Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'नेशनल स्ट्रैटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर' का उद्घाटन
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज वाणिज्य भवन में 'नेशनल स्ट्रैटेजिक ट्रेड कमांड सेंटर' का उद्घाटन किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डॉ. एल मुरुगन का इस्तीफा मंजूर
भारत के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर डॉ. एल मुरुगन का केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जितेंद्र कुमार होंगे RPF के अगले DG
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने आधिकारिक तौर पर जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के नए महानिदेशक (DG) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता को दी क्लीन चिट
दिल्ली पुलिस ने आज एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की, जिसमें दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को क्लीन चिट दी गई है. ये रिपोर्ट उनके खिलाफ दर्ज एक शिकायत के संबंध में दाखिल की गई है. ये शिकायत सितंबर 2025 में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान सरकारी अधिकारियों को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर थी. दिल्ली पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ कोई संज्ञेय अपराध नहीं बनता है. कार्यक्रम के दौरान, गुप्ता ने सरकारी अधिकारियों के कामकाज के बारे में बात करते हुए उनकी तुलना भगवान हनुमान से की थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश का बीजेपी पर निशाना
समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'बीजेपी चुनाव आयोग की आड़ ले रही है, क्योंकि वो कमजोर हो रही है. चुनाव आयोग और बीजेपी भारत के लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के साथ धोखा कर रहे हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट में क्या कहा?
दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि शुक्रवार, 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में 'कॉकरोच जनता पार्टी' केविरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाए जाएंगे. ये आश्वासन पालिका बाजार के एक वेंडर की याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया गया, जिसमें उन्होंने कारोबार में रुकावट और आजीविका के नुकसान को लेकर चिंता जताई थी. हाई कोर्ट ने इस आश्वासन को रिकॉर्ड पर ले लिया है और मामले की अगली सुनवाई 3 नवंबर के लिए तय की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश छोड़ने के नोटिस के खिलाफ HC जाएंगे इमरान खान
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे. उन्हें 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का नोटिस मिला है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में हिस्सा लेकर 'इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट' के प्रावधानों का उल्लंघन किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर को लेकर बोले वारिस पठान
AIMIM नेता वारिस पठान ने कहा, 'जंतर-मंतर एक ऐसी जगह थी जहां कई सालों से विरोध-प्रदर्शन होते आ रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने उसे विरोध-प्रदर्शन की जगह घोषित किया था, और अब ऐसी 3 जगहों के नाम बताए गए हैं, जो एक-दूसरे से काफी दूर हैं. सरकार इतनी घबराई हुई क्यों है, इतना डर क्यों है?'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में हिंदू मंदिर पर गोलीबारी की साजिश पर भारत की प्रतिक्रिया
भारत ने शिकागो के इलिनोइस के ऑरोरा में एक हिंदू मंदिर में सामूहिक गोलीबारी की कथित साजिश पर चिंता व्यक्त की और अमेरिकी अधिकारियों से मामले की जांच करने और भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि साजिश की कथित हिंदू विरोधी और नस्लवादी प्रकृति, जिसमें भारतीय मूल के लोगों के खिलाफ हिंसा के संदर्भ शामिल हैं. उन्होंने कहा कि हमने अमेरिकी कानून प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई पर ध्यान दिया है, जिसमें संदिग्ध की गिरफ्तारी और हिरासत तथा उसके खिलाफ लगाए गए आरोप शामिल हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरी
दिल्ली से सटे नोएडा में आज एक बड़ा हादसा हो गया है. सेक्टर 62 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिर गई, जिससे 14 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव में हार के डर से चुनाव आयोग के पीछे छिप रही है और ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह की जनसभा
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कह कि सेवा संकल्प अभियान से नक्सल प्रभावित दिव्यांगों को नया जीवन मिल रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK
विदुथलाई चिरुथैगल काची (VCK) के नेता एसएस बालाजी ने एक दावा किया है कि एक्टर विजय की पार्टी (TVK) तमिलनाडु में इंडिया गठबंधन में शामिल हो सकती है. पार्टी ने ही इसकी इच्छा जताई है और जब इंडिया गठबंधन की राष्ट्रीय बैठक होगी तो उसमें गठबंधन में TVK की ऑफिशियल एंट्री का ऐलान और मंजूरी दी जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका
तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है, जिसके अनुसार इस्लाम अपनाने वाला कोई व्यक्ति ‘पिछड़ा वर्ग’ (BC) आरक्षण का हकदार नहीं है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिमाचल और जम्मू में बारिश के साथ बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी होने से मौसम ठंडा हो गया है. हिमाचल के भरतपुर, बारालाचा और सूरज ताल इलाके में बर्फबारी हो गई है. सरचू चेकपोस्ट पर वाहनों को रोक दिया गया है. जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा पुलिस और बदमाश की मुठभेड़
उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में सेक्टर-63 में आज सुबह बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस की गोली शिवम (उर्फ शुभम राजपूत) के पैर में लगी और घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज कोर्ट कैंपस में धरना प्रदर्शनों पर रोक लगाने की याचिका पर सुनवाई होगी
सुप्रीम कोर्ट में आज उस याचिका पर सुनवाई होगी, जिसमें कोर्ट कैंपस में राजनीतिक धरना प्रदर्शनों पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की गई है. न्यायिक कामकाज में बाधा डालने वाले नेताओं के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मांग भी की गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में आज पंजाब बंद
पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस के विरोध में परिवार और ‘मानसा एक्शन कमेटी’ ने आज ‘पंजाब बंद’ का आह्वान किया है, जो सुबह 6 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे तक चलेगा. लुधियाना और जालंधर के प्राइवेट स्कूलों ने एहतियातन छुट्टी कर दी गई है.भाजपा के अलावा कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल, सांसद अमृतपाल की पार्टी ‘वारिस पंजाब दे’ ने भी बंद को समर्थन दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: INDIA ब्लॉक के नेताओं का याचिकाओं पर सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट में आज राहुल गांधी समेत INDIA ब्लॉक के नेताओं की 13 याचिकाओं पर सुनवाई होगी. इन याचिकाओं में चुनाव आयोग के फैसलों को चुनौती दी गई है, SIR पर रोक लगाने की भी मांग की गई है. CJI सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच सुनवाई करेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंकिता भंडारी के माता-पिता का इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन
अंकिता भंडारी के माता-पिता को इंडिया गेट से दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन आज सुबह दोनों को रिहा कर दिया गया. उनके साथ पवन खेड़ा समेत कई विपक्षी नेताओं को भी डिटेन किया गया था, जो रातभर हिरासत में रहे. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलने प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे थे.
आज की प्रमुख खबर की बात करें तो दिल्ली में इंडिया गेट पर विरोध प्रदर्शन करते अंकिता भंडारी के माता-पिता को रातभर हिरासत में रखने के बाद सुबह रिहा कर दिया गया है. वहीं आज परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस के विरोध में ‘पंजाब बंद’ बुलाया गया है, जिसका समर्थन भाजपा समेत सभी राजनीतिक दलों ने किया है. इधर आज SIR और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर की गई राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.
आज प्रधानमंत्री मोदी के 2 बड़े इवेंट
वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी एशियन गेम्स के पदक विजेताओं से मिलेंगे. केंद्र शासित लद्दाख के लिए 3350 करोड़ रुपये के 5 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन भी करेंगे. उधर आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली दौरे पर आ रहे हैं, जहां वे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करेंगे. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines