Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही
Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली: BJP नेता प्रेम शुक्ला ने कहा, "कर्नाटक के एक जिले में एक कोऑपरेटिव सोसाइटी के लिए चुनाव हुआ था, और कांग्रेस ने बैलेट पेपर के जरिए हो रहे इस चुनाव में 100 से ज्यादा फर्जी वोट डाल दिए इससे एक बार फिर यह साबित हो जाता है कि कांग्रेस EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग क्यों कर रही है. क्योंकि बैलेट पेपर से उसे फर्जी वोट डालने का मौका मिल जाता है..."'
Aaj Ki Taaza Khabar: सभी पांचों सीटें NDA ने जीत ली हैं- बिहार के उपमुख्यमंत्री
Aaj Ki Taaza Khabar: पटना: राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, "सभी पांचों सीटें NDA ने जीत ली हैं... NDA की जीत से विपक्ष और भी ज़्यादा निराश हो गया है... बिहार में NDA के सभी पांचों उम्मीदवार जीत गए हैं... उनके लोग वोट डालने नहीं आए। ये लोग (विपक्ष) जब हार जाते हैं, तो आरोप लगाने लगते हैं।"
Aaj Ki Taaza Khabar: BJD और BJP के विधायकों के बीच झड़प
Aaj Ki Taaza Khabar: भुवनेश्वर: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान के दौरान BJD और BJP के विधायकों के बीच झड़प हो गई.
Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु विधान सभा के आम चुनाव, 2026 से पहले हुआ अधिकारियों का स्थानांतरण
Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु विधान सभा के आम चुनाव, 2026 से पहले अधिकारियों का स्थानांतरण/तैनाती-
1. डीएन हरिकिरण प्रसाद को एसपी, करूर के रूप में तैनात किया जाएगा
2. डीवी किरण श्रुति को एसपी, इरोड के पद पर तैनात किया जाएगा
3. सुजीत कुमार को एसपी, नागापट्टिनम के रूप में तैनात किया जाएगा
4. डॉ. एन श्रीनाथ को एसपी, विरुधुनगर के पद पर तैनात किया जाएगा
Aaj Ki Taaza Khabar: पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
Aaj Ki Taaza Khabar: पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर संसद में हाल में हो रहे हंगामे पर गंभीर चिंता जताई है.
उन्होंने कहा कि संसद की कार्यवाही में हो रहे ये व्यवधान मुख्य रूप से विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस सांसदों द्वारा किए जा रहे हैं.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में 6 अप्रैल को आबकारी मामले में सुनवाई होगी
सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने दिल्ली के आबकारी मामले में सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को बरी करने के खिलाफ CBI की याचिका पर सुनवाई करते हुए बरी किए गए लोगों को जवाब दाखिल करने के लिए 5 अप्रैल तक के लिए समय दिया। अब मामले में अगली सुनवाई 6 अप्रैल को होगी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में AAP नेता केजरीवाल और अन्य के डिस्चार्ज को चुनौती देने वाली CBI की याचिका की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य को जवाब दाखिल करने को कहा है। केजरीवाल की तरफ से पैरवी करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता एन हरिहरन ने अदालत को सूचित किया कि केजरीवाल ने मामले पर सुप्रीम कोर्ट में SLP दायर की है।
जवाब दाखिल करने के लिए समय दिए जाने का विरोध करते हुए SG तुषार मेहता ने कहा कि जवाब की जरूरत नहीं है क्योंकि हमें विवादित आदेश और रिकॉर्ड पढ़ने हैं। हम इस आदेश का गंभीरता से विरोध करते हैं। अदालत ने कहा कि केजरीवाल और अन्य को जवाब दाखिल करने दिया जाए। मामले को दो सप्ताह बाद के लिए सूचीबद्ध कर दिया है। साथ ही अदालत ने CBI कोर्ट के आदेश के संचालन को भी जारी रखा है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
एअर इंडिया की न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट की तकनीकी खरीबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय समय अनुसार सुबह 4:30 बजे फ्लाइट को लैंड कराया गया है। सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइंस हरसंभव मदद कर रही है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: 18 मार्च को BJP केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग
18 मार्च को बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग होगी। इसमें असम और पुदुचेरी के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन होगा और नाम फाइनल किए जाएंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: TMC के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल आने की संभावना
विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की TMC के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल आने की संभावना है। वहीं इस बार 50-60 सीटिंग विधायकों के टिकट कटने के आसार हैं। देर शाम प्रोटेस्टेट के बाद ममता बनर्जी के आवास पर अहम बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मंथन होगा।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बंगाल पुलिस के अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट तलब
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार से 28 फरवरी के बाद की गई पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की विस्तृत सूची मांगी है, जो आज भेजने का निर्देश है। रिटायरमेंट के बाद हुई अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति की भी रिपोर्ट देनी होगी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ग्रेटर नोएडा में वकील से मारपीट मामले में 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्रेटर नोएडा में वकील से मारपीट करने के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड हो गए हैं। बिसरख पुलिस ने घर में घुसकर वकील को उठा ले आई थी और रात भर थाने में रखकर उसके साथ जमकर मारपीट की थी। शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले। घर के अंदर घुसकर पुलिस वालों ने जमकर तोड़फोड़ भी की थी।
मामला पता लगने पर वकील थाने पहुंचे तो पुलिस ने वकील को छोड़ा। पीड़ित के वकील ने थाने में पुलिसवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वकीलों ने कार्रवाई की मांग की। अपने पक्ष में पुलिसवालों ने कहा कि वे पकड़ने किसी और को गए थे, लेकिन गलती से वकील का उठा लाए। अधिवक्ता फरीद अहमद के साथ मारपीट करने वाले सब इंस्पेक्टर श्रीपाल गिरी और कृष्ण कुमार और दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड किया गया है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति में ताजा बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के अटल टनल रोहतांग, सिस्सू और कोकसर में ताजा बर्फबारी के बाद बीती शाम को काफी संख्या में टूरिस्ट व्हीकल फंस गए थे। स्थानीय पुलिस ने देर रात तक ज्यादातर वाहनों को सुरक्षित निकाला, लेकिन अभी भी अटल टनल के भीतर कई वाहन फंसे हुए हैं। यह सभी वाहन पिछले कल लाहौल से मनाली की तरफ निकले थे। फिलहाल मनाली केलांग के बीच सड़क मार्ग बंद है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: धार भोजशाला मामले में आज हाईकोर्ट में सुनवाई
मध्य प्रदेश के धार में स्थित भोजशाला कमाल मौला मस्जिद विवाद हाई कोर्ट में आज और यह इसमे निर्णायक मोड़ आने वाला है। आज इंदौर स्थित मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की बेंच मामले में सुनवाई करेगी, जिसमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की सर्वे रिपोर्ट पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में डांगदुरु इलाके में भूस्खलन
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के डांगदुरु स्थित पाकल दुल प्रोजेक्ट साइट से भूस्खलन हुआ है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और 2 घायल भी हुए हैं। वहीं एक मजदूर लापता है, जिसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
Today Breaking News in Hindi: आज 16 मार्च दिन सोमवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं और वोटिंग चल रही है, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। आज यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ संसद का घेराव और विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं आज मिडिल ईस्ट के लिए 28 मार्च तक एअर इंडिया की 48 और इंडिगो की 252 फ्लाइट्स उड़ान भरेंगी।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) आज से 10 ग्राम गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट लॉन्च करेगा। उधर, आंध्र प्रदेश में आज पोत्ती श्रीरामुलु की 58 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM चंद्रबाबू नायडू करेंगे। इधर दिल्ली शराब नीति केस में के कविता को CBI का नोटिस मिला था, जिसकी आज कोर्ट में सुनवाई होगी। मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला के विवाद पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines