'तुम्हें शर्म नहीं आती, आतंकी…', बेंगलुरू में मुस्लिम स्टूडेंट पर भड़के प्रोफेसर, यूनिवर्सिटी ने किया सस्पेंड

बेंगलुरु की PES यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर क्लास में मुस्लिम छात्र पर भड़क उठे और उसे ‘आतंकी’ कह दिया. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया है और जांच शुरू कर दी गई है.

Bengaluru PES University Professor Suspended

Credit: Social Media

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां PES यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर पर क्लास के दौरान एक मुस्लिम छात्र को ‘आतंकवादी’ कहने का आरोप लगा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद यूनिवर्सिटी ने तुरंत एक्शन लेते हुए प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया. जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर मुरलीधर देशपांडे ने 24 मार्च को क्लास के दौरान एक छात्र पर आपत्तिजनक और सांप्रदायिक टिप्पणी की. बताया जा रहा है कि छात्र ने क्लास से बाहर जाने की इजाजत मांगी थी, जिस पर प्रोफेसर भड़क गए और उसे ‘आतंकी’ कहकर अपमानित किया.

विज्ञापन
विज्ञापन

NSUI ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कक्षा में मौजूद बाकी छात्रों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में प्रोफेसर को छात्र पर चिल्लाते और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के सामने आने के बाद छात्रों और सोशल मीडिया यूजर्स में काफी आक्रोश है. इस घटना के बाद कई छात्र संगठनों ने भी विरोध जताया और प्रोफेसर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वीडियो वायरल होते ही कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की. कांग्रेस के छात्र संगठन NSUI ने इस मामले को उठाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है. मामले के बढ़ने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया.

मामले की जांच जारी

इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए, पीईएस विश्वविद्यालय के चांसलर जवाहर दोरेस्वामी ने कहा कि संस्थान ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि करने और घटना से जुड़े हालातों की जांच की जा रही है. चांसलर ने बताया कि सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और यूनिवर्सिटी ने अपनी तकनीकी टीम को वीडियो की जांच करने और उसकी प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए कहा है. यूनिवर्सिटी के चांसलर ने बताया कि घटना की जांच के लिए एक इंटरनल कमेटी बनाई गई है और कक्षा में लगे CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है. जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को सस्पेंड कर दिया गया है. फिलहाल, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि दोषी पाए जाने पर संबंधित प्रोफेसर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