असम पुलिस ने सोमवार को कोकराझार जिले के डमरापारा चेकिंग पॉइंट पर तकरीबन 12 करोड़ रुपये कीमत की 2,098 किलोग्राम गांजा जब्त की. बताया जा रहा है कि ये नशीला पदार्थ एक गाड़ी में बांस के नीचे छिपाकर रखा गया था. इस सिलसिले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस की इस कार्रवाई की तारीफ की है, वहीं आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु की 5 सीटों पर उपचुनावों पर लगी अंतरिम रोक को जारी रखा है. इन सीटों में तिरुचि ईस्ट भी शामिल है, मौजूदा सीएम थलापति विजय ने सीट छोड़ने से पहले जीता था. चुनाव आयोग ने कहा है कि जब तक चुनावी याचिकाओं का निपटारा नहीं हो जाता, तब तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाएगा. कोर्ट ने अब इस रोक को 8 सितंबर तक बढ़ा दिया है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से नई दिल्ली में आयोजित होने वाले दो दिवसीय 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (National Security Strategies Conference) में शामिल हुए.
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने GenZ के साथ संवाद किया. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रायबरेली दौरा है. वे अमर शहीद राणा बेनी माधव बख्श सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ ही एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पूरी करेंगे. इस दौरान वे भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) के 27वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे.
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार से नई दिल्ली में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकीकरण योजना (PMFME) को लेकर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.
वहीं, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित होगी. बैठक में विशेष रूप से सूडान के मौजूदा संकट और वहां के हालात पर चर्चा की जाएगी.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु विधानसभा की 5 सीटों पर होने वाले उपचुनावों पर लगी रोक को 8 सितंबर तक बढ़ा दिया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि जब तक इससे जुड़ी याचिकाएं लंबित हैं, वो चुनाव का ऐलान नहीं करेगा. कोर्ट ने रोक हटाने की मांग वाली अर्जी को भी खारिज कर दिया. इन सीटों में तिरुचि ईस्ट भी शामिल है, जिसे पहले सीएम जोसेफ विजय ने जीता था.
दिल्ली में भारी बारिश की वजह से कई जगह जलजमाव हो गया है, खासकर महिलापुर फ्लाईओवर के पास बुरा हाल हो चुका है, सैनिक फार्म के पास भी सड़क पर पानी भर गया है.
#watch | Vehicles move through severe waterlogging at Mahipalpur Flyover in Delhi, following heavy rainfall. A car seen stranded here. pic.twitter.com/62mL6zuGFv
— ANI (@ANI) August 24, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने मेरियम ह्रांगचल की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. याचिका में मिजोरम के विरासत कानून के प्रावधान को चुनौती दी गई थी. मिजोरम के विरासत कानून के प्रावधान के तहत गैर-मिजो पुरुषों से शादी करने वाली मिज़ो महिलाओं को विरासत के अधिकार से बाहर रखा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को गुवाहाटी हाई कोर्ट जाने को कहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार से पेरुम्बावूर में दलित लॉ स्टूडेंट के रेप और मर्डर से जुड़े मामले में मौत की सजा पाए दोषी की याचिका पर जवाब मांगा है. सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मुहम्मद अमीर-उल-इस्लाम ने अपने परिवार के करीब रहने के लिए केरल की जेल से असम की जेल में ट्रांसफर करने की मांग है. जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच उसकी उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें उसने केरल की विय्युर सेंट्रल जेल से असम की जेल में ट्रांसफर करने की मांग की है, जहां उसकी पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वास्को, गोवा: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने श्री दामोदर मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने कहा, 'हम दामोदर मंदिर में प्रार्थना करने आए हैं. जिस तरह उन्होंने 125 साल पहले गोवा की रक्षा की थी, हम प्रार्थना करते हैं कि वे आज भी राज्य और यहां के लोगों की रक्षा करें और खासकर बढ़ते भ्रष्टाचार और लोगों को हो रही परेशानियों और मुश्किलों को देखते हुए.'
उन्होंने आगे कहा, 'कल दोपहर 3 बजे हम एक टाउन हॉल मीटिंग कर रहे हैं, जिसमें लोग E20 से जुड़ी समस्याओं के बारे में अपनी शिकायतें रखेंगे.'
#watch | Vasco, Goa: Aam Aadmi Party National Convenor Arvind Kejriwal offers prayers at Shree Damodar Temple.He says, "We have come to the Damodar Temple to offer prayers. Just as He protected Goa 125 years ago, we pray that He continues to protect the state and its people… pic.twitter.com/bZxft8L8dz
— ANI (@ANI) August 24, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से 7 उड़ानों को दिल्ली से जयपुर डायवर्ट किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने मेरियम ह्रांगचल की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया. याचिका में मिजोरम के विरासत कानून के प्रावधान को चुनौती दी गई थी. मिजोरम के विरासत कानून के प्रावधान के तहत गैर-मिजो पुरुषों से शादी करने वाली मिज़ो महिलाओं को विरासत के अधिकार से बाहर रखा गया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को गुवाहाटी हाई कोर्ट जाने को कहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजधानी दिल्ली में तेज बारिश का दौर जारी है. ताजा तस्वीरें खान मार्केट से सामने आई हैं.
#watch | Heavy rain hits the national capital of Delhi; Visuals from near Khan Market pic.twitter.com/cyaBC67C14
— ANI (@ANI) August 24, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में हिंसक प्रदर्शनों से निपटने के लिए यूपी पुलिस बड़ी तैयारी करने में लगी है. अब पुलिस के लिए 90 हजार पीवीसी लाठी, हेलमेट और शील्ड खरीदे जाएंगे. 30 हजार पीवीसी लाठी, 30 हजार हेलमेट और 30 हजार पीवीसी शील्ड खरीदे जाएंगे. सुरक्षा उपकरणों की खरीद के लिए 29.45 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान में जोजारी नदी के किनारे से 100 मीटर के दायरे में किसी तरह से निर्माण या विकास गतिविधियों पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पर्यावरण को हो रहे गंभीर नुकसान को देखते हुए यह जरूरी है कि ‘हाई फ्लड लाइन’ और जरूरी ‘इकोलॉजिकल बफर जोन’ तय करने और उनकी सीमाएं तय करने की वैज्ञानिक प्रक्रिया के दौरान नदी के इको-सिस्टम को ठीक से बचाने के लिए सुरक्षा का एक अंतरिम और मापने योग्य दायरा बनाया जाए. जस्टिस विक्रमनाथ की 2 सदस्यीय पीठ ने यह आदेश जारी किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के जयपुर के जमवारामगढ़ के पास मुंबई वडोदरा हाईवे पर घास काट रहीं महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे 3 महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जानकारी मिली है कि ये महिलाएं नेवर गांव की रहने वाली थीं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के नॉर्थ एवेन्यू थाने में यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. भारती पर SC/ST एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराई गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने जातिसूचक भाषा का इस्तेमाल किया. *महिलाओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का भी आरोप है, साथ ही धमकी देने के आरोप में भी मामले दर्ज किए गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के झांसी में लगातार बारिश से कच्चा मकान ढह गया और मलबे में दबे पति-पत्नी घायल हो गए, जिसमें पत्नी की मौत हो गई. झांसी के कोतवाली क्षेत्र के बिसाती बाजार में बारिश के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे के वक्त मकान के अंदर मौजूद पति-पत्नी मलबे में दब गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के आरा जिले में भोजपुर के बिलौटी गांव में कल रविवार की देर रात भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और एमएलसी पवन सिंह अचानक भरत तिवारी के घर पहुंच गए. रात करीब 3 बजे अपने काफिले के साथ बिलौटी पहुंचे पवन सिंह सीधे भरत तिवारी के घर गए. तड़के पहुंचने के बाद भी उन्होंने परिवार के साथ करीब डेढ़ से दो घंटे तक बैठकर बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी ली. इस दौरान भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी भी बांधी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर में क्लोरीन गैस लीक होने की वजह से 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि इन सभी लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया. प्रभावित क्षेत्र के लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया. तकरीबन 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 4 से 5 लोगों को ICU में रखा गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा, साथ ही यूक्रेन की सरकार और वहां के लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी.अपने ट्वीट में विदेश मंत्री जयशंकर ने लिखा, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा, वहां की सरकार और लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई. हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद करते हैं.
