व में अपनी कई मांगों को लेकर तिरंगा मार्च निकालेगी. दिल्ली के कनॉट प्लेस में मार्च निकाला जाएगा और सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से मना कर दिया था.  हाईकोर्ट ने CJP के प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है.

07:59 (IST) 16 Oct 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद मार्ग थाने के बाहर NSUI का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस ने आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष उदयभानु चिब, पार्टी के अन्य नेताओं और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को संसद मार्ग थाने के बाहर से हिरासत में लिया है. वे सभी रातभर एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन सुबह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.  एनएसयूआई की दो महिला कार्यकर्ताओं रितु बराला और अथिरा विजयन के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप भी पुलिस पर हैं.

आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज शाम 5 बजे दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क तक कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालेगा, जिसका नेतृत्व अभिजीत दीपके करेंगे. वहीं आज आम आदमी पार्टी भी वोट चोरी के खिलाफ होने वाला सामूहिक उपवास रद्द करके सेंट्रल पार्क तक तिरंगा यात्रा निकालेगी. इधर पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज से 5 दिन के पंजाब दौरे पर हैं और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया. उधर आज ACP विवेक भगत की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. आज SIR पर INDIA ब्लॉक कर्नाटक में बैठक हुई.

महुआ मोइत्रा की याचिका पर आज सुनवाई होगी

वहीं आज सुप्रीम कोर्ट में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा की याचिका पर सुनवाई हुई, जिसके जरिए उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल में अपने संसदीय क्षेत्र कृष्णानगर के दौरे दौरान सर्किट हाउस में ठहरने की अनुमति देने की मांग की है. इधर पंजाब CM भगवंत मान को प्रस्तावित फ्रांस यात्रा के लिए केंद्र से मंजूरी नहीं मिली है. इस मामले में आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. उन्हें 15 से 21 अक्टूबर तक फ्रांस जाना था. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola