Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज विधानसभा चुनाव 2027 का शंखनाद करेंगे अखिलेश यादव, नोएडा के दादरी में विशाल रैली

Breaking News in Hindi LIVE Updates: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की खाड़ी देशों के दौरे पर हैं और अपने देश के हित में कुछ समझौते कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी युद्धपोत USS त्रिपोली मध्य पूर्व पहुंच चुका है, जिसमें तैनात 2500 मरीन सैनिक ईरान में जमीनी कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 29, 2026 09:53 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 29 मार्च दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे और अपने इस कार्यक्रम के 132वें एपिसोड में देश को संबोधित करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री मोदी आज केरल भी जाएंगे, जहां वे त्रिशूर में BJP की महिला उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस आज घोषणापत्र जारी करेगी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे असम के लखीमपुर जिले में चुनावी रैली करेंगे। इधर समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव आज नोएडा के दादरी में समाजवादी समानता भाईचारा रैली को संबोधित करेंगे। वहीं तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी आज मैनिफेस्टो जारी करेंगे।

---विज्ञापन---

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---
09:53 (IST) 29 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के दयालपुर में रिहायशी इमारत में आग लगी

दिल्ली के दयालपुर इलाके में रविवार तड़के एक रिहायशी इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ग्राउंड फ्लोर पर खड़ी दो स्कूटर और एक मोटरसाइकिल में लगी, जिससे उठे धुएं ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। घटना सुबह करीब 3:50 बजे की है।

आग लगते ही पहली मंजिल पर मौजूद चार लोग घबराकर नीचे कूद गए, जिन्हें तुरंत जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। सभी को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं, दमकल विभाग (DFS) की टीम ने मौके पर पहुंचकर दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

एक बच्चे को चौथी मंजिल से रेस्क्यू किया गया। यह इमारत ग्राउंड प्लस पांच मंजिल की बताई जा रही है, जिसका क्षेत्रफल करीब 50 गज है। दमकल की टीम ने करीब 6:20 बजे तक आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं।

09:34 (IST) 29 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ब्रिटेन में भीड़ को गाड़ी से कुचला

ब्रिटेन के डर्बीशायर में डर्बी सिटी सेंटर अफरातफरी मच गई, जब एक आदमी के द्वारा अपनी गाड़ी पैदल चल रहे लोगों को पर चढ़ा दी गई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने इस घटना को एक पैदल चल रहे लोगों पर हमला बताया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने अभी तक सिर्फ कई लोगों के घायल होने की बात कही है, जबकि द टेलीग्राफ ने दावा किया है कि कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।

09:07 (IST) 29 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ग्रेटर नोएडा के दादरी में आज अखिलेश यादव की रैली

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज ग्रेटर नोएडा के दादरी बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। रैली करके वे गुर्जरों समेत कई जातियों को साधने की कोशिश करेंगे। अखिलेश ने दादरी रैली को समाजवादी समानता भाईचारा नाम दिया है। इस रैली के साथ अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे।

08:48 (IST) 29 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज केरल में प्रधानमंत्री मोदी चुनाव प्रचार करेंगे

केरल विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी और एनडीए के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है। आज वे त्रिशूर का दौरा करेंगे और बीजेपी की महिला उम्मीदवार पद्मजा और शोभा सुरेंद्रन के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद वो असम बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली कनेक्ट होकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

08:23 (IST) 29 Mar 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज प्रधानमंत्री मोदी मन की बात करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित करेंगे। उनके मन की बात कार्यक्रम का आज 132वां एपिसोड प्रसारित होगा। मन की बात वे देश में गहराए गैस संकट पर बात कर सकते हैं। मिडिल ईस्ट की जंग के बारे में अपडेट देते हुए पेट्रोल-डीजल के इस्तेमाल पर चर्चा कर सकते हैं।

First published on: Mar 29, 2026 08:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.