External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar extended his warm felicitations to Ukrainian Foreign Minister Andrii Sybiha, as well as the Government and people of Ukraine, on the occasion of their Independence Day. In his tweet, EAM Jaishankar writes, "Felicitations to FM Andrii… pic.twitter.com/3SJhbqK5kC
— ANI (@ANI) August 24, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लखनऊ पहुंचने के बाद कहा, “लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है, यहां मेरी शिक्षा भी हुई. हम उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आए हैं. खासतौर से हमारे बूथ लेवल अधिकारी जो लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं, उनको कुछ बात समझाने और प्रदेश की जितनी यूनिवर्सिटी और स्कूल हैं, वहां चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए भी कार्यक्रम होंगे.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर आज सुबह मॉस्को पहुंचे जहां वे जल्द ही भारत में होने वाले BRICS शिखर सम्मलेन के संदर्भ में रूसी नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.
यात्रा के दौरान आज जयशंकर की पहली मुलाकात प्रथम रूसी उपप्रधानमंत्री दिमित्रि मेंतुरोव से होगी. इसके अलावा वे रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे.
अगले कुछ महीनों में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा होने वाली है. उस संदर्भ में भी इस यात्रा को अहम माना जा रहा है. यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच आर्थिक, रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की संभावना है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड में सरकारी भर्तियों में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का गुस्सा अब राज्यव्यापी आंदोलन का रूप लेने जा रहा है. देवेंद्र महतो ने सोमवार सुबह 11 बजे से पूरे राज्य में 'भर्ती सुधार यात्रा' शुरू करने का बड़ा ऐलान किया है. इस मुहिम का मुख्य मकसद JPSC और JSSC जैसी भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्था में सुधार लाना और युवाओं को पारदर्शी माहौल देना है.
देवेंद्र महतो का कहना है कि राज्य के युवा पिछले 26 वर्षों से भर्ती सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार, पेपर लीक, धांधली और राजनीतिक संरक्षण से त्रस्त हैं. इसका सबसे बुरा असर उन लाखों मेहनती युवाओं पर पड़ा है जो सालों से सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे हैं. उन्होंने बताया कि छात्र पिछले एक महीने से 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान' चला रहे हैं. अब इसे निर्णायक मोड़ तक पहुंचाने के लिए राज्यव्यापी यात्रा निकाली जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आरक्षण के मुद्दे पर रविवार को दिल्ली से यूपी तक प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर गए. राजधानी के सबसे व्यस्त व्यावसायिक केंद्र कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए. पुलिस ने देर रात तक दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया. दिल्ली में प्रदर्शनकारी आरक्षण नीति, ‘यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026’ और रोस्टर सिस्टम के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे थे. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अवैध घोषित करते हुए करीब दर्जन भर से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर प्रदर्शन स्थल से दूर ले जाकर छोड़ा. भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. उधर, रविवार को जंतर मंतर पहुंचे युवाओं की भीड़ को पुलिस ने एकत्रित नहीं होने दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश में देर रात 17 IAS अधिकारियों के तबादले हुए. सूची लंबी है, लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान मुरादाबाद के मंडलायुक्त रहे आंजनेय कुमार सिंह पर गया. किसी अधिकारी का कार्यकाल एक-दो साल बढ़ना आम बात है, लेकिन सात बार एक्सटेंशन मिलने के बाद 8वीं बार सेवा विस्तार न मिलना आंजनेय सिंह के लिए यूपी से विदाई का कारण बन गया. अब वह अपने मूल कैडर लौटेंगे. उनकी जगह अलीगढ़ की मंडलायुक्त संगीता सिंह को मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार से नई दिल्ली में शुरू हो रहे दो-दिवसीय 9वें राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन (National Security Strategies Conference) में भाग लेंगे.









