Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कटिहार सड़क हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
बिहार के कटिहार में शनिवार शाम एनएच-31 पर बस, ट्रक और पिकअप वैन के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'BJP से किसके हैं संबंध', अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर हुमायूं कबीर का पलटवार
मुर्शिदाबाद में एजेयूपी (AJUP) संस्थापक हुमायूं कबीर ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर कड़ा पलटवार किया है। कबीर ने कहा कि भाजपा के साथ किसके क्या संबंध हैं, इसका सच जनता खुद तस्वीरों के जरिए सामने लाएगी और आने वाले समय में टीएमसी के इन दावों का करारा जवाब भी जनता ही देगी।
watch | मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल | AJUP संस्थापक हुमायूं कबीर ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, "किसका भाजपा के साथ क्या-क्या संबंध है, ये तस्वीर आपको जनता दिखाएगी। इनकी बातों का जवाब जनता ही देगी।" pic.twitter.com/F9Bi9962Th
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 11, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में शौर्य का शंखनाद, राजनाथ सिंह और योगी ने किया 'स्मृतिका' लेजर लाइट शो का आगाज
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार शाम लखनऊ में सेना के मध्य कमान (Central Command) स्थित 'स्मृतिका' युद्ध स्मारक में भव्य लेजर लाइट एंड साउंड शो का उद्घाटन किया। लगभग 30 मिनट का यह शो भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और शहीदों के बलिदान की गाथाओं को प्रदर्शित करता है। राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि यह शो युवा पीढ़ी को देशभक्ति के लिए प्रेरित करेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'सैनिकों का जज्बा बेमिसाल', राजनाथ सिंह बोले- सैनिकों के लिए 'स्वयं' से बड़ा 'देश' है
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने सैनिकों की अनूठी मानसिकता का उल्लेख करते हुए कहा कि एक सामान्य व्यक्ति जहां पहले अपने परिवार की सुरक्षा के बारे में सोचता है, वहीं सैनिक 'स्व' से ऊपर उठकर मातृभूमि की सेवा को सर्वोपरि रखते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला! पार्थ चटर्जी और बिचौलिये प्रसन्न रॉय के ठिकानों पर ED का छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच के तहत पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और कथित बिचौलिये प्रसन्न कुमार रॉय के ठिकानों पर फिर से छापेमारी की। कोलकाता के न्यू टाउन स्थित प्रसन्न रॉय के कार्यालय और पार्थ चटर्जी के नाकतला आवास पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच यह तलाशी ली गई। हाल ही में जमानत पर बाहर आए पार्थ चटर्जी द्वारा समन के बावजूद पूछताछ के लिए पेश न होने पर एजेंसी ने यह कड़ी कार्रवाई की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मथुरा नाव हादसे में अब तक 11 की मौत, NDRF ने बरामद किया एक और शव
मथुरा के यमुना नदी में शुक्रवार को हुए हृदयविदारक नाव हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। एडीएम पंकज कुमार वर्मा के अनुसार, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक और शव बरामद किया है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पंजाब से आए श्रद्धालुओं की यह नाव वृंदावन के केसी घाट के पास पोंटून पुल से टकराकर पलट गई थी, जिसमें अब तक 11 लोगों की जान जा चुकी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: टीएमसी का 'सिंडिकेट राज', दक्षिण दिनाजपुर में पीएम मोदी ने ममता सरकार के 15 सालों के शासन को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर (कुशमंडी) में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी ने विकास के नाम पर केवल 'सिंडिकेट मॉडल' दिया है, जहाँ सरकार ही सिंडिकेट बन गई है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि जो सरकार 15 सालों में कुछ नहीं कर सकी, उसे अगले 5 साल देने से क्या हासिल होगा, और दावा किया कि टीएमसी के पास अपने कुकर्मों और धोखे के कारण विकास पर बात करने के लिए कुछ नहीं है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दशकों का इंतजार खत्म, CM योगी ने 331 विस्थापित हिंदू परिवारों को सौंपे जमीन के मालिकाना हक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी में बांग्लादेश से विस्थापित हुए 331 हिंदू परिवारों को भूमि के हस्तांतरणीय और गैर-हस्तांतरणीय मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपे। इस अवसर पर उन्होंने करोड़ों की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि दशकों पुराने वादों को आज मोदी सरकार पूरा कर रही है, जिससे इन परिवारों को अपनी जमीन पर कानूनी अधिकार और सम्मानजनक जीवन मिल सकेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम के मुख्यमंत्री ने खाटू श्याम के दर्शन किए
असम विधानसभा चुनाव मतदान के बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम के दर्शन किए। उन्होंने पार्टी की जीत की कामना करने के साथ-साथ खाटू श्याम के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP में 408 न्यायिक अधिकारियों का तबादला
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ADJ स्तर के 408 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। गौरव शर्मा को लखनऊ में भ्रष्टाचार निवारण (V.B.-U.P.S.E.B.) के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह गाजियाबाद के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद तैनात थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: थाईलैंड एयरपोर्ट पर गैंगस्टर साहिल चौहान गिरफ्तार
हरियाणा STF प्रमुख सतीश बालन ने गैंगस्टर साहिल चौहान के बारे में बताया है। हरियाणा STF ने गैंगस्टर को हिरासत में ले लिया है। साल 2016 से वह अपराधों की दुनिया में है और उसके खिलाफ 16 मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या, हत्या के प्रयास से जुड़े मामले शामिल हैं। साल 2024 में वह जमानत पर बाहर था, लेकिन नकली दस्तावेज बनाकर ढाका भाग गया। अब इसे थाईलैंड एयरपोर्ट पर पकड़ा गया और नई दिल्ली डिपोर्ट किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी के लिए अशोक गहलोत का बड़ा बयान
प्रधानमंत्री मोदी अपना वादा निभाकर मेरी सरकार की योजनाएं बंद न करें। यह बयान राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिया है। उन्होंने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सीधे तौर पर भजनलाल सरकार पर आरोप लगते हुए कहा है कि पीएम के आश्वाशन के बाद भी उनकी सरकार की जनकल्याण की योजनाएं बंद की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री के घर पर ED की रेड
प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम ने आज दक्षिण कोलकाता में रेड मारी है। पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव पार्थ चटर्जी के घर पर छापा मारा गया है, जिसकी वजह अभी तक पता नहीं चली है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM रेखा गुप्ता का आज से पश्चिम बंगाल का दौरा
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगी। वे दिल्ली से बंगाल के लिए रवाना हो गई हैं। बंगाल में वे 2 दिन रहेंगी और 2 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विदेश मंत्री जयशंकर UAE के 2 दिवसीय दौरे पर अबू धाबी पहुंचे
भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 2 दिन के दौरे पर UAE के अबू धाबी पहुंच गए हैं। जहां वे 11 और 12 अप्रैल की संयुक्त अरब अमीरात की आधिकारिक यात्रा पर हैं और दोनों देशों के बीच घनिष्ठ सहयोग की समीक्षा करने तथा ‘व्यापक रणनीतिक साझेदारी’ को और गहरा करने के लिए UAE के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने महात्मा ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी
लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। संसद परिसर स्थित प्रेरणा स्थल में जाकर उन्होंने महात्मा को नमन किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान आज भारत लाया जाएगा
मोस्ट वांटेड गैंगस्टर साहिल चौहान भारत लाया जा रहा है। आज पुलिस उसे लेकर दिल्ली एयरपोर्ट लैंड करेगी। जहां से उसे हरियाणा एसटीएफ अपनी कस्टडी में लेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा में किसान आज अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे
हरियाणा में आज किसान विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा और पंजाब में गेहूं खरीद की नई नीतियों, कर्ज माफी और 2021 के किसान आंदोलन से संबंधित मुकदमों के विरोध में होंगे। हरियाणा के मुख्य नेशनल हाईवे को 4 घंटे जाम करने की चेतावनी दी गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा आज
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11 बजे पश्चिम बंगाल के ओंडा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। इसके बाद साढ़े 12 बजे छतना विधानसभा क्षेत्र और दोपहर 2 बजे बाघमुंडी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री मोदी आज बंगाल में कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित
देश के प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए कई जनसभाएं करेंगे। आज सुबह साढ़े 11 बजे वे काटुवा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सवा एक बजे जंगीपुर और सवा 3 बजे दक्षिण दिनाजपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: असम में एक पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान होगा
असम में एक पोलिंग स्टेशन पर आज फिर से मतदान होगा। असम के श्रीभूमि जिले के करीमगंज (उत्तर) विधानसभा सीट के एक पोलिंग स्टेशन पर आज दोबारा वोटिंग कराई जाएगी। यह बेबीलैंड हाई इंग्लिश स्कूल का पोलिंग बूथ नंबर 239 है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इस्लामाबाद में आज अमेरिका-ईरान के बीच शांति वार्ता होगी
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता होगी। संसद स्पीकर गालिबाफ के नेतृत्व में ईरानी डेलिगेशन और जेडी वांस के नेतृत्व में अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच गया है। वहीं शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान की सरकार और सेना ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे इस्लामाबाद शहर को छावनी बना दिया गया है।
Today Breaking News in Hindi Updates: आज 11 अप्रैल दिन शनिवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका की ईरान के साथ शांति वार्ता होगी। अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट में लेबनान-इजरायल में सीजफायर के लिए पहली बैठक होगी। वहीं भारत में आज असम में एक पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान कराया जाना है।
पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज कई रैलियों को संबोधित करेंगे। अधर हरियाणा में आज किसान अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। उधर आज मोस्ट वांटेड साहिल चौहान को भारत लाया जाना है। इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी दिनभर की छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines