Live Updates
सिवनी में ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट समेत दो लोग जख्मी
मध्य प्रदेश के सिवनी में सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया. एक ट्रेनी विमान के हाईवोल्टेज तार से टकरा जाने के बाद हादसे में पायलट समेत 2 लोग जख्मी हो गए.
गोवा के नाइटक्लब-रेस्टोरेंट और बार को कराना होगा सेफ्टी का ऑडिट
हाल ही में आग लगने की घटना में 25 लोगों की दुखद मौत को देखते हुए, स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (SDMA) ने गोवा के सभी नाइटक्लब, रेस्टोरेंट, बार, इवेंट वेन्यू और ऐसी ही जगहों को 7 दिनों के अंदर इंटरनल सेफ्टी ऑडिट करने और डिस्ट्रिक्ट अथॉरिटी, फायर सर्विस या SDMA-ऑथराइज्ड टीमों के इंस्पेक्शन के लिए रिपोर्ट तैयार रखने का निर्देश दिया है.
उत्तर प्रदेश में करीब 1500 विदेशी मतदाता रजिस्टर्ड, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने SIR और ओवरसीज वोटर रजिस्ट्रेशन के तहत मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया पर कहा, '8 दिसंबर तक हमारा 97% कार्य पूरा हो गया है... ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के बाद BLO को ऑफलाइन फॉर्म देने की जरूरत नहीं है... जो भारत का नागरिक किसी कारण से विदेश में रह रहा है और अगर वह वहां का नागरिक नहीं बना है तो वह भारत का नागरिक बन सकता है. इसके लिए उसे फॉर्म-6A भरना होता है, ऐसे मतदाताओं को विदेशी मतदाता (ओवरसीज इलेक्टर्स) कहा जाता है... आज उत्तर प्रदेश में करीब 1500 विदेशी मतदाता(ओवरसीज इलेक्टर्स) रजिस्टर्ड हैं...'
UK में भारत विरोधी चरमपंथी संस्थाओं पर बड़ा एक्शन, मोदी सरकार ने फैसले को सराहा
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, 'हम UK सरकार के भारत विरोधी चरमपंथी संस्थाओं पर रोक लगाने के कदमों का स्वागत करते हैं, जिससे आतंकवाद और चरमपंथियों के खिलाफ वैश्विक लड़ाई मजबूत होगी और गैर-कानूनी वित्तीय प्रवाह और ट्रांसनेशनल क्राइम नेटवर्क को रोकने में मदद मिलेगी। ऐसे लोग और संस्थाएं न सिर्फ भारत और UK के लिए, बल्कि दुनिया भर के लोगों के लिए खतरा हैं...'
UP में कफ सिरप मामले की जांच करेगी SIT, योगी सरकार ने दिया निर्देश
कोडिन कफ सिरप मामले मे योगी सरकार ने एक एसआईटी का गठन किया. एक आईजी लेवल के अधिकारी की अगुवाई मे एसआईटी गठित होगी, जो कफ सिरप मामले की जांच करेगी.
18 दिसंबर से शुरू होगा हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा, 'आज की कैबिनेट बैठक में 21 एजेंडे पेश किए गए, जिनमें से 19 को मंजूरी दी गई. कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र 18 दिसंबर से शुरू होगा.
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: भोजपुरी स्टार पवन सिंह को धमकियां, ओशिवरा थाने में दर्ज कराई शिकायत
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह को लगातार लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकियाँ मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें कई बार आपत्तिजनक और डराने वाले मैसेज भेजे गए, जिनमें उनके काम को बंद करने और खास लोगों के साथ प्रोजेक्ट न करने की चेतावनी दी गई थी।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: आसाराम को मिली जमानत रद्द करने से SC का इंकार
सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को मिली जमानत रद्द करने से इनकार किया। यह याचिका एक नाबालिग पीड़िता द्वारा दायर की गई थी, जिसमें कहा गया था कि आसाराम स्वस्थ हैं, यात्रा कर रहे हैं और स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या नहीं है, इसलिए उन्हें दी गई जमानत रद्द की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से इनकार करते हुए निर्देश दिया कि इस मामले में लंबित अपील की सुनवाई को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: इंडिगो संकट पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी
इंडिगो संकट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिगो से परेशान यात्रियों को कोर्ट जाना चाहिए। कहा कि बीजेपी के नेताओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पसंद नहीं, यह देश के लिए अपमान। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने कुछ निर्दिष्ट पंक्तियां तैयार की थी उसपर ही लिखा गया वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत स्वीकृत हुआ। कहा कि बंगाल के मनीषियों के बारे में और उनके योगदान के बारे में भाजपा को कोई जानकारी नहीं है।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: गुजरात में रनवे से फिसला प्लेन
गुजरात में अमरेली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग प्लेन रनवे से फिसल गया। इससे पहले भी ट्रेनिंग प्लेन रनवे से फिसला था। इससे पहले, रिहायशी इलाके में ट्रेनिंग प्लेन क्रैश में पायलट की मौत हो गई थी। इसमें प्रोविंशियल ऑफिसर ने घटना की पुष्टि की।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: पंजाब दौरे पर दिल्ली की कैबिनेट
दिल्ली कैबिनेट पंजाब दौरे पर है। सोमवार को सीएम रेखा गुप्ता ने मंत्रियों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में पूजा की। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जब पूरे देश में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस को मनाने का फैसला लिया गया, उसी तरह दिल्ली में भी, जहां लाल किले पर गुरु साहिब की शहादत हुई थी, हमने एक भव्य कार्यक्रम आयोजित करने के बारे में सोचा। पूरी तैयारी के साथ, दिल्ली सरकार ने दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: इंडिगो मामले में SC का तुरंत सुनवाई से इंकार
इंडिगो समस्या को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई की मांग। कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इंकार किया। CJI ने कहा कि हम समझ रहे हैं, यात्री परेशान हैं। सरकार अपना काम कर रही है। इस मामले में तत्काल सुनवाई की जरुरत नहीं है।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी के घटे फॉलोअर्स
कांग्रेस ने सोशल मीडिया के पीएम मोदी पर बड़ा दावा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि एक्स प्लेटफॉर्म पर पीएम मोदी के फॉलोअर्स में करीब 3 मिलियन की कमी आई है। पहले पीएम मोदी के 109 मिलियन फॉलोअर्स थे, अब केवल 105.8 मिलियन फॉलोअर्स बचे हैं।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: गोवा फायर मामले में दिल्ली से गिरफ्तारी
गोवा में नाइट क्लब में भीषण आग की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है। गोवा पुलिस ने एक शख्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। भारत नाम के शख्स को दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके से पकड़ा गया। भारत गोवा के क्लब का डेली ऑपरेशन हैंडल करता था। गिरफ्तार मैनेजर्स ने भारत का नाम पूछताछ में बताया था।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बड़ा एनकाउंटर, 2 बदमाश घायल
यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बड़ा एनकाउंटर हुआ। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड में खाई में गिरी कार, दो की मौत
उत्तराखंड के थलीसैंण में पैठाणी-स्योली मल्ली मार्ग बड़ा हादसा हो गया। एक कार गहरी खाई में गिर गई। दो युवकों की मौत हो गई। इसके अलावा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग बूंखाल मेले से लौट रहे थे।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: श्रीनगर के मुनवराबाद में भीषण आग, कई दुकानें खाक
श्रीनगर के मुनवराबाद इलाके में रविवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे आसपास की तीन-चार लकड़ी की इकाइयां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं और एक दो मंजिला व्यावसायिक इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय पुलिस और निवासियों के सहयोग से अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने आग पर काबू पाने और उसे आस-पास की इमारतों तक फैलने से रोकने के लिए कई घंटों तक घने धुएं और भीषण लपटों से जूझते रहे। लकड़ी की इकाइयों में अत्यधिक ज्वलनशील लकड़ी के ढेर ने चुनौती को और बढ़ा दिया, लेकिन निरंतर प्रयासों से आग पर बिना किसी हताहत के काबू पा लिया गया।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए एक परामर्श जारी किया है। कहा कि इंडिगो की उड़ानों में देरी जारी रह सकती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी एयरलाइन से उड़ान की नवीनतम स्थिति की जांच कर लें।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: बेनिन देश में तख्तापलट की कोशिश
पश्चिम अफ्रीका के बेनिन देश में तख्तापलट की कोशिश की गई है। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया।
Aaj Ki taaza Khabar LIVE Update: आज संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा
'वंदे मातरम' की 150वीं वर्षगांठ पर आज लोकसभा में विशेष चर्चा होगी। 'वंदे मातरम' के कई महत्वपूर्ण और अनछुए पहलुओं पर प्रकाश डाले जाने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चर्चा को संबोधित करेंगे।
Breaking News: आज 8 दिसंबर है। संसद में शीतकालीन सत्र चल रहा है। आज इस सत्र में ‘वंदे मातरम’ पर विशेष चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस चर्चा को संबोधित करेंगे। उधर, इजरायल के पीएम नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में युद्ध खत्म करने के लिए US प्लान का दूसरा चरण जल्द लागू होगा। पश्चिम अफ्रीका के बेनिन देश में तख्तापलट की कोशिश के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार किए गए। आज भारत यूनेस्को के 20वें आईसीएच सत्र की मेजबानी करेगा।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
14 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines