हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे गुवाहाटी, असम सीएम ने किया स्वागत

वाशिंगटन में गाजा पीस बोर्ड की पहली बैठक हुई, जिसमें भारत नजर नहीं आया, क्योंकि भारत ने मेंबरशिप नहीं ली है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप चीन और रूस को बोर्ड ऑफ पीस में देखना चाहते हैं। एपस्टीन मामले में ब्रिटेन के पूर्व प्रिंस एंड्रयू को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें आज रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
Credit: News 24 GFX

Live Updates

22:58 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बोलेरो और बाइक टक्कर में 4 की मौत

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: झालावाड़ जिले के डग विधानसभा में गंगधार के पास करणपुरा गांव के पास एक बाइक और चार पहिया वाहन बोलोरो गाड़ी में हुई भिड़ंत से चार व्यक्तियों की मौत हो गई. चारों ही व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. चारों व्यक्ति जिले के बाहर के बताए जा रहे हैं. शव को अस्पताल मोर्चरी में रखवाया गया है और नाम की जांच की जा रही है. एक व्यक्ति का आधार कार्ड मिला है जिस पर राजपाल सिंह निवासी झागरिया थाना सीतामऊ मध्य प्रदेश मंदसौर लिखा हुआ है.

22:02 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अमित शाह पहुंचे गुवाहाटी

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुवाहाटी पहुंचे. असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया.

21:57 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राहुल गांधी हर उस इंसान की आवाज हैं जिसे मोदी सरकार दबा रही- सुप्रिया श्रीनेत

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट पर कांग्रेस लीडर सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, 'मैं जानना चाहती हूं कि यूथ कांग्रेस ने क्या गलत किया है. यूथ कांग्रेस इस देश की आवाज है. युवाओं ने जाकर शांति से प्रोटेस्ट किया और इस प्रोटेस्ट से कौन नाराज है?... जब इतने बड़े गड्ढे खोदे जाते हैं, और लोग उनमें गिरकर मर जाते हैं, या बच्चे गंदे पानी से मर जाते हैं, तो आपका गुस्सा कहां जाता है?... क्या वे लोग जो इस समिट में नकली चीनी रोबोट लाए थे, अपना नकली गुस्सा दिखाएंगे?... राहुल गांधी हर उस इंसान की आवाज हैं जिसे मोदी सरकार दबा रही है..."

21:02 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ट्रंप करेंगे चीन का दौरा

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कन्फर्म किया है कि US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 31 मार्च से 2 अप्रैल तक चीन का दौरा करेंगे.

21:00 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ये AI समिट में भारत के हितों पर हमला करने आए थे- स्मृति ईरानी

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में इंडियन यूथ कांग्रेस के विरोध पर, पूर्व केंद्रीय मंत्री और BJP नेता स्मृति ईरानी ने कहा, 'यह कोई विरोध नहीं था, पॉलिटिकल था. यह भारत के हितों पर हमला था... कांग्रेस पार्टी के जो कार्यकर्ता आज AI समिट में भारत के हितों पर हमला करने आए थे, उन्होंने इसे बहुत बदनाम किया है, भारत के लोगों और भारत की एंटरप्रेन्योरशिप की भावना के लिए नफरत दिखाई है. बहस करने, विचार-विमर्श करने और विरोध करने के लिए बहुत मौके हैं, चाहे वह पार्लियामेंट हो या भारत की सड़कें... यह बात कि कांग्रेस पार्टी ने खास तौर पर AI समिट को चुना, जहां भारत की टेक्नोलॉजिकल ताकत का जश्न मनाया जा रहा था, यह शर्म की बात है... क्या यूथ कांग्रेस नेता यह इशारा कर रहे हैं कि उन्होंने राहुल गांधी के कहने और उनके इशारे पर भारत के हितों पर हमला किया? क्या यही उनकी बात है?...'

19:33 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: इस AI समिट में दुनिया के 20 लीडर्स शामिल हुए- MEA

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: इंडिया AI इम्पैक्ट समिट : MEA के स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने कहा, 'यह इवेंट बहुत सफल रहा...इस AI समिट में दुनिया के 20 लीडर्स शामिल हुए. इसके अलावा, दुनिया भर से मिनिस्टीरियल लेवल पर 45 डेलीगेशन आए थे। इस खास समिट में सौ देशों के भी रिप्रेजेंटेटिव आए थे. ग्लोबल साउथ पर बहुत ज़्यादा फोकस था, लेकिन मैं आपको बता दूं, यह कई दूसरे मामलों में भी सच में ग्लोबल था. यूरोप से बड़ी संख्या में डेलीगेशन आए थे. यूरोप से ऑफिशियल लेवल पर 30 डेलीगेशन आए थे और उस कॉन्टिनेंट से कई हेड ऑफ स्टेट और गवर्नमेंट भी आए थे.

18:12 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एडमिरल त्रिपाठी ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान नेवी के कमांडर से की बात

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: इंडियन नेवी के स्पोक्सपर्सन ने ट्वीट किया, एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी, CNS, ने इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान नेवी के कमांडर एडमिरल शाहराम ईरानी से बातचीत की. बातचीत में आपसी पोर्ट कॉल और ट्रेनिंग एक्सचेंज को बढ़ाकर ऑपरेशनल कोऑपरेशन को बढ़ाने पर एक जैसे नजरिए दिखे.

16:57 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में कार और ट्रक की टक्कर

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात के वलसाड जिले के कपराड़ा कुंभ घाट क्षेत्र में आज कार और ट्रक की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई है.

16:46 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: सरकारी अस्पताल में दवाइयां खत्म होने के आरोप पर BJP नेता डॉ. नरेंद्र रंगप्पा का बयान

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बेंगलुरु, कर्नाटक: सरकारी अस्पताल में दवाइयां खत्म होने के आरोप पर BJP नेता डॉ. नरेंद्र रंगप्पा ने कहा, 'एसोसिएशन, डॉक्टरों की एसोसिएशन ने खुद आरोप लगाए हैं. पॉलिटिकल पार्टी आरोप नहीं लगा रही है. सरकारी डॉक्टरों ने चीफ सेक्रेटरी को एक रिप्रेजेंटेशन दिया है जिसमें कहा गया है कि हमारे पास दवाइयां नहीं हैं. और कौन यह कहे? पॉलिटिकल पार्टी यह नहीं कह रही है. डॉक्टर खुद यह कह रहे हैं तो यह कर्नाटक की सबसे शर्मनाक हालत है.'

16:08 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: भारतीय नागरिकों के लिए बांग्लादेश की वीजा सर्विस फिर से शुरू

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: भारत-बांग्लादेश रिश्तों को फिर से ठीक करने की दिशा में पहले कदम के तौर पर, दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमीशन ने शुक्रवार को भारतीय नागरिकों के लिए वीजा सर्विस फिर से शुरू कर दीं, जबकि दो महीने पहले ये सर्विस रोक दी गई थीं. यह डेवलपमेंट, BNP के तारिक रहमान के बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री के तौर पर चार्ज संभालने के ठीक तीन दिन बाद हुआ है, जो BNP के लिए भारत की अहमियत को दिखाता है और दिक्कतों को दूर करने की शुरुआती कोशिश का संकेत देता है.

14:37 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एनएसयूआई के अध्यक्ष बने विनोद जाखड़

कांग्रेस अध्यक्ष ने विनोद जाखड़ को तत्काल प्रभाव से नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

14:36 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार HC के नोटिस का जवाब देंगे सभी विधायक

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने पटना हाई कोर्ट द्वारा बिहार सत्ता पक्ष और विपक्ष के 42 विधायकों को नोटिस दिए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर विधायकों ने अपनी बात रखी है। हाई कोर्ट द्वारा जो नोटिस दिए गए हैं, उसका सभी जवाब देंगे और जवाब भी डिटेल में दिया जाएगा।

13:19 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: द्वारका सड़क दुर्घटना मामले में कार्रवाई

द्वारका सड़क दुर्घटना मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने नाबालिग आरोपी के परिवार के द्वारा दायर तत्काल सुनवाई की याचिका को स्वीकार कर लिया है, जिसमें मीडिया को उसकी और परिवार के सदस्यों की पहचान उजागर करने से रोकने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका पर आज ही उच्च न्यायालय में सुनवाई होने की संभावना है। नाबालिग चालक उस सड़क दुर्घटना का आरोपी है जिसमें बाइक सवार की मृत्यु हो गई थी।

12:54 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पहलवान सुशील की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई

पहलवान सागर धनखड़ मर्डर केस में दिल्ली हाई कोर्ट ने आरोपी ओलंपिक पदक विजेता और पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। वहीं दिल्ली पुलिस ने डिटेल्ड स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा है। सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने जेल अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाया है। अगली सुनवाई अब 4 मई को होगी।

12:09 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बिहार में शराब पीने से 5 लोगों की मौत

बिहार के रोहतास में जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई है। मठियां गांव का मामला है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुरर में 50 लाख की अवैध शराब जब्त की गई है, जो ट्रक में वैशाली ले जाई जा रही थी।

11:47 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राबड़ी देवी का विधानसभा के बाहर बड़ा बयान

आरजेडी नेता राबड़ी देवी विधानसभा के बाहर एक बयान दिया है। सदन से बाहर आते हुए उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में लड़कियों के साथ बलात्कार हो रहा है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए और इसे रोकना चाहिए। पूरा देश और बिहार देख रहा है। क्या यह राम राज्य है?

11:16 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के लिए राहुल गांधी पहुंच गए हैं और कोर्ट की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। आज सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी के बाद राहुल कल भिवंडी कोर्ट में पेश होंगे। वहीं आज राहुल गांधी की पेशी गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में है।

11:04 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: रायबरेली में खाई में गिरी स्कूली बच्चों से भरी वैन

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई है। वैन पटलने से उसमें सवार स्कूली छात्रों में चीख पुकार मच गई। हादसे में वैन में सवार 10 से ज्यादा छात्र घायल हुए हैं। कई घायल छात्रों की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

10:35 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार का एक साल पूरा

सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री मरघत वाले हनुमान बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली की जनता को तहे दिल से धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने भाजपा को दिल्ली में सेवा करने का यह अवसर दिया। मैं प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली की जिम्मेदारी मुझ जैसे कार्यकर्ता को सौंपी और मुझ पर भरोसा जताया। मैं भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद और बधाई देती हूं। आज सरकार ने एक वर्ष पूरा कर लिया है। मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि 5 साल का कार्यकाल दिल्ली की स्थिति में बदलाव लाएगा।

10:01 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: सुल्तानपुर की अदालत में आज राहुल गांधी की पेशी

लोकसभा विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के लखनऊ हवाई अड्डे पर उतरे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उनके खिलाफ 2018 में दायर मानहानि मामले के सिलसिले में उन्हें सुल्तानपुर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

09:15 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति को आजीवन करावास

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को अपने कार्यकाल के दौरान सैन्य शासन लागू करने के प्रयास के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। अदालत ने कहा कि येओल को विद्रोह का नेतृत्व करने और मार्शल लॉ लागू करने का दोषी पाया गया है।

08:25 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बुर्ज खलीफा ने भारत के एआई समिट के लिए चमक बिखेरी

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा ने भारत के AI इम्पैक्ट समिट 2026 को रोशनी से आकाश को जगमगा दिया। 828 मीटर ऊंचाई वाली यह इमारत विशेष लाइटिंग शो के जरिए गुरुवार को भारत और यूएई के बीच उभरती टेक्नोलॉजी और AI साझेदारी की शक्तिशाली प्रतीक बनकर चमकी।

07:54 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: इजरायल में 2 भारतीय मजदूरों की पिटाई

इजरायल के शहर तेल अवीव से करीब 50 किमी दूर दक्षिणी इजरायली शहर अश्केलोन के एक सार्वजनिक पार्क में हमलावरों ने व्हाट्सऐप पर योजना बनाकर 2 भारतीय मजदूरों की पिटाई की। भारत में इजरायली दूतावास ने इजरायल में कामगारों पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसे पूर्णतः अस्वीकार्य कहा। यह भी बताया गया कि पुलिस ने हमलावरों 2 19 वर्षीय युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और हमला नस्लीय था।

07:27 (IST) 20 Feb 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मेरठ के दौरे पर पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के प्रवास पर मेरठ पहुंच गए है। उन्होंने शताब्दीनगर के माधवकुंज में प्रवास किया है। यहां 20 और 21 फरवरी को 2 दिवसीय संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। 28 जिलों के प्रबुद्धजनों से बातचीत करेंगे। साथ ही खिलाड़ियों से उनके सामाजिक अनुभवों को लेकर बातचीत भी कर सकते हैं।

आज 20 फरवरी दिन शुक्रवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो RSS प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन के मेरठ दौरे पर हैं और इन 3 दिन में वे खिलाड़ियों के साथ-साथ प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। वहीं आज से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

उधर, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की नतूनपुर सीमा चौकी कादौरा करेंगे। इधर, आज दिल्ली हाई कोर्ट में पहलवान सुशील कुमार की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola