Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हमने खेती को साइंस से जोड़ा: PM
पीएम मोदी ने कहा, 'खेती हमारे देश की परंपरा भी है, खेती हमारी संस्कृति भी है. पिछले 12 सालों में हमारी सरकार ने साइंस और टेक्नोलॉजी का व्यापक समावेश किया है. हमने खेती और पशुपालन को वैज्ञानिकता से जोड़ा है. सॉइल हेल्थ कार्ड इसका बेहतरीन उदाहरण है. पहले किसानों को यह पता लगाने में मुश्किल होती थी कि उनके खेत को कौन सी खाद कितनी मात्रा में चाहिए. सॉइल हेल्थ कार्ड ने इस समस्या का समाधान किया है.आज 26 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड देश के किसानों के पास हैं। इनसे खेती के तौर-तरीकों में आधुनिकता आई है.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पुरानी सरकारों ने दिया धोखा: PM
'पहले की सरकारें MSP को लेकर भी किसानों को धोखा ही दे रही थीं, लेकिन ये हमारी सरकार है जिसने MSP का वादा पूरा किया है. पिछले 12 सालों में गेहूं और धान किसानों को MSP के रूप में 24 लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में गए हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छोटे किसानों को फायदा: PM
PM मोदी ने कहा, 'पीएम किसान सम्मान निधि के करीब साढ़े चार लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के खाते में पहुंचे हैं. कभी इन छोटे किसानों की जरूरतों को नहीं समझा गया, कभी उन्हें पूछा नहीं गया, जबकि देश में छोटे किसानों की संख्या 85 प्रतिशत से ज्यादा है. ऐसे छोटे किसानों की चिंता हमारी सरकार ने ही की और उन्हें पीएम किसान सम्मान निधि से मदद पहुंचाई.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये पहुंचे'
PM मोदी ने कहा, 'पीएम किसान सम्मान निधि अब करोड़ों छोटे किसानों के जीवन का हिस्सा बन गई है. आज करीब 10 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गई है. गुजरात के 50 लाख से अधिक किसानों को भी इसका लाभ मिला है. यहां बनासकांठा के लाखों किसानों के खातों में भी करीब 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मां अम्बा को नमन: PM
पीएम मोदी ने बनासकांठा में कहा, 'नवरात्रि के दौरान मुझे मां अम्बा की पवित्र भूमि पर जाने का अवसर मिला. मैं मां अम्बा के चरणों में नमन करता हूं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देशभर के किसानों को बधाई: PM
PM मोदी ने बनासकांठा में कहा, 'थोड़ी देर पहले यहां मातृशक्ति, बच्चों, किसानों और पशुपालकों के लिए अनेक परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है. देश के करोड़ों छोटे किसानों के खाते में 'पीएम किसान सम्मान निधि' की किस्त भी पहुंची है. मैं गुजरात के लोगों को, देशवासियों को, देशभर के किसानों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में अमित शाह का स्वागत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे, जहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के बड़े नेताओं ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बनासकांठा में PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात बनासकांठा में 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' (BBBRC) के एनिमल फार्म का दौरा किया. इस मौके पर राज्य के सीएम भूपेंद्र पटेल और डिप्टी-सीएम हर्ष संघवी भी मौजूद रहे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रामलीला मैदान में रैली की तैयारियां तेज
बारिश खत्म होने के बाद दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया अलायंस की रैली की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं. यहां 1 नवंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धुबरी जिले में बाढ़ के खतरे को लेकर निगरानी तेज
भारत के पड़ोसी देश भूटान में 'ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड' (GLOF) की घटना के बाद असम सरकार स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है, और संभावित असर को देखते हुए धुबरी जिले को अलर्ट पर रखा गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में आग पर डिप्टी फायर ऑफिसर का बयान
मुंबई के डिप्टी फायर ऑफिसर एचवी गिरकर बताते हैं, 'आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी. फायर ब्रिगेड को सुबह 5:45 से 6:00 बजे के बीच सूचना मिली. हमारा सबसे नज़दीकी फायर स्टेशन, बांद्रा फायर स्टेशन, सबसे पहले मौके पर पहुंचा. हमने देखा कि दूसरी मंजिल पर स्थित 'फू' नाम के एक रेस्तरां के किचन और डाइनिंग एरिया में आग लगी थी; वो जगह धुएं और लपटों से भरी हुई थी. कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था, जिससे ऊपर जाना नामुमकिन था. हमारे जवान BA (ब्रीदिंग अपैरेटस) सेट पहनकर अंदर गए. आग बुझाने में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन हमारे जवानों ने बहुत बेहतरीन काम किया. कोई घायल नहीं हुआ है, और अभी कूलिंग का काम चल रहा है. आग लगने के कारणों की जांच हमारी तय प्रक्रियाओं के अनुसार की जा रही है. हमारे अधिकारी बारीकी से जांच करेंगे कि आग कहाँ से शुरू हुई थी.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के रेस्टोरेंट में लगी आग
मुंबई के बांद्रा के वीएन स्फीयर मॉल स्थित 'फू' रेस्टोरेंट में आग लग गई. मौके पर कई दमकल गाड़ियां और पानी के टैंकर भेजे गए. आग पर काबू पा लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अंबेडकर ऑडिटोरियम में आएंगे अमित शाह
लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के अंबेडकर ऑडिटोरियम की तस्वीरें, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिलीपींस से दिल्ली रवाना हुए राजनाथ
फिलीपींस के सेबू से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आसियान रक्षा मंत्रियों की मीटिंग-प्लस में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडिया गेट का AQI हुआ 93
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली के इंडिया गेट के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 93 है, जिसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बुलंदशहर में 2 मंजिला मकान ढहा
यूपी के बुलंदशहर में छतरी इलाके में 2 मंजिला मकान ढह गया; राहत और बचाव कार्य जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चक्रवात 'अर्नब' से फसलों को नुकसान
छत्तीसगढ़ के पेंड्रा इलाके में चक्रवात 'अर्नब' के दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बारिश और तेज हवाओं से धान की फसल को नुकसान पहुंचा है. चक्रवात को देखते हुए, जिला प्रशासन ने पूरे जिले में 'रेड अलर्ट' जारी किया है और सभी स्कूलों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए एक दिन की छुट्टी घोषित कर दी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में नकली घी बेचने वालों पर शिकंजा
दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के डीसीपी राहुल अलवाल ने बताया, 'दिवाली का समय चल रहा है, ऐसे में घी की काफी मांग है. हमें जानकारी मिली कि करावल नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से घी बनाया जा रहा है. शिव विहार इलाके में छापेमारी की गई, जहां से 22 साल के मोहम्मद समीर को गिरफ्तार किया गया. वो सोयाबीन पाउडर और जिलेटिन को मिलाकर, उसे उबालकर और फिर ठंडा करके घी बना रहा था. हमने कुल 222 किलोग्राम घी जब्त किया है. हमने एक फूड इंस्पेक्टर की भी मदद ली, जिन्होंने सैंपल लिए हैं, जिन्हें अब लैब में जांच के लिए भेजा गया है. हम इसमें शामिल बाकी सभी लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे, जिनमें कच्चा माल सप्लाई करने वाले लोग भी शामिल हैं.'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज अंतरिक्ष में सैटेलाइट भेजेगा भारत
ISRO आज रात 11:51 बजे एक और अहम मिशन को अंजाम देगा. एजेंसी आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, इन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने, ओले पड़ने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज गुजरात में पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी गुजरात के बनासकांठा जिले में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इस मौके पर देश के किसानों को 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी जाएगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में BJP की मीटिंग आज
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ में होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रोग्राम आज
INDIA गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज लखनऊ में आयोजित होगी. वहीं, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित करेगा.
पीएम नरेंद्र मोदी आज गुजरात के बनासकांठा जिले में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे. इसके तहत 18,680 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि किसानों के खातों में भेजी जाएगी.
मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के पांच जिलों नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चमोली के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है.
अंतरिक्ष क्षेत्र में भी आज अहम गतिविधि होगी. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) रात 11 बजकर 51 मिनट पर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट लॉन्च करेगा.
संबंधित खबरें
'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
45 mins agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 hr agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
1 hr agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
2 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
2 hrs agoEC का बड़ा फैसला, तीसरी बार बढ़ी SIR की डेडलाइन; जानिए अपने राज्य की तारीख
5 hrs agoभूटान में फटी ग्लेशियल झील, भारत में बाढ़ का महा-अलर्ट
6 hrs agoदिल्ली-NCR में रातभर बरसे बादल, ठंडा हुआ मौसम तो घटा AQI
6 hrs agoखरगे आवास पर संसद सत्र चलाएगा INDIA ब्लॉक, CEC के खिलाफ चलाएंगे मॉक ट्रायल
13 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines