Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नेपाल में दस वामपंथी दलों ने मिलकर बनाई नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सितंबर में हुए जन-जेड विद्रोह और अगले साल मार्च में चुनावों की घोषणा के बाद, नेपाल में दस वामपंथी दलों का विलय होकर 'नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी' का गठन हुआ है. इस नई पार्टी में पूर्व प्रधानमंत्रियों पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड और माधव कुमार नेपाल के नेतृत्व वाली सीपीएन-माओवादी सेंटर और सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के साथ आठ अन्य दल भी शामिल हैं. दहल और माधव कुमार नेपाल सहित पार्टी नेताओं ने रिमोट बटन दबाकर एकता घोषणा सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया. बाद में शाम को, एकता घोषणा में नौ-सूत्रीय समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए. जिसमें पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' को पार्टी का समन्वयक और माधव कुमार नेपाल को सह-समन्वयक चुना गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: वंदे मातरम और बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रमों में भाग लेंगे BJP कार्यकर्ता, बोले गोवा के सीएम प्रमोद सावंत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पणजी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, "हमने आज वंदे मातरम, सर और बिरसा मुंडा जयंती पर चर्चा की. गोवा भाजपा के सभी कार्यकर्ता वंदे मातरम और बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रमों में भाग लेंगे.."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'हमारा देश धर्म और संस्कृति से जुड़ा है...' उत्तराखंड में बोले आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड: आध्यात्मिक गुरु एवं बागेश्वर धाम के सरकार्यवाह आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा कि "हमारा भारत अभूतपूर्व है. इस देश की विविधता इस बात में निहित है कि अनेक राज्य होने के बावजूद, हमारा देश धर्म और संस्कृति से जुड़ा हुआ है. यदि हम किसी राज्य को भारत का शिखर मानते हैं, तो वह शिखर उत्तराखंड है. पहाड़ भले ही अलग-अलग हों, लेकिन हमारी संस्कृतियों के हृदय अत्यंत निकट हैं. यहां बहने वाली नदियां पवित्र हैं, आनंद से कलकल करती हैं. वे कहती हैं कि भले ही हम अलग-अलग बहें, एक दिन सिंधु में मिल जाएंगे. नदियां एकता का प्रतीक हैं. यहां की संस्कृति अभूतपूर्व है. हम ईश्वर से उन सभी के लिए प्रार्थना करते हैं. जिन्होंने उत्तराखंड की स्थापना के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. वर्तमान में, उत्तराखंड अपनी अभूतपूर्व संस्कृति और संतान के साथ प्रगति कर रहा है. यहां अभूतपूर्व सांस्कृतिक गतिविधियां हो रही हैं. यशस्वी मुख्यमंत्री जी डाक, खेल और रेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्होंने यहां भूमि जिहाद को प्रभावी ढंग से समाप्त कर दिया है. इसके लिए हम विशेष रूप से हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'मुंबई में कई मतदाता जुड़े और कटे हैं' राहुल गांधी के वोटों की हेराफेरी के दावों पर बोली शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हरियाणा चुनाव में वोटों की हेराफेरी के दावों पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "योग्य मतदाताओं को हटाने और अयोग्य मतदाताओं को लाने का एक बहुत ही व्यवस्थित तरीका अपनाया गया है. आदित्य ठाकरे ने अपने निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र के बारे में भी बात की. हमने मुंबई पर शोध किया है और पाया है कि कई मतदाता जुड़े और कटे हैं, जिन्हें हम सही समय पर सामने लाएँगे. इसके लिए चुनाव आयोग को आवाज़ उठानी चाहिए."
महाराष्ट्र के सांसद संजय राउत की फिर बिगड़ी तबीयत, फोर्टिस अस्पताल में कराया गया भर्ती
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बहन प्रियंका ने राहुल गांधी का किया बचाव
राहुल गांधी के "10% आबादी का सेना पर नियंत्रण है" वाले बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'मोदी जी को मैं सुझाव देती हूं कि वो एक अपमान मंत्रालय खोल ले... मेरे भाई ने ऐसा कुछ नहीं कहा जिससे सेना का अपमान हो. मेरा भाई सेना का भला चाहता है और इस देश का भक्त है. वह इन लोगों के खिलाफ खड़ा होता है; वह निडर है और पूरे देश को सच्चाई दिखाता है...'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 पहुंचे सीएम धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में आयोजित 'स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025' के समापन सत्र में भाग लिया। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी को हिमालय, गंगा, भारतीय संस्कृति और क्षेत्र की समृद्ध लोक विरासत से जोड़ना है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, "यह महोत्सव पर्यावरण संरक्षण का वैश्विक संदेश देने का एक प्रयास है।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मिर्जापुर ट्रेन हादसे में सीएम योगी का बड़ा ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिर्जापुर रेल दुर्घटना में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के निकट परिजन को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एक्टर विजय को चुना सीएम फेस
तमिलागा वेट्री कज़गम (टीवीके) ने अपनी विशेष सामान्य परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष विजय को टीवीके के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: MP बोर्ड परीक्षा की डेट शीट में बदलाव
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल(MPBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 के कार्यक्रम में संशोधन किया है। बोर्ड ने 12 वीं कक्षा में भूगोल, क्राप प्रोडक्शन एंड हार्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजायन तथा शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य विषयों में बदलाव किया है। पहले यह पेपर 3 मार्च को होना था लेकिन अब 5 मार्च को होगा। हालांकि 10वीं कक्षा की परीक्षा में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: माफियों पर बोले सीएम योगी
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि आज (कार्तिक पूर्णिमा) मैं लखनऊ में एक कुख्यात माफिया के कब्जे से मुक्त कराई गई ज़मीन पर बने मकानों के आवंटन समारोह में उपस्थित हूं। वह लखनऊ में माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर बने फ्लैटों के आवंटन पत्र वितरण और सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत जापान संबंधों पर जयशंकर
आठवें भारत-जापान हिंद-प्रशांत मंच को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में हमारी साझेदारी बहुत गहरी हुई है और अब यह पहले से कहीं अधिक मूल्यवान है। यह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक स्थिरता को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर आर्थिक स्थिरता में योगदान करने का काम करती है। एक स्वतंत्र और खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र बनाए रखना एक मजबूत अनिवार्यता है, लेकिन साथ ही एक जटिल चुनौती भी है। हमारे द्विपक्षीय संबंध बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुरूप हैं और यह विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग में परिलक्षित होता है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मप्र के उज्जैन में चला बुलडोजर
मप्र के उज्जैन में महाकाल मंदिर के पास मुस्लिम बस्ती से अतिक्रमण हटाया गया। 30 साल की लीज खत्म होने के बाद अक्टूबर में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था। इसमें 12 अवैध बिल्डिंगे शामिल हैं। लोअर कोर्ट, हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से आज स्टे समाप्त होने के बाद कार्रवाई शुरू हुई है। उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी ने बताया कि धर्म विशेष के लोगों ने उज्जैन विकास प्राधिकरण के आवासीय भूखंडों पर अवैध अतिक्रमण किया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड के चमोली में हुई बर्फबारी
उत्तराखंड में शीतकाल को लेकर चार धाम के कपाट बंद हो चुके हैं। बुधवार को चमोली में ताजी बर्फबारी हुई है। बद्रीनाथ धाम से दृश्य सुंदर हो गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीजेपी ने विपक्ष पर साधा निशाना
बिहार चुनाव के दौरान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि कहा लोग यहां पहले के 'जंगल राज' को याद करते हैं, और दूसरी ओर काम भी हुआ है। ये चुनाव 'सुशासन' बनाम 'भ्रष्टाचार', 'सुशासन' बनाम 'कुशासन' कै। कहा कि आमतौर पर, चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद ही किसी राजनीतिक दल की जीत की संभावनाएं बनती दिखती थीं। यह पहली बार है जब बिहार भर के मतदाता मुखर हैं। वे बिहार में काम देख सकते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राहुल गांधी आज करेंगे प्रेस वार्ता
नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) राहुल गांधी आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस वार्ता करेंगे। इस दौरान एसआईआर को लेकर बात सकती है। चुनाव आयोग ने पूरे देश में वोटर लिस्ट का रिवीजन कराने का ऐलान किया था। जैसे कि महाराष्ट्र और दक्षिण में इसका विरोध शुरू हो गया है। राहुल गांधी इसको लेकर कोई बड़ी बात कह सकते हैं। इससे पहले 2 बार राहुल गांधी वोट चोरी पर प्रेस वार्ता कर चुके हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अगले सप्ताह Canada की यात्रा पर जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर अगले सप्ताह Canada की यात्रा पर जाएंगे। यह दौरा दोनों देशों के बीच संबंधों में जारी सुधार को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। डॉ. जयशंकर 11 और 12 नवंबर को कनाडा के Ontario के Niagra में होने वाली G7 विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे। इस साल Canada दूसरी बार G7 की अध्यक्षता कर रहा है। ये बैठक यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया तनाव और Indo Pacific पर केंद्रित होगी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री Mark Carney के बीच इस साल जुलाई में हुई मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते पटरी पर लौट रहे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: क्रिकेट महिला टीम से मिलेंगे पीएम मोदी?
पिछले दिनों क्रिकेट विश्व कप में साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर भारतीय लड़कियां विश्व विजेता बन गई हैं। कल देर रात पूरी टीम नई दिल्ली पहुंची। आज उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होनी है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी आज खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
Breaking News: आज 5 नवंबर है। पिछले दिनों क्रिकेट विश्व कप में साउथ अफ्रीका को धूल चटाकर भारतीय लड़कियां विश्व विजेता बन गई हैं। कल देर रात पूरी टीम नई दिल्ली पहुंची। आज उनकी मुलाकात पीएम मोदी से होनी है। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी आज खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हो गया। टेक ऑफ करते समय एक कार्गो विमान क्रैश हो गया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई। बिहार के बाद दक्षिण भारत में भी SIR का विरोध तेज होता जा रहा है। इसको लेकर आज केरल में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
26 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines