Live Updates
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: BJD ने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए अपने छह MLA को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: असम चुनाव से पहले कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई ने भी छोड़ी पार्टी
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: AFT ने कर्नल श्रीकांत प्रसाद पुरोहित के रिटायरमेंट पर लगाई रोक
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: असम विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: तिरुपति में एक कबाड़ की दुकान में लगी भीषण आग
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: क्रिकेटर कुलदीप यादव की रिसेप्शन पार्टी में शामिल हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव SP नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आवास पर इफ्तार पार्टी में शामिल हुए
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: भावनगर में ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली इंजन ऑयल का काला कारोबार, दो गिरफ्तार
गुजरात के भावनगर में लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नामी कंपनियों के नाम पर नकली इंजन ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने मौके से लाखों रुपये का माल जब्त किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: 6 घंटे की पूछताछ के बाद CBI ऑफिस से निकले DMK MLA सेंथिल बालाजी
करुड भगदड़ मामले में DMK विधायक सेंथिल बालाजी आज CBI के सामने पेश हुए. ये पूछताछ करीब 6 घंटे तक चली.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ उपराज्यपाल से मुलाकात की
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कर्नाटक के हुबली में हुई तेज बारिश
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने जल संसाधन मंत्रालय के साथ मीटिंग की
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: AIUDF ने विधानसभा चुनाव-2026 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एकनाथ शिंदे ने अपने सांसदों के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राम किशन गुर्जर ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: TMC में शामिल हुए पवित्रा कर
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एलपीजी बुकिंग में सुधार हुआ- पेट्रोलियम मंत्रालय
पेट्रोलियम मंत्रालय ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि एलपीजी बुकिंग में सुधार हुआ है, पूरे हालात पर सरकार की नजर है. मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं हुई है, अफवाहों पर ध्यान ना दें. पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि भारत के सारे नाविक और जहाज सेफ हैं.
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: हनुमानगढ़ में बस और ट्रक में टक्कर, 5 की मौत
हनुमानगढ़ में बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को रावतसर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मेगा हाईवे पर बरमसर के पास हादसा हुआ है। श्रीगंगानगर से जयपुर की तरफ बस जा रही थी। 5 गंभीर घायलों को रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर SDM संजय कुमार, नीतेश धर्मेंद्र मोची सहित रावतसर पुलिस ट्रॉमा सेंटर में मौजूद रही।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा के केंद्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे
दिल्ली में आज उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भाजपा के केंद्रीय नेताओं से अहम मुलाकात करेंगे। सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के पार्टी चिन्ह को लेकर चल रहे मामले की भी समीक्षा किए जाने की जानकारी सामने आई है। कल केंद्रीय अधिवेशन में शामिल होने वाले शिवसेना सांसदों के साथ शिंदे ने बैठक कर पार्टी की रणनीति और आगे की भूमिका को लेकर मार्गदर्शन किया।
हालांकि, मुंबई में जारी बजट सत्र को छोड़कर शिंदे के अचानक दिल्ली रवाना होने से सियासी हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि पिछली तीन चुनावों में सहयोगी दलों से अपेक्षित समर्थन न मिलने के कारण कई उम्मीदवारों की हार को लेकर पार्टी के भीतर एक रिपोर्ट तैयार की गई है। सूत्रों के मुताबिक, यह रिपोर्ट शिंदे द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने रखी जा सकती है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: सरदूलगढ़ में एक बहू ने अपनी सास को बुरी तरह पीटा
पंजाब के मानसा जिले के कस्बा सरदूलगढ़ में बहू ने अपनी सास को बुरी तरह पीट दिया और उसका सिर फाड़ दिया। जख्मी सास को सरकारी हॉस्पिटल में करवाया गया है। इस मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद आरोपी बहू फरार हो गई। जख्मी सास ने बताया के उनकी बहू ने उसका गला घोंटने का प्रयास किया, क्योंकि उसे अलग नहीं होना था । उनकी बहू घर में क्लेश करती थी। वह 3 बड़े अटैची समान के भरकर ले गई है। इनमें गोल्ड और कीमती समान था। सरदूलगढ़ पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज भारत के 2 समुद्री जहाज पहुंचेंगे गुजरात
कल पहुंचे शिवालिक के बाद आज दूसरा LPG टैंकर नंदा देवी कांडला के वाडीनार पोर्ट पर पहुंचेगा। नंदा के चीफ ऑफिसर ने वीडियो संदेश में कहा कि शिपिंग मंत्रालय के प्रयास और भारत-ईरान की नेवी के सहयोग से यह संभव हो पाया है। नंदा देवी पर भी शिवालिक की तरह 46000 मीट्रिंग टन LPG लदा है। करीब 81000 टन क्रूड ऑयल लेकर भारत आ रहा तीसरा टैंकर जग लाडकी भी सुरक्षित क्षेत्र में है और कल तक उसके भारत पहुंचने की उम्मीद है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: निशांत कुमार ने पिता नीतीश कुमार के लिए लिखी पोस्ट
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय हो गया है। सोमवार को हुए मतदान के बाद रिजल्ट जारी हुआ और एनडीए के सभी पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। रिजल्ट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने अपने पिता को जीत की बधाई दी। निशांत कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता नीतीश कुमार के लिए पोस्ट लिखी। पिताजी को राज्यसभा चुनाव में मिली जीत पर हार्दिक बधाई। एक बेटे के रूप में मुझे गर्व है कि आपने हमेशा बिहार की सेवा को सर्वोपरि रखा और उसी समर्पण के साथ आगे भी प्रदेश और देश की सेवा करते रहेंगे।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र विधानसभा में धर्मांतरण कानून को चर्चा हुई
सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में धर्मांतरण कानून को चर्चा हुई है। बिल पर देर रात तक चर्चा चली है। कानून को लेकर महाविकास आघाड़ी में फूट साफ दिखाई दी है, शिवसेना UBT ने बिल का समर्थन किया है। जबकि कांग्रेस, सपा, एनसीपी SP ने बिल का विरोध किया है। बिल पर चर्चा के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक किसी धर्म के खिलाफ नहीं है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तर प्रदेश में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के 70 मुकदमे दर्ज
उत्तर प्रदेश सरकार ने गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए कार्रवाई की है। 12 मार्च से 16 मार्अ तक 4816 जगहों पर छापे मार कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब तक कुल 70 मामले भी दर्ज किए गए हैं।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अरुणाचल प्रदेश में हादसे में 4 मजदूरों की मौत
अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में नीति विहार इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। लैंड स्लाइड के कारण दीवार ढह गई और उसे बना रहे 7 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। 3 मजदूर घायल हैं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: लैंड फॉर जॉब घोटाले की दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई आज
लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मामले में आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। लालू प्रसाद यादव ने मामले में आरोप तय किए जाने के आदेश के खिलाफ याचिका दायर की हुई है। जस्टिस मनोज जैन की बेंच 17, 18, 23 और 24 मार्च को याचिका पर सुनवाई करेगी। वहीं इस मामले में हाई कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी करके जवाब मांगा हुआ है।
Today Breaking News in Hindi: आज 17 मार्च दिन मंगलवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज करूर भगदड़ मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी आज CBI के सामने पेश हुए। आज सुप्रीम कोर्ट में सोनम वांगचुक की NSA हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई हुई। उधर, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार आज दिल्ली में राज्य के सांसदों से बैठक की। LPG से भरे समुद्री जहाज नंदा देवी (LPG) और जग लाडकी (कच्चा तेल) के आज भारत पहुंच गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines