दक्षिणी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.031 किलोग्राम कोकीन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जॉन चिबुइके (35) के रूप में हुई है, जो महरौली इलाके में रहकर दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में ड्रग्स सप्लाई करता था।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 3 अप्रैल दिन शुक्रवार है। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज भारतीय नौसेना की ताकत कई गुना बढ़ गई। क्योंकि आज नौसेना में नया वॉरशिप INS तारागिरी कमीशन हो गया। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे और शाम को 4.30 बजे एक रोड शो करेंगे।
इधर देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम दौरे पर रहेंगे और 3 अलग-अलग जगहों पर रैली करेंगे। उधर ईरान युद्ध के बीच पश्चिम एशिया आजने जाने वालों के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस आज से 32 उड़ानें संचालित करेगी, जिनमें से 18 उड़ानें UAE के लिए नॉन-शेड्यूल्ड रहेंगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पाकिस्तान से 17 अप्रैल तक अपने 2 बिलियन डॉलर वापस मांगे हैं। ईरान जंग के बीच UAE अब पाकिस्तान से अपने पैसे वापस लौटाने का दबाव बनाया है। साल 2018 में UAE ने पाकिस्तान को 2 बिलियन डॉलर का लोन दिया था। हालांकि स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक UAE हर साल 130 मिलियन डॉलर ब्याज लेता था।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुस्लिम समाज को शिक्षा और सरकारी नौकरी में 5 फीसदी आरक्षण को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। राज्य सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश भी दिया गया है। अब इस याचिका पर 4 मई को अगली सुनवाई होगी। याचिका में सरकार के 17 फरवरी 2026 शासनादेश को चुनौती दी गई है, जिसके तहत आरक्षण को रद्द किया गया है।
भारतीय नौसेना में आज एक और युद्धपोत INS तारागिरी कमीशन हो गया है। आज सुबह विशाखापटनम में नौसेना में वॉरशिप को शामिल किया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नौसेना के कई अधिकारी मौजूद रहे।










