हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: बंगाल और केरल चुनाव पर मंथन के लिए PM आवास पर BJP की हाई लेवल मीटिंग

Breaking News in Hindi नोएडा के फेज-2 में आज भीषण अग्निकांड हुआ। एक निजी कंपनी के ऑफिस की तीसरी मंजिल पर आग लग गई, जिसे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से बुझाया। हालांकि आग से जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लाखों रुपये का फर्नीचर जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Credit- GFX News 24

Live Updates

21:35 (IST) 12 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल में ECI ने जारी किया नोटिफिकेशन

Aaj Ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल में पहली बार, ECI ने बाकी भारत की तरह 152 चुनाव क्षेत्रों के रिटर्निंग ऑफिसर्स को SDM, बराबर या ऊंचे लेवल के ऑफिसर्स के तौर पर अपग्रेड किया है.

ECI की तरफ से आज जारी एक नोटिफिकेशन में, सभी 294 विधानसभा क्षेत्रों के SDM, बराबर या ऊंचे लेवल के रिटर्निंग ऑफिसर्स जारी किए गए हैं.

21:15 (IST) 12 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: कुछ लोग पैनिक पैदा करने और अपना एजेंडा चलाने की कोशिश कर रहे- पीएम मोदी

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली: NXT समिट में बोलते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा, "आजकल LPG को लेकर बहुत चर्चा हो रही है। कुछ लोग पैनिक पैदा करने और अपना एजेंडा चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं इस समय उन पर पॉलिटिकली कमेंट नहीं करना चाहता। लेकिन मैं यह ज़रूर कहूंगा कि ऐसा करके वे खुद को जनता के सामने ला रहे हैं और पूरे देश को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। युद्ध से पैदा हुए इस ग्लोबल संकट के असर से कोई भी देश अछूता नहीं है। कम या ज़्यादा, हर कोई इस संकट से प्रभावित है। भारत भी इस संकट से निपटने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। और हम अलग-अलग लेवल पर कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में, मैंने दुनिया भर के कई देशों के टॉप लीडर्स से इस बारे में बात की है। सप्लाई चेन में आने वाली रुकावटों को दूर करने के लिए भी लगातार कोशिशें चल रही हैं।"

18:53 (IST) 12 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री आवास पर चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से बंगाल के नेता बाहर निकले

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री आवास पर चल रही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से बंगाल के नेता बाहर निकल गए. मिली जानकारी के अनुसार, सुकांता मजूमदार भी बैठक से निकल गए. समिक भट्टाचार्य बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष भी बैठक से बाहर निकल गए. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बंगाल की सभी सीटों को लेकर चर्चा हुई. बंगाल केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक तकरीबन दो घंटे तक चली. अभी भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में केरल पर मंथन जारी है.

17:02 (IST) 12 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: 14 और 15 मार्च को होगी दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा

Aaj Ki Taaza Khabar: दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को होगी. यह पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से कराई जा रही है. परीक्षा को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं.

पुलिस भर्ती बोर्ड ऑफिस में कंट्रोल रूम बनाया गया है. ये कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करेगा.

उत्तर प्रदेश के सभी केंद्र पर कंट्रोल रूम के जरिए अधिकारी और कर्मचारी नजर रखेंगे. सभी सेंटर्स को पुलिस भर्ती बोर्ड मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है. डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड एस बी शिरोडकर ने अधिकारियों को सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं.

डीजीपी मुख्यालय से भी निर्देश जारी किए गए हैं.

14:30 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर निशाना साधा

अखिलेश यादव का कहना है कि समाजवादी सरकार थी तो उस समय गाय की सेवा को लेकर हम लोगों ने बहुत फैसले लिए। भविष्य में भी जो कुछ कर सकते हैं, गाय की सेवा के लिए वह करेंगे। हमने कन्नौज में पहला कॉउ मिल्क प्लांट लगाया था लेकिन यह सरकार सिर्फ आम लोगों के खिलाफ नहीं बल्कि हर अच्छे काम के खिलाफ भी है। उस प्लांट को इस सरकार ने बंद करवा दिया। हर व्यक्ति के अंदर इच्छा होती है कि वह कुछ अच्छा करे।

13:59 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: लोकसभा में एलपीजी की स्थिति का मुद्दा उठाएंगे राहुल गांधी

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी देश में एलपीजी की स्थिति का मुद्दा आज साढ़े चार बजे सदन में उठाएंगे। उसके बाद सरकार की ओर से जवाब दिया जाएगा। इस पर कोई चर्चा नहीं होगी, सिर्फ़ मंत्री का जवाब होगा ।

13:36 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गैस की कमी के कारण पुलिस कैंटीन बंद

LPG गैस सिलेंडर की कमी का असर अब होटलों के बाद कैंटीन पर भी दिखने लगा है। दक्षिण मुंबई की आजाद मैदान स्थित पुलिस कैंटीन गैस की कमी के कारण बंद हो गई है। कैंटीन के दरवाजे पर ही गैस सिलेंडर नहीं होने के कारण कैंटीन बंद का बोर्ड लगा दिया गया है। दोपहर के वक्त सैकड़ों पुलिस के जवान यहां किफायती दर पर भोजन करते थे, लेकिन अब उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

13:00 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने संपत्ति हस्तांतरण अधिनियम (TPA) की धारा 129 को चुनौती देने वाली एक रिट याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया। यह धारा इस्लामी कानून के तहत Gift Deed को TPA के दायरे से छूट प्रदान करती है। याचिकाकर्ता ने अदालत में दावा किया कि इस छूट के कारण मुस्लिम समुदाय द्वारा किए गए उपहारों को रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं होती और न ही स्टांप ड्यूटी का भुगतान करना पड़ता है। इससे सार्वजनिक खजाने को भारी नुकसान हो रहा है

CJI की अध्यक्षता वाली पीठ ने याचिकाकर्ता से सवाल किया कि उन्होंने इस कानूनी विसंगति को दूर करने के लिए किसी सांसद या विधायक से संपर्क कर कानून में संशोधन की मांग क्यों नहीं की। पीठ ने तंज कसते हुए यह भी पूछा कि 1882 के इस पुराने कानून को 2026 में अचानक क्यों चुनौती दी जा रही है। याचिका का निपटारा करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा विधायी क्षेत्र का है, न कि न्यायिक हस्तक्षेप का। पीठ ने याचिकाकर्ता को कानून से संपर्क करने को कहा।

12:21 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का बयान

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि मुझे हटाए जाने के प्रस्ताव पर लोकसभा में 12 घंटे तक चर्चा हुई, जिसमें विपक्ष ने निष्पक्षता को लेकर अपनी चिंताएं रखीं। विपक्ष ने यह भी कहा कि सदन में उसकी आवाज दबाई जा रही है। यह सदन 140 करोड़ भारतीयों की इच्छा का प्रतिनिधित्व करता है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि तय नियमों और प्रक्रियाओं के तहत हर सदस्य को अपनी बात रखने का अवसर मिले। मैंने हमेशा उन सदस्यों को भी प्रोत्साहित किया है जो सदन की कार्यवाही में भाग लेने में हिचकते हैं।

11:41 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मोहाली में इन्फोसिस के नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा

मोहाली में इन्फोसिस के नए प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान करेंगे। यह प्रोजेक्ट 286 करोड़ की लागत से बन रहा है। इससे 3000 के करीब लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा। 'आप' सरकार के इन्वेस्टमेंट प्रोत्साहन के प्रयत्नों को उद्योगपतियों का साथ मिल रहा है।

11:02 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति मुर्मू वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर आयोजित होने वाले 3 दिन के वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद रहेंगी।

10:19 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी

मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानसभा के भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) की टीम समेत पुलिस मौके पर मौजूद है। सर्च ऑपरेशनी जारी है, लेकिन अभी तक जांच में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है।

09:58 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ जाएंगे

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र के 2 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे। रात 8 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करने के बादएक शादी समारोह में शामिल होंगे। अगले दिन सिटी मोंटेसरी स्कूल हुंचेंगे।

09:32 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज होगी

बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री आवास 7 एलकेएम पर होगी। बीजेपी सीईसी की बैठक में केरल और पश्चिम बंगाल के विधानसभा उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगेगी। इससे पहले बुधवार रात को जेपी नड्डा के आवास पर हुई पश्चिम बंगाल कोर ग्रुप की बैठक में करीब 100 उम्मीदवारों पर नामों पर चर्चा की गई थी। इनमें से अधिकतर जगहों पर 2 या 3 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।

08:55 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बीजू जनता दल ने अपने विधायकों को व्हिप जारी किया

राज्यसभा चुनाव से पहले बीजू जनता दल (बीजेडी) ने अपने विधायकों को औपचारिक रूप से तीन-पंक्ति का व्हिप जारी किया है, जिसमें उन्हें 13 मार्च से 16 मार्च, 2026 तक भुवनेश्वर में रहने और पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय न छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

08:33 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: 6 साल से फरार इनामी बदमाश योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार

गुजरात की द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 6 साल से फरार कुख्यात अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 2 मर्डर समेत कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह 2020 में पैरोल पर जेल से बाहर आने के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, साल 2018 के चर्चित कालू बंजारा हत्याकांड में उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दिचाऊं डिपो के पास जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। आरोपी से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

07:55 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली की फिश मार्केट में झुग्गियों में आग लगी

दिल्ली के मटियाला गांव स्थित फिश मार्केट इलाके में देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग तेजी से फैलने के कारण कई फायर ब्रिगेड यूनिट्स को मौके पर बुलाया गया। 9 वाटर टेंडर, 8 वॉटर बाउजर, 2 BFT, 2 मोटर पंप, 1 हाई टेंडर, 1 IRT और 1 फायर कंट्रोल कमांड वाहन को आग बुझाने के लिए बुलाया गया।

दमकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य की निगरानी की। रात करीब 2:30 बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकलकर्मी लगातार कूलिंग ऑपरेशन में जुटे रहे। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग में करीब 400 झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

07:35 (IST) 12 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: नोएडा में प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में आग लगी

दिल्ली से सटे नोएडा में फेज-2 में एक प्राइवेट कंपनी के ऑफिस में अग्निकांड हुआ। ऑफिस की तीसरी मंजिल पर आग लग गई थी, जिसमें जलकर फर्नीचर और रिकॉर्ड राख हो गया। दमकम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। वहीं आग में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Today Breaking News in Hindi : आज 12 मार्च दिन गुरुवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज BJP की चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें केरल और बंगाल विधनासभ चुनाव उम्मीदवारों के नाम फाइनल की जाएगी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 2 दिन के दौरे पर लखनऊ जाएंगे, जहां वे एक निजी और एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

वहीं राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर ओडिशा के बीजू जनता दल ने अपने विधायकों के लिए 3 दिन 13 से 16 मार्च तक के लिए व्हिप जारी किया है। इधर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली में 3 दिवसीय वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी, जिसमें कृषि और खाद्य प्रणालियों में महिलाओं की भूमिका पर मंथन होगा। उधर आज संसद में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए तृणमूल कांग्रेस की ओर से महाभियोग पेश किया जा सकता है।

इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola