हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar : प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का एक्शन, बनाया एक्सपर्ट्स ग्रुप

अमेरिका में मशहूर आर्किटेक्ट फ्रैंक गेहरी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके अलावा रूस से 7 यूक्रेनी बच्चों की वापस लौटाया तो राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप का आभार जताया।

विज्ञापन

Live Updates

23:40 (IST) 06 Dec 2025

प्रदूषण पर दिल्ली सरकार का एक्शन, बनाया एक्सपर्ट्स ग्रुप

दिल्ली सरकार ने शहर में प्रदूषण के कहर को कम करने के लिए अहम कदम उठाया है. सरकार ने इसके लिए एक विशेषज्ञ समूह का गठन किया है. यह ग्रुप ‘थिंक टैंक’ के रूप में काम करता है. यह प्रदूषण के खिलाफ दिल्ली सरकार की मदद करेगा.

23:37 (IST) 06 Dec 2025

IndiGo को DGCA ने दिया नोटिस, पूछा- आप पर पेनल्टी क्यों ना लगाएं

DGCA की ओर से इंडिगो एयरलाइंस के सीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इस नोटिस में पूछा गया है कि आप पर पेनल्टी क्यों ना लगाएं. 24 घंटे के भीतर इंडिगो सीईओ से जवाब मांगा गया है.

23:07 (IST) 06 Dec 2025

मुंबई के नागपाड़ा इलाके के एक वेयरहाउस में लगी आग

मुंबई के नागपाड़ा इलाके के एक वेयरहाउस में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया. आग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई. इसके अलावा वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की.

19:45 (IST) 06 Dec 2025

क्या SIR वोट कम करने के लिए है? अखिलेश यादव ने पूछा

इटावा में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "चुनाव आयोग का काम वोटों की संख्या बढ़ाना होना चाहिए. लेकिन हम देख रहे हैं कि जब से बीजेपी हारी है, चुनाव आयोग का ध्यान वोटों की संख्या कम करने पर है. यह SIR वोटों को कम करने के लिए है. लोगों के वोट SIR के जरिए से काटे जा रहे हैं. यह पूरी प्रक्रिया आधार कार्ड के जरिए की जानी चाहिए थी. इससे लोगों का बहुत समय और ऊर्जा बचती..."

18:39 (IST) 06 Dec 2025

आजम खान की फिर बढ़ सकती हैं मुश्किलें

समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान की फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के पैन कार्ड केस में नया मोड़ सामने आया है. अब्दुल्ला आजम के पैन कार्ड केस में सरकार ने MP–MLA सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की है. इसमें सजा बढ़वाने की अपील की गई है. कोर्ट ने सुनवाई के लिए 23 दिसम्बर तारीख तय की है.

16:09 (IST) 06 Dec 2025

सरकार ने IndiGo को सारे रिफंड कल 8 बजे तक वापस करने को कहा

सरकार ने इंडिगो को निर्देश दिए हैं कि सारे रिफंड रविवार 8 बजे तक क्लियर कर दिए जाएं. साथ ही कहा है कि 48 घंटे में सभी मिसिंग बैगेज खोजकर घर तक पहुंचाए जाएं. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने साथ ही कहा है कि प्रभावित यात्रियों से कोई रीशेड्यूलिंग शुल्क ना लिया जाए.

16:07 (IST) 06 Dec 2025

बिहार में तीन साल चलेगा JDU का सदस्यता अभियान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत की. यह अभियान 2025 से 2028 तक चलेगा. शनिवार को जदयू ऑफिस में नीतीश कुमार ने कुछ नेताओं को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलवाई.

14:56 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आंबेडकर की दी श्रद्धाजंलि

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पटना में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री सम्राट चौधरी, तथा कई मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने अंबेडकर जयंती स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। समारोह में राज्य के शीर्ष नेतृत्व ने बाबा साहेब के योगदान को नमन करते हुए संविधान रचना, सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास की उनकी विचारधारा को याद किया।

14:33 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, 2 जवानों की मौत

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में दो जवानों की मौत हो गई। दोनों भारतीय सेना में कार्यरत थे। दोनों युवक एक दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान नितेश और महेंद्र कुमार के रूप में हुई है।

14:25 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी बिहार एनडीए के सांसदों से करेंगे मुलाकात

बिहार एनडीए के सांसद सोमवार प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। 10.30 बजे संसद भवन में मुलाकात होगी। बिहार में जीत के बाद एनडीए सांसद करेंगे प्रधानमंत्री का अभिवादन

13:28 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में 95 मोहल्ला क्लीनिक बंद

दिल्ली में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बीजेपी सरकार ने 95 मोहल्ला क्लीनिक बंद कर दिए हैं। ये मोहल्ला क्लीनिक आम आदमी पार्टी की सरकार में खोले गए थे।

13:13 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: झारखंड के देवघर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने किया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन

झारखंड के देवघर में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया।

11:12 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उप्र में एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग

उत्तर प्रदेश में हरदोई की एक फैक्ट्री में आग लगी गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं।

10:53 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मप्र में बड़ा हादसा, 5 की मौत

मप्र के छतरपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक गुलगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में कार में 7 लोग शामिल थे। कार में सवार सभी लोग प्रजापति परिवार के सदस्य थे। सभी सतना से शाहगढ़ जा रहे थे।

10:15 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा में ट्रैफिक डायवर्जन

नोएडा में यातायात पुलिस ने महापरिनिर्वाण दिवस (डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि) के उपलक्ष्य में आयोजित कई कार्यक्रमों के कारण राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के पास यातायात परिवर्तन की सलाह जारी की है। डीसीपी (ट्रैफिक) प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि आज राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम के लिए भारी मालवाहक वाहनों का डायवर्जन किया गया है। एक्सप्रेसवे से आने वाले सभी मालवाहक वाहनों को जीरो पॉइंट से कसाना होते हुए पेरिफेरल की ओर डायवर्ट किया गया है। वहां से वे दिल्ली में अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकेंगे। दिल्ली से आने वाले भारी मालवाहक वाहन भी इसी तरह जीरो पॉइंट से पेरिफेरल होते हुए कसाना उतरेंगे और अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

09:53 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

भोजपुरी गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी। प्रधानमंत्री पर कथित अभद्र टिप्पणी के आरोप में उनके ख़िलाफ हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था।

09:31 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: BJP नेता से मिले राहुल गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद संसद भवन से बाहर निकले। इस दौरान राहुल गांधी बीजेपी के मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की। राहुल गांधी ने कहा कि अंबेडकर एक आदर्श पुरुष हैं। उन्होंने पूरे देश को एक राह दिखाई, उन्होंने हमें संविधान दिया। इसलिए, हम उन्हें याद करते हैं और उनके विचारों और संविधान की रक्षा करते हैं।

08:44 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: संसद में मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस

डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आज संसद में महापरिर्वाण दिवस मनाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू डॉ. बी.आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने संसद पहुंचीं। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।

08:42 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नेशनल हेराल्ड केस में डीके शिवकुमार को समन

नेशनल हेराल्ड केस में DK शिवकुमार को दिल्ली पुलिस की EOW द्वारा सम्मन जारी किया गया है। यंग इंडिया को डोनेशन दिया था। EOW ने डोनेशन से जुड़े डॉक्युमेंट्स मांगे। ED द्वारा दर्ज केस के आधार पर EOW ने दर्ज केस किया था। केस में राहुल गांधी सोनिया गांधी, सुमन दुबे, सैम पित्रोदा, यंग इंडिया समेत कई अन्य आरोपी बनाए गए है।

08:14 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में अब हर महीने मिलेगी बिजली का प्रीपेड मीटर का बिल

उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट प्रीपेड कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। अब इन ️कनेक्शन धारकों को भी अब हर महीने बिल मिलेगा। ️इसमें उनके द्वारा कराए गए रीचार्ज और बैलेंस से रकम की कटौती आदि की पूरी जानकारी होगी। ️नियामक आयोग ने हाल ही में जारी टैरिफ आदेश में इसकी व्यवस्था दी है।

07:45 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में चाचा ने की भतीजे की हत्या

दिल्ली में 27 साल के छात्र मोहम्मद इरशाद की शुक्रवार सुबह उसके चाचा मुबारक, उसकी पत्नी रिहाना खातून, उसके बेटों इश्तियाक और एक 15 वर्षीय नाबालिग ने कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। नाबालिग और रिहाना खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जाँच जारी है।

07:21 (IST) 06 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IMA में आज से शुरू होगी पासिंग आउट परेड

देहरादून में इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) की पासिंग आउट परेड (POP) आज से शुरू होने जा रही है। इसके लिए 6 दिसंबर से लेकर 13 दिसंबर तक सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए देहरादून पुलिस ने एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इस दौरान IMA क्षेत्र को पूरी तरह से जीरो जोन घोषित किया गया है। इस दौरान इस क्षेत्र में किसी भी वाहन का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

Breaking News: आज 6 नवंबर है। देहरादून में स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में आज से पासिंग आउट परेड का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। 5 दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी होनी है। वहीं, भारत निर्वाचन आयोग ने केरल में मतदाता सूचियों के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। अमेरिका में मशहूर आर्किटेक्ट फ्रैंक गेहरी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। इसके अलावा रूस से 7 यूक्रेनी बच्चों की वापस लौटाया तो राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्रंप का आभार जताया।

आज की हर छोटी बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola