---विज्ञापन---

देश
live

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज से शुरू AI समिट, शाम 5 बजे पीएम मोदी मेगा एक्सपो का करेंगे उद्घाटन

Breaking News in Hindi Updates: आज से दिल्ली में AI समिट की शुरुआत होने जा रही है, जो 20 फरवरी तक चलेगा. इसमें भारत सरकार के मंत्री (आईटी, विज्ञान), वैश्विक AI कंपनियों के CEO (जैसे Google, Microsoft), विशेषज्ञ, स्टार्टअप लीडर और 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी मेगा एक्सपो का उद्घाटन करेंगे.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 16, 2026 07:38 IST
breaking news

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 16 फरवरी दिन सोमवार है और आज से दिल्ली में AI समिट की शुरुआत होने जा रही है, जो 20 फरवरी तक चलेगा. इसमें भारत सरकार के मंत्री (आईटी, विज्ञान), वैश्विक AI कंपनियों के CEO (जैसे Google, Microsoft), विशेषज्ञ, स्टार्टअप लीडर और 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी मेगा एक्सपो का उद्घाटन करेंगे. वहीं, UP विधानसभा में आज बजट पर चर्चा होगी. सोनम वांगचुक केस में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का नया लगेज चार्ज आज से लागू होगा. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

07:38 (IST) 16 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जल्द इजरायल का दौरा करेंगे पीएम मोदी, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द इजरायल दौरे पर जायेंगे. प्रधानमंत्री के दौरे की इजरायल में तैयारियां चल रही हैं. यात्रा की घोषणा इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की.

07:28 (IST) 16 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, कहा-गाजा के लिए 5 अरब डॉलर से ज्यादा का वादा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के सदस्यों ने गाजा के लिए 5 अरब डॉलर की मदद देने का वादा किया है. ट्रंप के मुताबिक, ये राशि गाजा में राहत कार्यों, पुनर्निर्माण और आम लोगों की मदद के लिए इस्तेमाल की जाएगी.

06:34 (IST) 16 Feb 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज से AI समिट की शुरुआत

आज से दिल्ली में AI समिट की शुरुआत होने जा रही है, जो 20 फरवरी तक चलेगा. इसमें भारत सरकार के मंत्री (आईटी, विज्ञान), वैश्विक AI कंपनियों के CEO (जैसे Google, Microsoft), विशेषज्ञ, स्टार्टअप लीडर और 50 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी मेगा एक्सपो का उद्घाटन करेंगे.

First published on: Feb 16, 2026 06:30 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.