Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के जींद में पेंट फैक्ट्री में आग लगने से चार महिलाओं की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने JDU नेताओं के साथ की बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: T-20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए वेस्टर्न रेलवे का बड़ा ऐलान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के बंगाल दौरे पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है. सीएम ने कहा कि उन्हें ये कहते हुए शर्म आ रही है कि राष्ट्रपति को भाजपा के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए भेजा गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में बीजेपी पर गरजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल चुनाव में पूर्व मेयर और रैपर बालेंद्र 'बालेन' शाह ने झापा-5 में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को हराकर जीत हासिल की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी ने नेपाल के लोगों और सरकार को चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण तरीके से होने पर बधाई दी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AI समिट विरोध मामले में कोर्ट ने आरोपी सिद्धार्थ अवधूत को जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मप्र में प्रशासन पर हमला
MP : धार में अतिक्रमण हटाने पहुँची प्रशासन की टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, टीआई समेत 12 घायल, तहसीलदार की गाड़ी के शीशे टूटे
मध्य प्रदेश में अतिक्रमण हटाने पहुंचीं टीम पर लगातार हमलों की घटनाओं के बीच अब धार जिले के सिरसोदिया गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्रशासनिक टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। धामनोद थाना प्रभारी प्रवीण ठाकरे और एक महिला पुलिसकर्मी समेत करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। ठाकरे को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह ने उत्तराखंड से कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना
हरिद्वार में उत्तराखंड सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज धामी जी की सरकार चार साल पूरे कर रही है और भाजपा सरकार भी नौ साल पूरे कर रही है। इस सरकार के माध्यम से मैं उत्तराखंड के लोगों को यह बताना चाहता हूं कि एक समय ऐसा भी था जब राज्य अपनी पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा था। उत्तराखंड की संस्कृति को बचाने के लिए यहां के युवाओं ने लड़ाई लड़ी। उस समय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने राज्य के युवाओं का दमन किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में राहुल गांधी ने लोगों से किया संवाद
केरल में लोकसभा सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टेक्नो पार्क में आईटी जगत के लोगों के साथ एक संवादात्मक सत्र में भाग लिया। उन्होंने कहा कि अगर आप यूक्रेन जाकर युद्धक्षेत्र में चल रही स्थिति को देखें, तो पाएंगे कि ड्रोन आंतरिक दहन इंजनों को पूरी तरह से खत्म कर रहे हैं। ईरान में, आप देखेंगे कि सैन्य क्षेत्र बैटरी ऑप्टिक्स और इलेक्ट्रिक मोटर की ओर बढ़ रहा है। इन तकनीकों पर किसका वर्चस्व है? चीन का।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंदिर का किया दौरा
दिल्ली के नव नियुक्त उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आरके पुरम स्थित उत्तरा स्वामी मलाई मंदिर का दौरा किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागालैंड केक भावी राज्यपाल से मिले नीतीश कुमार
पटना में नागालैंड के अधिसूचित राज्यपाल नंद किशोर यादव ने 1 ऐनी मार्ग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फिनलैंड के राष्ट्रपति स्टब ने भारत के लिए दिया बयान
मुंबई में भारत के साथ हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों पर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने कहा कि मुझे लगता है कि ये समझौता ज्ञापन श्रम गतिशीलता के मामले में बेहतर आदान-प्रदान में हमारी मदद करेंगे। मुझे लगता है कि यह एक द्विपक्षीय प्रक्रिया होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल कांग्रेस संसदीय समूह की होगी बैठक
संसद के बजट सत्र के दूसरे भाग की रणनीति पर चर्चा करने के लिए कल 10 जनपथ पर कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज भवन पहुंचे नीतीश कुमार
बिहार सीएम नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। राज्य पाल आरिफ मोहम्मद खान को विदाई देने नीतीश कुमार पहुंचे हैं। नीतीश कुमार के साथ संजय झा भी मौजूद हैं। बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता खान 12 मार्च को पटना पहुंचेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar: ममता बनर्जी ने केंद्र पर साधा निशाना
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि हमने बजट में दो योजनाओं की घोषणा की थी। एक है 'बंगालर युवा साथी' और दूसरी है 'भूमिहीन खेत मजदूर'। दोनों योजनाएं अप्रैल से शुरू होनी थीं, लेकिन हमने इन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है।
कहा कि वे बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारा राज्य कई योजनाओं को उपलब्ध कराने में पहले स्थान पर है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, आगामी विधानसभा चुनाव 2026 से पहले केरल की चुनावी तैयारियों की समीक्षा के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कोच्चि के चेराई बीच पर मतदाताओं से बातचीत की।
Chief Election Commissioner Gyanesh Kumar interacted with electors at Cherai Beach, Kochi, during his review visit on poll preparedness of Kerala ahead of the upcoming assembly elections 2026: Election Commission of India
(Source: Election Commission of India/X) pic.twitter.com/6TismFLDnv
— ANI (@ANI) March 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरलम पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी
लोकसभा नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरलम पुहंच चुके हैं। यहां उन्होंने वर्कला में शिवगिरी मठ में श्री नारायण गुरु की समाधि का दौरा किया
watch | Keralam | Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi visits the samadhi of Sree Narayana Guru at Sivagiri Mutt in Varkala pic.twitter.com/QJyxvWHrqT
— ANI (@ANI) March 7, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर में बनेगा अलग प्रवेश द्वार
8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं और बच्चों के प्रवेश को सुगम बनाने के लिए एक अलग द्वार बनाया जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में आया भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज सुबह 6:32 बजे राजस्थान के सीकर में रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया।
Aaj Ki Taaza Khabar: केरल में चुनाव आयोग करेगा प्रेस वार्ता
आज दोपहर 12:30 बजे कोच्चि, केरल में ईसीआई पीसी की बैठक होगी।
Aaj Ki Taaza Khabar: ट्रेनिंग के लिए सिंगापुर पंजाब के सरकार टीचर
आज पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल/शिक्षकों का जो बैच सिंगापुर ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है, उसमें 36 प्रिंसिपल/शिक्षक शामिल हैं। पंजाब सरकार शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तहत यह कदम उठा रही है। इस बैच में 36 सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल सिंगापुर में ट्रेनिंग लेने जा रहे हैं। यह 5 दिन का लीडरशिप और मॉडर्न एजुकेशन सिस्टम ट्रेनिंग प्रोग्राम होता है। वहां उन्हें नई टीचिंग तकनीक, स्कूल मैनेजमेंट और आधुनिक शिक्षा पद्धति की ट्रेनिंग दी जाती है।
Aaj Ki Taaza Khabar: बारामती विमान हादसा में जांच तेज
दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजीत पवार विमान हादसे में CID ने अपनी जांच तेज कर दी है। CID साजिश के एंगल से जांच शुरू की है। इसी कड़ी में VSR कंपनी के मालिक VK Singh से CID की टीम ने पूछताछ की है
CID ने कंपनी के मालिक से घंटों पूछताछ की है। इसके अलावा कंपनी के कुछ अन्य अधिकारियों से भी सवाल जवाब किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar: बालेन शाह का पीएम बनना तय
नेपाल चुनाव आयोग ने देश के आम चुनावों के शुरुआती रुझान जारी कर दिए हैं। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 98 सीटों पर, नेपाली कांग्रेस 11 सीटों पर और CPN-UML (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) 11 सीटों पर आगे चल रही है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: बीजेपी की 'परिवर्तन यात्रा' के दौरान किरनाहर TMC ऑफिस में बीजेपी और TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव को पेश करने का नोटिस लिस्ट किया गया है
सोमवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के प्रस्ताव को पेश करने का नोटिस लिस्ट किया गया है. सत्ता पक्ष ने 9-10 मार्च दोनों दिनों के लिए अपने सांसदों को लोकसभा में उपस्थित रहने के लिए थ्री लाइन व्हिप जारी किया है
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: गृह मंत्री अमित शाह ने भुवनेश्वर में सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी का भूमि पूजन किया
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: UPSC सिविल सर्विसेज के टॉपर अनुज अग्निहोत्री के परिजनों ने मनाया जश्न
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में 50 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: राहुल गांधी ने मैरियन कॉलेज कुट्टिकनम (ऑटोनॉमस) के स्टूडेंट्स से बातचीत की
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: बजट सत्र: कांग्रेस ने अपने लोकसभा सांसदों को 9 से 11 मार्च तक सदन में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: AAP दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा-अरविंद केजरीवाल पर कई बार हमला हो चुका है, इसीलिए उन्हें Z सिक्योरिटी दी गई है
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: UPSC के फानल रिजल्ट घोषित हुए
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल के 2 दिन के दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 6-7 मार्च को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी। वे आज 6 मार्च को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दार्जिलिंग में ‘दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल’ का शुभारंभ करेंगी। इसके साथ ही वे लोक भवन में ‘रूट एंड रिदम्स’ नामक प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगी।
राष्ट्रपति आईआईटी खड़गपुर में आयोजित महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण पर आधारित प्लेटिनम जुबली प्रमुख कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन भी करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल 7 मार्च को दार्जिलिंग में अंतर्राष्ट्रीय संथाल परिषद द्वारा आयोजित 9वें अंतर्राष्ट्रीय संथाल सम्मेलन में भाग लेंगी।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: खामेनेई की शोक सभा में शामिल हुए सांसद कपिल सिब्बल
दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में आयोजित शोक सभा में शामिल होते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिबल ने कहा कि मैं अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के तरीके पर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करने आया हूं। मेरा मानना है कि हर देश यह मानता है कि संघर्षों का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए, न कि सामूहिक विनाश के हथियारों के इस्तेमाल से। विश्व व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ऐसा करना आवश्यक है... पिछले कुछ वर्षों में, नियमों पर आधारित वैश्विक व्यवस्था का विघटन हुआ है। यह वैश्विक शांति या किसी भी राष्ट्र के लिए अच्छा नहीं है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: ओडिशा को दो दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह
- ओडिशा को दो दिवसीय दौरे पर गृहमंत्री अमित शाह आज CISF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल। वे कटक में सीआईएसएफ स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 6 मार्च को ओडिशा में इफको का सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट (SAP-III) राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: आज धरने पर बैठेंगे ममता बनर्जी
मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज 6 मार्च को कोलकाता के मेट्रो चैनल पर धरना देंगी। बंगाल के नागरिकों के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी स्वयं देश के सर्वोच्च न्यायालय पहुंची थीं। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर 500 से अधिक न्यायिक अधिकारी बंगाल के SIR में कार्यरत हैं।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंच गए हैं। दोनों की मुलाकात उनके आवास पर हो रही है। नई सरकार के गठन को लेकर नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की बातचीत चल रही है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: फांसी घर विवाद में अरविंद केजरीवाल की पेशी
फांसी घर विवाद में आज 6 मार्च को अरविंद केजरीवाल की पेशी है। वहीं कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग की गई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 'फांसी घर' मामले में विशेषाधिकार समिति के सामने पेश होंगे।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: देवेंद्र फडणवीस आज 6 मार्च को बजट पेश करेंगे
महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस आज 6 मार्च को बजट पेश करेंगे, जो वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद उनका पहला बजट होगा। राज्य के वित्तीय विकल्प 16वें वित्त आयोग द्वारा नकद हस्तांतरण के विस्तार, बिजली क्षेत्र के बढ़ते कर्ज और बढ़ती आकस्मिक देनदारियों पर दिए गए चेतावनी भरे संकेतों की पृष्ठभूमि में सामने आ रहे हैं।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: नीतीश कुमार बुलाई पार्टी की अहम बैठक
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद नीतीश कुमार ने आज पटना ऑफिस में JDU की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक आज शाम 5 बजे होगी, जिसमें जदयू के सभी सांसदों, विधायकों, MLC को बुलाया गया है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 7 मार्च दिन है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज पश्चिम बंगाल के 2 दिवसीय दौरे पर हैं। नेपाल में वोटों गिनती चल रही है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) 98 सीटों पर, नेपाली कांग्रेस 11 सीटों पर और CPN-UML (कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- यूनिफाइड मार्क्सिस्ट लेनिनिस्ट) 11 सीटों पर आगे चल रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज हरिद्वार में रहेंगे। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज से 3 दिन के गुजरात दौरे पर रहेंगे।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
11 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
46 mins agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines