हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात में बीच सड़क नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिसवाले से की हाथापाई

गुजरात में 2 करोड़ रुपये की नकली करेंसी के साथ एक महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने मामले की पुष्टि की। वहीं इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने राहुल गांधी को टपोरी कहने के लिए कंगना रनौत की निंदा की और कहा कि कंगना का मानसिक संतुलन खराब हो गया है।

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

23:27 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी ने की कतर के अमीर शेख तमीम अल थानी से फोन पर बात

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, 'मैंने अपने भाई, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से बात की और उन्हें तथा कतर की जनता को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. मैंने इस बात को दोहराया कि हम कतर के साथ एकजुटता से खड़े हैं और इस क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हैं. मैंने भारतीय समुदाय को दी गई देखभाल और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहेगी. हम होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध आवागमन के पक्षधर हैं.'

23:16 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: फिल्म इंडस्ट्री ने अब एक नई तरकीब अपना ली है- मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी

Aaj Ki Taaza Khabar: बहराइच, UP: फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी कहते हैं, "...फिल्म इंडस्ट्री ने अब एक नई तरकीब अपना ली है. वे अब सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं. ऐसी फिल्में बनाने का मकसद सिर्फ पैसा कमाना है... वे इसे हिंदू-मुस्लिम रंग देना चाहते हैं, ताकि कोई विवाद खड़ा हो और लोग इसे बड़ी संख्या में देखें, जिससे उन्हें खूब पैसा मिले..."

22:42 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली: कापसहेड़ा इलाके में हाई-टेंशन तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. एक अन्य व्यक्ति, जो भी हाई-टेंशन तार के संपर्क में आया था, उसका इलाज चल रहा है.

22:40 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: देश के बड़े एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी शुरू

Aaj Ki Taaza Khabar: देश के बड़े एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी शुरू हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार, 28 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन होगा. पीएम नरेंद्र मोदी ग्रीनफील्ड जेवर एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे.

बता दें कि यूपी में फिलहाल 16 डोमेस्टिक और 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं. जेवर एयरपोर्ट देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा. चार चरणों में निर्माण पूर्ण होने पर विश्व का छठा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा. वहीं,

पहले चरण में करीब 1.2 करोड़ प्रतिवर्ष यात्रियों की क्षमता के साथ शुरू होगा. इसके अलावा अंतिम चरण में पांच रनवे तक विस्तारित किए जाने की योजना है.

20:56 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का करेंगे उद्घाटन

Aaj Ki Taaza Khabar: जेवर, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन करेंगे।

हवाई अड्डे से दृश्य।

watch | Jewar, Uttar Pradesh: Prime Minister Narendra Modi to inaugurate Noida International Airport on 28th March.

Visuals from the airport. pic.twitter.com/APQpmhxT7y
— ANI (@ANI) March 19, 2026
20:14 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: बवाना पुलिस थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली: आउटर नॉर्थ के DCP हरेश्वर स्वामी के अनुसार, बवाना पुलिस थाना क्षेत्र में गोलीबारी की एक घटना हुई. इस घटना में रवि नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो-तीन अन्य लोगों को गोली लगी है.

18:48 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम मोदी ने जॉर्डन के राजा, किंग अब्दुल्ला II को ईद की अग्रिम बधाई

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर जॉर्डन के राजा, किंग अब्दुल्ला II को ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दीं.

PM मोदी ने ट्वीट किया, 'हमने पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर चिंता जताई और इस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता की जल्द बहाली के लिए बातचीत और कूटनीति की ज़रूरत पर जोर दिया. पश्चिम एशिया में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले निंदनीय हैं और इनसे बेवजह तनाव बढ़ सकता है. भारत और जॉर्डन सामान और ऊर्जा के बिना किसी रुकावट के आवागमन का समर्थन करते हैं. इस क्षेत्र में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद करने के लिए जॉर्डन के प्रयासों की हम तहे दिल से सराहना करते हैं.'

17:57 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: अरविंद केजरीवाल और सौरभ भारद्वाज ने की पालम के पीड़ितों से मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल तथा AAP दिल्ली के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज उस शोकाकुल परिवार से बात कर रहे हैं, जिसने 18 मार्च को पालम में लगी आग में अपने नौ सदस्यों को खो दिया था.

16:57 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: चुनावी घोषणापत्र पर कांग्रेस सांसद जोतिमणि का बयान

Aaj Ki Taaza Khabar: चेन्नई: TN कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र पर कांग्रेस सांसद जोतिमणि कहती हैं, "...हम तमिलनाडु के भविष्य के लिए एक व्यापक रूपरेखा पेश कर रहे हैं, जो समावेशी है, सामाजिक न्याय पर आधारित है, और समान अवसर के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारा इरादा आधुनिक तकनीक, कौशल विकास और रोज़गार पर भी ज़ोर देना है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समाज का हर वर्ग—महिलाओं सहित—इसमें शामिल हो। हमारा दृष्टिकोण तमिलनाडु के भविष्य के प्रति एक समग्र नज़रिया पेश करना है।"

15:26 (IST) 19 Mar 2026

Aaj Ki Taaza Khabar: सीएम धामी ने की पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात

Aaj Ki Taaza Khabar: ऋषिकेश, उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स ऋषिकेश का दौरा कर उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है.

14:32 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मिडिल ईस्ट में निर्यात पर वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल

मिडिल ईस्ट में निर्यात के बारे में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल कहते हैं कि ये सदियों पुराने संबंध हैं। मध्य पूर्वी देश हमारे निर्यात पर निर्भर हैं और कठिन परिस्थितियों में भी हम उनका समर्थन करने की कोशिश कर रहे हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि इस क्षेत्र में रसद सुचारू रूप से चलती रहे, ताकि हम जितना संभव हो सके निर्यात कर सकें।

13:47 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने निरीक्षण किया

दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यमुना नदी के किनारे स्थित कालिंदी कुंज घाट का दौरा किया और मौजूदा स्थिति का प्रत्यक्ष जायजा लिया। आगे चलकर व्यावहारिक और टिकाऊ उपायों की पहचान करने में मदद के लिए प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों और संगठनों के स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की भागीदारी पर चर्चा की।

13:06 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में बीच सड़क पर महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा

​गुजरात के वडोदरा में बीती रात सयाजी अस्पताल के पास एक महिला ने जमकर हंगामा किया। नशे की हालत में दिख रही इस महिला ने न केवल पुलिस के साथ बदसलूकी और हाथापाई की, बल्कि बीच सड़क पर लेटकर ट्रैफिक भी जाम कर दिया। इस दौरान महिला चिल्लाती रही— "मोदी भी आएगा, योगी भी आएगा!"

12:28 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दोरईस्वामी चीन में भारत के नए राजदूत होंगे

भारतीय विदेश सेवा (IFS) में 1992 बैच के विक्रम के. दोरईस्वामी को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया. दोरईस्वामी अभी वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम में भारत के उच्चायुक्त हैं।

11:51 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राष्ट्रपति मुर्मू परिवार संग अयोध्या पहुंचीं

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु परिवार संग अयोध्या आई हैं। यहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट वे सड़क मार्ग से राम मंदिर पहुंची।

11:16 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: पुलिस सुरक्षा की मांग से जुड़े मामलों की सुनवाई होगी

दिल्ली उच्च न्यायालय ने उत्तम नगर क्षेत्र में ईद के अवसर पर पुलिस सुरक्षा की मांग करने वाले दो मामलों की सुनवाई की अनुमति दे दी है। एक जनहित याचिका (PIL) और दूसरी याचिका ईद के अवसर पर हिंसा रोकने के लिए पुलिस को निर्देश देने और पुलिस सुरक्षा की मांग करते हुए दायर की गई हैं। दोनों याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी।

10:37 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ग्रेटर नोएडा में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत

ग्रेटर नोएडा में हुई दिल दहलाने देने वाली घटना हुई है। गड्ढे में गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के प्रीत विहार की है। बच्चा अपने घर से कुछ दूरी पर पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया था। गड्ढा गहरा होने की वजह से बच्चा उसी फंस गया और बाहर निकल पाया। बाद में उसे निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

09:59 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी ने 13 राज्यों के लिखे 3 लेटर

प्रधानमंत्री मोदी ने वसंत ऋतु के आगमन और नई शुरुआत की भावना का जश्न मनाने वाले उगादी के शुभ अवसर पर कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लोगों को पत्र लिखा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने चैत्र नवरात्रि और नव वर्ष के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के लोगों को पत्र लिखा है, जो युगब्द 5128 और विक्रम संवत 2083 के प्रारंभ का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र और गोवा के लोगों को पत्र लिखा है, जो नव वर्ष को विजय, समृद्धि और नई शुरुआत के प्रतीक के रूप में मनाते हैं।

09:07 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ब्राजील में पुलिस एनकाउंटर में 8 लोगों की मौत

ब्राजील के रियो डी जनेरियो में पुलिस एनकांउटर में 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में देश के मोस्ट वान्टेड ड्रग सरगनाओं में से एक डोस संतोस भी शामिल है। ब्राजील पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शहर की एलीट BOPE मिलिट्री पुलिस यूनिट के करीब 150 लोगों ने 2 बख्तरबंद गाड़ियों का साथ कार्रवाई थी, जो मशहूर पर्यटन स्थल सांता टेरेसा इलाके के पास झुग्गी-बस्तियों में हुई।

08:41 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: राज्यसभा के 59 सांसदों की विदाई

राज्यसभा ने अप्रैल से जुलाई के बीच उच्च सदन से सेवानिवृत्त हो रहे 20 राज्यों के 59 सांसदों को विदाई दी, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, उपसभापति हरिवंश और नौ महिला सदस्य शामिल हैं। उपराष्ट्रपति और अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खर्गे सहित अन्य नेताओं ने सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के योगदान की जमकर सराहना की।

08:19 (IST) 19 Mar 2026

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: गुजरात में नकली करेंसी समेत 6 गिरफ्तार

गुजरात में क्राइम ब्रांच ने 2 करोड़ रुपये मूल्य की नकली करेंसी के साथ एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के जेसीपी शरद सिंघल ने बताया कि जांच फिलहाल जारी है।

आज 19 मार्च दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रहे हैं, जो 27 मार्च तक जारी रहेंगे और आज से ही विक्रम संवत 2083 की शुरुआत होगी। आज ही गुड़ी पड़वा भी है तो आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या दौरे पर रहेंगी, जहां वे राम मंदिर के दर्शन और आरती करेंगी। राम मंदिर परिसर में ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना करेंगी।

वहीं आज दिल्ली हाई कोर्ट में अलफलाह यूनिवर्सिटी के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED की याचिका पर सुनवाई होगी। राहुल गांधी की नागरिकता से जुड़े विवाद में दायर याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी। MSP भारत जोड़ो यात्रा का समापन आज दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत के साथ होगा। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा, इसको लेकर एडवाइजरी जारी की गई है।

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola