Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

अकासा एयर को बड़ा झटका, को-फाउंडर प्रवीण अय्यर का इस्तीफा, अब आनंद श्रीनिवासन संभालेंगे कुर्सी

आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आज बजट पर हुई बहस का जवाब देंगी.वहीं, मुंबई में आज महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव होंगे.

Author
Written By: Versha Singh Updated: Feb 11, 2026 23:50

Breaking News in Hindi Updates: आज 10 फरवरी दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पर हुई बहस का जवाब देंगी. मुंबई में आज महापौर और उप-महापौर पद के लिए चुनाव होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी दौरे पर जा सकते हैं. आंध्र प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा. वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार आज वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी. बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के करीबी को धमकी मिली है, उनसे करोड़ों की मांग की गई है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

23:13 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: देशभर में भारत बंद का पंजाब पर भी असर

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: देशभर में ट्रेड यूनियनों द्वारा दी गई भारत बंद की कॉल दी गई है, जिसका सीधा असर पंजाब पर भी पड़ने की संभावना है. हालांकि पंजाब में बंद की स्थिति को लेकर अभी तक स्पष्टता नहीं बन पाई है, लेकिन कई जिलों से ऐसी रिपोर्टें सामने आ रही हैं जिनमें बैंकिंग सेवाओं, बस सेवाओं और सरकारी दफ्तरों के बंद रहने की संभावना जताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार पंजाब में किसान यूनियनों ने स्पष्ट किया है कि वे भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि बाजार बंद नहीं किए जाएंगे. उनका कहना है कि बंद का मकसद आम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाना है. फिलहाल किसान ज्यादातर मालवा एरिया को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते है ओर चंडीगढ़ में भी बैंकिंग सेवाओं पर असर दिखाई दे सकता है.

22:23 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: वॉशिंगटन, DC, USA: फिलिस्तीनी समर्थक प्रदर्शनकारियों के एक छोटे ग्रुप ने व्हाइट हाउस के पास इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.

21:36 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: इजराइली पीएम ट्रंप से मिलने व्हाइट हाउस पहुंचे

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: इजराइल के PM बेंजामिन नेतन्याहू, US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए वाशिंगटन DC में व्हाइट हाउस पहुंचे.

20:17 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: ट्रेड यूनियनों की 12 फरवरी को देश भर में हड़ताल

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: भुवनेश्वर, ओडिशा: ट्रेड यूनियनों की 12 फरवरी को देश भर में हड़ताल पर, नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (NFITU) के स्टेट प्रेसिडेंट प्रशांत पाधी ने कहा, '12 फरवरी, 2026 को अलग-अलग ट्रेड यूनियनों द्वारा देश भर में हड़ताल की जा रही है। NFITU इसका समर्थन नहीं करता... अपनी मांगों को मनवाने का एक तरीका है... इस हड़ताल से मज़दूरों को फ़ायदा या नुकसान हो सकता है... NFITU ने देश भर में इन नए लेबर कानूनों का स्वागत किया है... हमने सरकार को कुछ सुझाव दिए हैं.'

18:04 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: हम राज्यों के साथ काम करने को तैयार हैं- निर्मला सीतारमण

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: लोकसभा में, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'हमने कहा है कि क्वालिफाई करने और अपनी पढ़ाई पूरी करने का इंतज़ार करने और बाहर आकर यह देखने के बजाय कि स्किल्स सीखने के लिए उन्हें कहां जाना चाहिए, स्किलिंग एलिमेंट को पढ़ाई में ही लाया जा सकता है और आखिर में जब वे बाहर आएं, तो स्टूडेंट्स कह सकते हैं कि मैं एंटरप्रेन्योर बन सकता हूं और इस तरह का मेगा सेंटर किसी भी राज्य के किसी भी इंडस्ट्रियल क्लस्टर के बगल में रखा जा सकता है. इसलिए, एजुकेशन हब के तौर पर ये मेगा एंटरप्रेन्योरशिप बिल्डिंग सेंटर किसी भी राज्य से आ सकते हैं. हम राज्यों के साथ काम करने को तैयार हैं ताकि इस बड़े हायर एजुकेशन सेंटर को सहारा दिया जा सके और इसलिए स्टूडेंट्स वहां जाकर एंटरप्रेन्योर बनकर बाहर आ सकें.'

17:53 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: पुलिस घटनास्थल पर नहीं थी और घायल ने खुद शिनाख्त की है-शिवम मिश्रा के वकील

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: कानपुर, UP: कानपुर में हुए लैंबॉर्गिनी एक्सीडेंट पर शिवम मिश्रा के वकील नरेंद्र कुमार यादव ने कहा, 'इस केस में आरोपी ने एफिडेविट दिया है कि मैं उस गाड़ी का परमानेंट ड्राइवर हूं और मैंने ही यह घटना की है. मैं पुलिस के लगातार टच में रहा. घायल और केस के वादी के बीच समझौता हो गया है और उन्हें सारा मुआवजा मिल गया है, और मुआवजा मिलने के बाद उन्होंने नीचे एक लाइन लिखी है कि वह इस केस में कोई एक्शन नहीं चाहते हैं. अब जब उन्हें मुआवजा मिल गया है, तो वह कोई एक्शन नहीं चाहते हैं. इसके बाद उनसे बेहतर दलील कौन दे सकता है? उन्होंने खुद ड्राइवर की पहचान की है...पुलिस अपनी जांच कर रही है, उसे जांच करते रहने दें. कोर्ट के ऑर्डर का इंतजार है. यह घटना ड्राइवर और घायलों के बीच हुई. घायलों से बेहतर कौन समझ सकता है? पुलिस वहां नहीं थी..."

17:01 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने दिल्ली में PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

15:25 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: किरेन रिजिजू राहुल गांधी के खिलाफ करेंगे नोटिस दाखिल

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: राहुल गांधी के भ्रामक आरोपों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस सत्ता पक्ष की तरफ से दाखिल किया जाएगा.

किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन के पटल पर मैंने राहुल गांधी से उनके दावों के आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करने का अनुरोध किया था. उन्होंने बिना किसी तथ्यात्मक आधार के सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ निराधार और भ्रामक आरोप लगाए, यह कहते हुए कि प्रधानमंत्री ने भारत के राष्ट्रीय हितों को बेच दिया है.

दूसरा, उन्होंने हरदीप सिंह पुरी का नाम लेकर उनके खिलाफ गंभीर और निराधार आरोप लगाए. यह विशेषाधिकार का गंभीर उल्लंघन है. इसलिए, मैं स्पीकर के समक्ष आवश्यक नोटिस दाखिल करना चाहता हूं.

15:19 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: मुर्शिदाबाद में विवादित बाबरी मस्जिद के नाम पर नई मस्जिद के निर्माण की घोषणा

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विवादित बाबरी मस्जिद के नाम पर नई मस्जिद के निर्माण की घोषणा के बाद राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी तेज हो गई है. जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर, जिन्हें इसी घोषणा के कारण तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था, ने अब निर्माण की तारीख का औपचारिक ऐलान कर दिया है. उनके अनुसार, इस प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण कार्य 11 फरवरी, 2026 से शुरू हो गया है.

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा स्थित प्रस्तावित स्थल पर इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की गई हैं. निर्माण कार्य के शुभारंभ के अवसर पर एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बुधवार 11 फरवरी सुबह करीब 12 बजे आधारशिला रखी गई है, जिसमें लगभग 1,200 लोगों द्वारा कुरान पाठ किया गया है.

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक कुरान पाठ से हुआ, जिसके संपन्न होने के बाद दोपहर के समय मस्जिद के निर्माण का काम शुरू हो गया है.

15:16 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: हेल्थ ग्राऊंड पर सोनम वांगचुक को रिहा करना मुमकिन नहीं- केंद्र सरकार

Aaj Ki Taaza Khabar Updates: केन्द्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि हेल्थ ग्राऊंड पर सोनम वांगचुक को रिहा करना मुमकिन नहीं है.

लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की NSA के तहत हिरासत को चुनौती देने वाली उनकी पत्नी गीताजंलि की याचिका पर सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सोनम वांगचुक की समय-समय पर अब तक कुल 24 बार हेल्थ की जांच की गई है. वह फिट और तंदुरुस्त हैं. उन्हें पाचन संबंधी कुछ दिक्कत थी, जिसका इलाज चल रहा है. चिंता की कोई बात नहीं है. हम इस आधार पर रिहा करने की इजाजत नहीं दे सकते. हेल्थ के आधार पर उन्हें रिहा करना मुमकिन नहीं होगा.. सरकार ने इस पर बहुत सोच-विचार किया है.

14:48 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: राहुल गांधी बोले- जेल में क्यों नहीं हैं अनिल अंबानी?

14:30 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: अकासा एयर लाइंस कंपनी को लगा बड़ा झटका

अकासा एयर के को फाउंडर प्रवीण अय्यर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब उनकी जगह आनंद श्रीनिवासन कमर्शियल हेड की कुर्सी संभालेंगे.

14:03 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: राहुल गांधी ने उठाया एप्सटीन फाइल्स का मुद्दा, कहा- डरे हुए पीएम, इसलिए बेच दिया देश

13:57 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल

13:49 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: राहुल गांधी बोले- हम ट्रंप से कहते कि डॉलर बचाने के लिए सबसे जरूरी चीज इंडिया के लोगों के पास है

13:41 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: यूपी वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया बजट, सीएम योगी बोले- सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान के लिए समर्पित है बजट

13:38 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: यूपी वित्त मंत्री ने विधानसभा में पेश किया बजट, सीएम योगी बोले- ये बजट सुरक्षित नारी, सक्षम युवा, खुशहाल किसान के लिए समर्पित है

13:34 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: लोकसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पर बोले कांग्रेस नेता राहुल गांधी

13:29 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: राहुल गांधी ने डेटा पर जताई चिंता

लोकसभा में राहुल गांधी ने डेटा पर चिंता जताई। कहा कि अमेरिका को सिर्फ भारत का डेटा चाहिए। साथ ही राहुल गांधी ने डेटा की सुरक्षा पर बात की।

13:19 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: लोकसभा में बोले राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बोले। राहुल ने कहा कि पुराने सिस्टम को चैलेंज किया जा रहा है। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने जमकर निशाना साधा।

12:32 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: जम्मू-कश्मीर बजट सत्र में बीजेपी विधायकों ने 'असंसदीय सरकार' के नारे लगाए

जम्मू-कश्मीर बजट सत्र में बीजेपी विधायकों ने 'असंसदीय सरकार' के नारे लगाए. मुख्यमंत्री अब्दुल्ला से 'जूते से पीटने' वाली टिप्पणी पर माफी मांगने की मांग की

12:30 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: फर्जी फेसबुक पेज के जरिए BSP प्रमुख मायावती पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में FIR दर्ज

श्रेया यादव के नाम से बने एक फेसबुक पेज के जरिए BSP सुप्रीमो मायावती के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है.

12:27 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: बिहार विधान परिषद परिसर में RJD-MLC का विरोध प्रदर्शन

11:24 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी पेश कर रही हैं बजट

राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी बजट पेश कर रही हैं. 2000 से 5000 आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में सीमेंट रोड के लिए 250 अटल प्रगति पत्र 500 करोड़ से बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि सड़क के विस्तार पर 27 लाख करोड़ से ज्यादा खर्च किया गया है. वहीं, यात्रा सुगम करने के लिए 1500 करोड़ की लागत से पुल, एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य होंगे. 26 रेलवे लेवल क्रॉसिंग पर ROB बनाया जाएगा.

11:05 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अप्रकाशित किताब के लीक होने के मामले में Penguin कंपनी को दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस

पूर्व आर्मी चीफ एम एम नरवणे की अप्रकाशित किताब के लीक होने के मामले में Penguin कंपनी को दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने नोटिस भेजा है. पुलिस ने कंपनी से कई सवालों के जवाब मांगे हैं और पूछताछ के लिए बुलाया है.

10:40 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली

चंडीगढ़ और मोहाली के स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली.स्कूल प्रबंधन ने एहतियातन स्कूलों में छुट्टी कर दी है. सुबह स्कूल पहुंचे कई बच्चों को गेट से ही वापस भेज दिया गया. धमकी की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं.

09:27 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शीतलहर जारी

08:55 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: आज सुबह 11 बजे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगी सुनेत्रा पवार

अजीत पवार के निधन के बाद डिप्टी सीएम बनीं सुनेत्रा पवार सुबह करीबन 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी. प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद वो गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति से भी मुलाकात कर सकती हैं.

08:01 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: यूपी के हरदोई में पत्नी को ले जाने वाले के भाई को मौत के घाट उतार दिया

यूपी के हरदोई में दो साल पुरानी रंजिश के चलते अजीत सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर अक्षय सिंह की भालों से गोदकर मार डाला. अक्षय अपना वोट बचाने के लिए नोटिस का जवाब देने गांव आए थे, लेकिन आरोपियों ने उन्हें बड़े ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.
07:22 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: दिल्ली के अक्षरधाम इलाके का AQI 300 के पार

#watch दिल्ली: अक्षरधाम मंदिर के आसपास के इलाके में AQI 325 है, जिसे सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है। pic.twitter.com/dzp9XJB0ob— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2026
07:03 (IST) 11 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar Updates: सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी की भारत यात्रा पूरी, लौटे अपने देश

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की सफल यात्रा खत्म करने के बाद स्वदेश लौट गए. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया एस. पटेल ने एयरपोर्ट पर उन्हें विदाई दी. ये यात्रा भारत-सेशेल्स साझेदारी की 50वीं एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित की गई थी.

First published on: Feb 11, 2026 06:57 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.