Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ी, चुनाव से पहले ECI का बड़ा फैसला

Breaking News in Hindi LIVE Updates: केदारनाथ धाम में भारी बर्फबारी हुई है, जिससे साफ किए गए रास्तों पर फिर से सफेद चादर जम गई है। वहीं केरल में शशि थरूर के काफिले को हमलावरों ने रोका है और उनके गनमैन से मारपीट हुई है। हरियाणा में बारिश से गेहूं की पूरी फसल बर्बाद हो गई है और किसानों को अब मुआवजे की दरकार है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Apr 4, 2026 10:29 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 4 अप्रैल दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरलम के थिरूवला में दोपहर 3.30 बजे चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बेंगलुरु दौरे पर रहेंगे और वहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात भी करेंगे।

इधर BJP अध्यक्ष नितिन नबीन असम में श्रीभूमि में रैली को संबोधित करेंगे। उधर टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के शिक्षक आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---

10:29 (IST) 4 Apr 2026
4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर में सीएनजी 2.50 रुपये महंगी हुई

ईरान और इजरायल युद्ध के मद्देनजर भारत के राजस्थान में जयपुर जिले में सीएनजी 2.50 रुपये महंगी हुई। पहले रेट 91.41 पैसे प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 93.41 पैसे हो गया। मार्च से लेकर अब तक लगातार सीएनजी के दामों में उतार चढ़ाव हो रहा है। नई दिल्ली जयपुर जोधपुर और अलवर में लागू होगी। अकेले जयपुर में टोरेंट कंपनी हर दिन करीब 2 लाख किलो सीएनजी की सप्लाई कर रही है।

10:04 (IST) 4 Apr 2026
4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के लिए चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक होने वाले क्षेत्रों में 4660 सहायक (ऑक्ज़िलियरी) मतदान केंद्र बनाने को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की भी स्वीकृति दी गई है। इन बदलावों के बाद पश्चिम बंगाल में कुल मतदान केंद्रों (सहायक केंद्रों सहित) की संख्या अब 85,379 हो गई है।

09:07 (IST) 4 Apr 2026
4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान की अमेरिका को एक और चेतावनी

ईरान ने अमेरिका के लिए फिर से कड़ी चेतावनी जारी कर दी है। Khatam Al-Anabiya की ओर से कहा गया है कि अगर अमेरिका ने उसके बुनियादी ढांचे पर हमला किया तो ईरान मिडिल ईस्ट में सभी अमेरिकी और यहूदी संपत्तियों को तबाह कर देगा। इसके अलावा खाड़ी देशों से अमेरिकी सैनिकों की तुरंत वापसी की मांग की गई है।

08:47 (IST) 4 Apr 2026
4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा में बारिश से गेहूं की पूरी फसल बर्बाद

हरियाणा में बारिश होने और ओले गिरने से किसानों की फसल बर्बाद हो गई है। झज्जर जिले के मदाना कलां गांव में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे गेहूं की फसल पूरी तरह से बिछ गई है। किसनों का भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मुआवजे की मांग करते हुए कहा कै कि पूरे गांव में हालात बेहद खराब हैं। किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, इसलिए सरकार से मदद की दरकार है।
08:37 (IST) 4 Apr 2026
4 April Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केरल में शशि थरूर के गनमैन से मारपीट

केरल में मलप्पुरम जिले के वंडूल इलाके में कांग्रेस सांसद शशि थरूर का काफिला रोका गया है। वे यूडीएफ उम्मीदवार एपी अनिल कुमार के लिए प्रचार करने गए थे, लेकिन उपद्रवियों ने उनका काफिला रोक लिया। उनके गनमैन ने रास्ता साफ कराने की कोशिश की तो उपदव्रियों ने गनमैन के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शशि थरूर केरल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।

First published on: Apr 04, 2026 08:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.