कल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करने वाले TMC प्रतिनिधिमंडल में पूर्व DGP राजीव कुमार भी शामिल रहेंगे, मंत्री फिरहाद हकीम और चंद्रिमा भट्टाचार्य भी साथ होंगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कलबुर्गी जिले के चित्तपुर में अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. उन्होंने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए एपस्टीन फाइल्स का मुद्दा उठाया. खरगे ने कहा कि मोदी कहते हैं कि वो ट्रंप से हर दिन बात करते हैं. उन्होंने कहा ट्रंप मोदी को डराने के लिए एपस्टीन फाइल्स छिपा रहे हैं.
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज JDU जॉइन कर ली। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने कहा कि पिताजी ने जो 20 साल किया, उस पर देश और बिहार को गर्व है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें हैं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ऐतिहासिक झंडा मेले के मौके पर राज्य के सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देहरादून का पवित्र और ऐतिहासिक श्री झंडा जी मेला, जो पारंपरिक रूप से हर साल श्री गुरु राम राय जी की पावन जयंती पर मनाया जाता है, इंसानियत और आस्था से भरी अनोखी परंपराओं का प्रतीक है. यह मेला भक्ति और गहरी आध्यात्मिक आस्था का भी प्रतीक है।
उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाएगा। आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आरोपी पर होली पर मुस्लिम महिला को गुब्बारा लगने के बाद अरुण नाम के युवक की पीट पीट कर हत्या करने का आरोप है।
राष्ट्रपति मुर्मू अपमान मामले में केंद्रीय गृह सचिव ने बंगाल के मुख्य सचिव से जवाब मांग है। उन्हें आज शाम 5 बजे तक जवाब देने का आदेश दिया गया है।
इंटरनेशनल विमेंस डे के मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) का कामकाज महिला कर्मचारियों ने संभाला है। इस मौके पर ATC की मैनेजर प्रांजलि टोलिया ने कहा कि हमें शुरुआत में कड़ी ट्रेनिंग मिलती है। हमारी शिफ्ट बदलती रहती है। बहुत सारे प्रोसीजर हैं, जो पूरे करने होते हैं।
शुक्रवार को जेडीयू दफ्तर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर पर कालिख पोतने वाले युवा जेडीयू कार्यकर्ताओ को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चंदन पटेल को बेउर थाना और अभय पटेल को रूपसपुर थाना पुलिस ने हिरासत में लिया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने के विरोध में युवा जदयू कार्यकर्ताओ ने हंगामा किया था। इस दौरान पीएम मोदी की तस्वीरों में कालिख पोती गई थी। गुरुवार को कार्यालय के अंदर खाने की प्लेट तोड़ी गई थी। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बाबत आधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं, लेकिन मामले में कार्रवाई चल रही है।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोलकाता में फिट इंडिया पिंक साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ, जिसमें देश के केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने हिस्सा लिया और कई किलोमीटर साइकिल भी चलाई।
पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करेगी। बजट प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल चीमा पेश करेंगे। पंजाब के इतिहास में पहली बार कोई सरकार रविवार के दिन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बजट पेश करने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन और 3 नए कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। वे आज करीब 33500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दिल्ली मेट्रो के मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) और दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे।
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के कारण गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके विरोण में आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध प्रदर्शन करेंगी। उन्होंने महिलाओं से काली साड़ी और बर्तन लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है।
Today Breaking News in Hindi: आज 8 मार्च दिन रविवार है और आज महिला दिवस है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज गैस सिंलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं आज प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में रिंग मेट्रो का उद्घाटन किया और दिल्ली को 33500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इधर पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
---विज्ञापन---
---विज्ञापन---