---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लगा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में आयोजित 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन के समापन समारोह और मुख्य सत्र में हिस्सा लेंगे. वहीं, अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े चंदे के विवाद को लेकर आज एक अहम बैठक होने जा रही है. इसमें कंप्यूटर बाबा सहित कई साधु-संत शामिल होंगे.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में आयोजित 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन के समापन समारोह और मुख्य सत्र में हिस्सा लिया. वहीं, अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े चंदे के विवाद को लेकर आज एक अहम बैठक हुई.

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण आज से 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका के नौ दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं.

---विज्ञापन---

बिहार में पटना के गर्दनीबाग में जारी छात्र आंदोलन को लेकर छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा ने आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया. संगठन 15 सूत्री मांगों के समर्थन में यह प्रदर्शन कर रहा है.

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 4 बजे लखनऊ स्थित लोक भवन में प्रदेश कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे.

---विज्ञापन---

NEET PG 2026 के अभ्यर्थियों के लिए भी आज अहम दिन है. परीक्षा के एडमिट कार्ड आज जारी किए जाएंगे.

मौसम की बात करें तो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहने का अनुमान है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

23:48 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देशभर में मनाया गया ओणम

पुडुचेरी के भारतीदासन कॉलेज के छात्रों ने पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ओणम का त्योहार मनाया गया. देश के कई हिस्सों में ये पावन पर्व धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया.

22:55 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह ने 3 नए कानूनों को लेकर कहा

नई दिल्ली में इंटेलिजेंस ब्यूरो की 'नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी कॉन्फ्रेंस' के समापन सत्र को संबोधित करते हुए, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि NSSC के इस मंच को आने वाले 15-20 सालों के रुझानों पर विचार करना चाहिए और ये तय करना चाहिए कि कौन सी परेशानियां पैदा हो सकती हैं और उनसे निपटने की रणनीति क्या होनी चाहिए. गृह मंत्री ने ये भी ऐलान किया है कि अगले एक साल में 3 नए कानूनों को 100% लागू किया जाएगा, ताकि आपराधिक मामलों का निपटारा सुप्रीम कोर्ट तक 3 साल के भीतर हो सके और कंविक्शन रेट में 25% की इजाफा हो.

22:50 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टीपू सुल्तान का विरोध

महाराष्ट्र के मंत्री दादाजी भुसे का कहना है, 'टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाना गलत है. मैं डिप्टी मेयर से उस तस्वीर को हटवाने के लिए कहूंगा.'

20:44 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 साल के शख्स ने किया सुसाइड

दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में 37 साल के दिविज मारिया नाम के शख्स ने पुल साइड से कूदकर आत्महत्या की. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

19:57 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक जाम लगा

18:45 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोच्चि के अंगमाली में एक कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग

18:09 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता लक्ष्मी योजना के तहत पहली किश्त जारी करेंगी

कल दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता लक्ष्मी योजना के तहत पहली किश्त जारी करेंगी

16:45 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने बाबा बुड्ढा अमरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

16:02 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सेमीकंडक्टर और AI कंपनियों के साथ एक राउंडटेबल बैठक की

15:03 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी छात्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में 70वीं BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गांधी मैदान से राजभवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को बिहार पुलिस ने हिरासत में लिया.

14:58 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगालः ममता ने पहले ही संन्यास ले लियाः मंत्री शरद्वत मुखर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने ममता बनर्जी के संन्यास लेकर कहा, “उन्होंने (ममता) पहले ही संन्यास ले लिया है. हमने उन्हें पश्चिम बंगाल या कोलकाता की सड़कों पर नहीं देखा है. वह कालीघाट के एक ऑफिस में हैं और वहीं से भाषण दे रही हैं. अगर वह सच में राजनीति करना चाहती हैं, वह जमीनी स्तर की राजनीति के लिए मशहूर थीं. लेकिन अब हम उन्हें सड़कों पर नहीं देख रहे हैं. जब ममता अपने घर के अंदर ही रहती हैं, तो मुझे लगता है कि उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है. वह सड़कों पर उतरकर राजनीति करने के लिए जानी जाती हैं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और यही बेहतर है.”

14:51 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबईः SC का वक्फ प्रॉपर्टी पर निर्माण कार्य से रोक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने आज मंगलवार को मुंबई के मलाड में एक विवादित वक्फ प्रॉपर्टी के निर्माण कार्य पर फिलहाल रोक लगा दी है. याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि वक्फ ट्रिब्यूनल में जाने के बावजूद उन्हें प्रॉपर्टी के कब्जे से हटा दिया गया. CJI सूर्य कांत ने महाराष्ट्र सरकार और डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर से एक हफ्ते में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के निर्देश दिया है.

14:50 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगालः ममता ने पहले ही संन्यास ले लियाः मंत्री शरद्वत मुखर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने ममता बनर्जी के संन्यास लेकर कहा, “उन्होंने (ममता) पहले ही संन्यास ले लिया है. हमने उन्हें पश्चिम बंगाल या कोलकाता की सड़कों पर नहीं देखा है. वह कालीघाट के एक ऑफिस में हैं और वहीं से भाषण दे रही हैं. अगर वह सच में राजनीति करना चाहती हैं, वह जमीनी स्तर की राजनीति के लिए मशहूर थीं. लेकिन अब हम उन्हें सड़कों पर नहीं देख रहे हैं. जब ममता अपने घर के अंदर ही रहती हैं, तो मुझे लगता है कि उन्होंने राजनीति से संन्यास ले लिया है. वह सड़कों पर उतरकर राजनीति करने के लिए जानी जाती हैं. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं और यही बेहतर है.”

13:30 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बाराबंकी में डंपर ने कार को मारी टक्कर, महिला समेत 4 की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में डंपर ने ऑल्टो कार में जोरदार टक्कर मार दी जिससे 4 लोगों की मौत हो गई तो 1 घायल हो गया. यह हादसा मसौली के बिंदौरा चौराहे के पास हुआ. रामनगर की ओर से आ रहे डंपर ने लखनऊ से बहराइच जा रही ऑल्टो कार को टक्कर मार ली. हादसे में एक महिला समेत 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

12:14 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के बागी सांसदों को SC का नोटिस

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बागी सांसदों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने यह नोटिस जारी किया. मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट से अनुरोध किया कि नोटिस जारी न किया जाए. इससे पहले बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलकर पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुके हैं.

12:04 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊः UPSSSC में वेटिंग लिस्ट को लेकर प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में UPSSSC भर्ती परीक्षाओं में लंबित वेटिंग लिस्ट जारी करने की मांग को लेकर छात्र उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पहुंचे. छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए ब्रजेश पाठक के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस बल की तैनाती की गई है. ठक के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पुलिस बल की तैनाती की गई है.

11:37 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर को हाई कोर्ट से झटका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बड़े बेटे मोहम्मद उमर को बड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. जस्टिस अवनीश सक्सेना की अदालत ने सोमवार को यह फैसला सुनाया. उमर इस समय लखनऊ की जेल में बंद है और उसके खिलाफ यह मामला खुल्दाबाद थाने में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है.

11:17 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के विपक्ष के नेता नहीं, प्रोपेगैंडा के नेता हैं- शायना NC

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना की प्रवक्ता शायना NC ने कहा, 'राहुल गांधी को हिंदू धर्मग्रंथों में सिर्फ नकारात्मकता ही दिखती है. क्या उन्होंने कभी शरिया, तीन तलाक या हलाला के बारे में खुलकर बात की है? यह चुनिंदा नारीवाद है, जिसमें वोट-बैंक की राजनीति के लिए हिंदुओं को बदनाम किया जाता है. सम्मानित बालासाहेब ठाकरे और हमारे नेता एकनाथजी शिंदे ने हमेशा कहा है कि हिंदुत्व का असली सार धर्मनिरपेक्षता है. जो लोग मनुस्मृति को तोड़-मरोड़कर पेश करते हैं, उनसे और राहुल गांधी से मैं पूछती हूं: अगर आप सच में महिलाओं की चिंता करते हैं, तो UCC का समर्थन करें. बाल विवाह पर रोक लगाएं. बहुविवाह के खिलाफ कानून लाएं. आप इन मुद्दों पर चुप रहते हैं. राहुल गांधी जी, आप विपक्ष के नेता नहीं हैं; आप प्रोपेगैंडा के नेता हैं.'

11:13 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 60 साल कांग्रेस क्या कर रही थी?- OP राजभर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आरोप पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “60 साल कांग्रेस ने क्या कर रही थी? आज तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी घूम-घूमकर बयान दे रहे हैं कि पिछड़े-दलित को उनका हिस्सा नहीं मिला तो 60 साल में कांग्रेस ने कितना दिया, पहले ये बताओ. आज तो यहां सिर्फ यूपी में 9 लाख सरकारी नौकरी की भर्ती हुई है. रोजगार मेला लगाकर युवाओं को रोजगार देने का काम हो रहा है. काम तो सरकार कर ही रही है मगर विपक्ष के चश्मे से दिखाई नहीं देगा न. अब उनकी सरकार रहती तो दिखाई देता.” राजभर ने एक देश एक चुनाव पर कहा, “चुनाव एक साथ होने चाहिए. बार-बार चुनाव होने पर विकास प्रभावित हो रहा है.”

09:54 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुरादाबादः वन विभाग ने 9वां तेंदुआ पकड़ा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में ठाकुरद्वारा इलाके में वन विभाग की ओर से पिंजरे की मदद से 9वां तेंदुआ पकड़ लिया गया है.

08:48 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में भारी बारिश के बाद कई जगहों पर हुआ जलभराव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: भारी बारिश के बाद AIIMS के पास भारी जलभराव देखा गया.

08:47 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज दूसरे देश भी SIR को लागू करना चाहते हैं- चुनाव आयुक्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश: कल लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, 'SIR (सिस्टमैटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) को लागू करने के लिए न सिर्फ चुनाव आयोग की हिम्मत की जरूरत होती है, बल्कि वोटरों के सहयोग की भी जरूरत होती है और हमें वोटरों से यह सहयोग भरपूर मात्रा में मिला. ठीक इसी वजह से, आज दूसरे देश भारत के चुनाव आयोग की ओर देखते हैं, उससे सीखते हैं और उसकी तारीफ करते हैं; वे या तो ऐसा करने की इच्छा रखते हैं या फिर अपने देशों में भी ऐसा ही करने का संकल्प लेते हैं.'

08:43 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटनाः छात्र संगठन आज करेंगे CM आवास का घेराव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में आंदोलन कर रहे छात्र संगठनों के साथ सरकार की बैठक होनी है, हालांकि बावजूद इसके बावजूद छात्र आज मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे. इससे पहले छात्र संगठनों और सरकार के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर सकारात्मक बातचीत हुई है. बैठक के दौरान सरकार की ओर से छात्र संगठनों की कई मांगों को लेकर आश्वासन दिया गया है. बैठक के बाद छात्र नेताओं ने कहा कि सरकार और छात्र संगठनों के बीच जो दूरी बनी हुई थी, वह अब लगभग खत्म होने की स्थिति में है.

08:13 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 10 सालों में 17वीं बार आएगा बाहर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद बाबा गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है. बलात्कार के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे राम रहीम को फिर से 21 दिन की पैरोल मिल गई है. जिला कारागार सुनारिया ने राम रहीम के लिए 21 दिन की पैरोल मंजूर की है. ये पहली बार नहीं है जब राम रहीम जेल से बाहर आ रहा है. अब तक वह 16 बार जेल से बाहर आ चुका है. अब 17वीं बार वह जेल से बाहर निकलेगा.

08:11 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मॉक्सो में की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मॉक्सो के क्रेमलिन में सोमवार को मुलाकात की. जयशंकर ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा पुतिन के लिए भेजा गया विशेष संदेश उन्हें सौंपा.

सूत्रों के हवाले से खबर है कि जयशंकर ने पीएम मोदी का संदेश पहुंचाते हुए पुतिन को भारत में सितंबर में होने वाले BRICS शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया. दोनों की बातचीत में भारत-रूस व्यापार, ऊर्जा और उर्वरक संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.

07:38 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NSA अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री Wang Yi आज बीजिंग में सीमा से जुड़े मुद्दों पर विशेष प्रतिनिधिमंडल स्तर (SR level) की बैठक करेंगे.

* बैठक का उद्देश्य सीमा विवादों पर गतिशीलता बनाए रखना और दोनों पक्षों के बीच शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करना बताया गया है.

* भारतीय और चीनी प्रतिनिधिमंडल सीमाओं पर तैनात सैनिकों की स्थिति, disengagement प्रक्रिया और विश्वास बढ़ाने वाले उपायों पर चर्चा करेंगे.

* सूत्रों के अनुसार, दोनों पक्ष सेनाओं के मध्य समझौतों का पालन और किसी भी अप्रत्याशित तनाव की पुनरावृत्ति से बचने के उपायों पर भी विचार करेंगे.

07:37 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गजियाबाद वेव सिटी लूटकांड में पुलिस मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गजियाबाद वेव सिटी लूटकांड में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, 21 अगस्त को मुठभेड़ हुई थी. 24.85 लाख रुपये की लूट, वेव सिटी इलाके में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था. मामले में थाना वेव सिटी में मुकदमा दर्ज कराया गया था और धारा 309(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था. 25 अगस्त को संयुक्त पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. मुखबिर की सूचना पर राजा जी रोड पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया था.

07:14 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक अपराधी के बीच हुई मुठभेड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: कल देर रात दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. क्राइम ब्रांच ने मेरठ के रहने वाले आरोपी को पकड़ लिया. उसे गोली नहीं लगी और इस घटना में कोई पुलिसकर्मी या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ. आरोपी पर दिल्ली के छावला में फायरिंग और हत्या से जुड़े कई आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप है. क्राइम ब्रांच अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है. आगे की जांच जारी है: दिल्ली पुलिस

07:05 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कनाडा आज अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ का करेगा ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कनाडा आज अमेरिका के खिलाफ जवाबी टैरिफ का ऐलान करेगा.

06:32 (IST) 25 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह आज राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन के समापन सत्र में होंगे शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में आयोजित 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति (NSS) सम्मेलन के समापन और मुख्य सत्र में शामिल होंगे.

First published on: Aug 25, 2026 06:31 AM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola