Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ में 16 माओवादियों ने किया आंतमसर्पण, 70 लाख का था इनाम
छत्तीसगढ़: नारायणपुर पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरियास ने बताया कि 8 अक्टूबर 2025 को सात महिलाओं सहित कुल 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया. उन पर लगभग 70 लाख रुपये का इनाम था. इनमें सबसे महत्वपूर्ण डिप्टी कमांडर है, जो लंबे समय से मध में कंपनी 1 चला रहा था. पिछले कुछ महीनों में कुल 16 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'विफलता और भ्रष्टाचार के कारण यह घटना', कफ सिरप से हुई मौतों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
छिंदवाड़ा में कफ सिरप से हुई मौतों पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि यह एक ऐसी घटना है जिसमें मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल रही है. ड्रग इंस्पेक्टर का काम है कि हर महीने नमूनों की जांच होनी चाहिए.. उनकी विफलता और भ्रष्टाचार के कारण यह घटना हुई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आज दिल्ली पहुंचेंगे अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी आज रात दिल्ली पहुंचेंगे. वे 9 से 16 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहेंगे. 10 अक्टूबर को उनकी मुलाकात विदेश मंत्री जयशंकर से होगी, जबकि NSA अजीत दोभाल से भी बैठक की संभावना है.
यह 2021 में तालिबान के सत्तारूढ़ होने के बाद भारत का पहला तालिबान मंत्रीस्तरीय दौरा होगा। UN Security Council ने यात्रा प्रतिबंध के बावजूद मुत्ताकी को यात्रा की अनुमति दी है. दौरे में द्विपक्षीय व्यापार विस्तार, नए व्यापार मार्गों और वीज़ा कोटा बढ़ाने पर चर्चा होगी. भारत द्वारा तालिबान सरकार को औपचारिक मान्यता न मिलने के बावजूद यह यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नई कूटनीतिक पहल मानी जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू कश्मीर में दो सेना के जवान लापता, नहीं हो पा रहा संपर्क
भारतीय सेना के चिनार कोर ने ट्वीट किया, "6/7 अक्टूबर की मध्यरात्रि को, किश्तवाड़ रेंज पर एक ऑपरेशनल टीम को दक्षिण कश्मीर के पहाड़ों में भयंकर बर्फीले तूफान और सफेदी की स्थिति का सामना करना पड़ा। तब से, दो सैनिक संचार से बाहर हो गए हैं। गहन खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है, लेकिन मौजूदा प्रतिकूल मौसम की स्थिति के कारण इसमें बाधा आ रही है।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आदित्य ठाकरे का बीजेपी सरकार पर तीखा हमला
शिवसेना (यूबीटी) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा है कि महाराष्ट्र के किसानों की बात करें तो पिछली बीजेपी सरकार ने 15,000 करोड़ के पैकेज की घोषणा की थी, जो किसानों को देना अभी बाकी है. कर्जमाफी को लेकर मुख्यमंत्री कहते हैं कि यह उचित समय पर होगा, तो यह उचित समय कब आएगा? बिहार में चुनाव की घोषणा हो चुकी है, इसलिए महिलाओं को 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं. हमें इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन महाराष्ट्र के किसानों ने क्या अपराध किया है कि उन्हें मदद नहीं दी जा रही है? आज भी किसान कहते हैं कि अगर महाराष्ट्र के इतिहास में कोई ऋण माफी है जो उनके बैंकों तक पहुंची है, तो वह उद्धव ठाकरे की सरकार द्वारा दी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: खांसी की दवा को लेकर ग्रेटर नोएडा में ड्रग्स विभाग ने 8 फैक्ट्री और 10 मेडिकल स्टोर से लिए सैंपल
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: राजस्थान और मध्य प्रदेश में कोल्ड्रिफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद, यूपी के ड्रग्स विभाग ने एक नमूना संग्रह अभियान शुरू किया. इंस्पेक्टर जय सिंह ने गौतमबुद्ध नगर में आठ फैक्ट्री और 10 मेडिकल स्टोर के नमूने लिए, गोरखपुर और लखनऊ में जांच होगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंडिगो ने मुंबई से कोपेनहेगन के लिए शुरू की सीधी उड़ान
भारत की एयरलाइन इंडिगो ने बुधवार को मुंबई और कोपेनहेगन (डेनमार्क) को जोड़ने वाली अपनी सीधी लंबी दूरी की सेवा शुरू की, जिससे एयरलाइन ने यूरोप के स्कैंडिनेवियाई क्षेत्र में प्रवेश किया. यह जुलाई 2025 में मैनचेस्टर और एम्स्टर्डम के लिए लंबी दूरी की उड़ानों के सफल प्रक्षेपण के बाद आया है. इस मार्ग पर इंडिगो की सप्ताह में तीन बार की उड़ानें बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित होती हैं, जिसे नॉर्स अटलांटिक एयरवेज से पट्टे पर लिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जहरीली खांसी की दवा के खिलाफ सीएम मोहन यादव सख्त, जारी किए निर्देश
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का कहना है, "विंध्य में कोरेक्स सिरप की खपत पर अंकुश लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं. यूपी सरकार और पड़ोसी राज्यों से समन्वय बनाकर दूषित सिरप के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के मामले की जांच होनी चाहिए- कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल
चंडीगढ़: कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल का कहना है, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार ने लगन से सेवा की थी और उनका इस तरह से जीवन समाप्त होना दुखद है. सरकार को जांच करनी चाहिए कि ऐसी घटना क्यों हुई..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आंध्र प्रदेश में हादसा, 6 की मौत
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रायवरम मंडल के कोमारिपालेम गांव में लक्ष्मी गणपति आतिशबाजी फैक्ट्री में आज आग लगने से आठ लोग घायल हो गए. अनापर्थी विधायक नल्लामिल्ली रामकृष्ण रेड्डी ने घटनास्थल का दौरा किया.
उन्होंने बताया कि यह व्यवसाय पिछले 75 वर्षों से सरकारी दिशानिर्देशों के अनुपालन में चल रहा है. हमने इस मुद्दे को सरकार के समक्ष उठाया है और मृतकों के परिवारों को अनुग्रह राशि प्रदान करने के लिए चर्चा चल रही है. आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस हादसे में कुल छह लोगों की जान चली गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर दुख जताया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के चरण 1 का PM मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से बने नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के चरण 1 का उद्घाटन किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में NDA के खिलाफ बड़ा एक्शन
कांग्रेस कल पटना स्थित कांग्रेस कार्यालय में बिहार की एनडीए सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी करेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल कल दोपहर 2 बजे चार्जशीट जारी करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटाखा फैक्ट्री में बड़ा धमाका
आंध्र प्रदेश के अंबेडकर कोनसीमा जिले के रायवरम मंडल के कोमारीपालेम गांव में लक्ष्मी गणपति पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोग घायल हो गए। रायवरम पुलिस ने बताया कि कई लोगों की मौत की आशंका है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सम्भल में फिर गरजेगा बुलडोजर, 40 मकान चिन्हित
सम्भल में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रसाशन की कार्यवाही कर रहा है। सदर तहसील इलाके में मोहल्ला हतिम सराय सरकारी तालाब की जमीन पर बने 80 मकान और एक मस्जिद को चिन्हित किया गया है। प्रसाशन का कहना है कि अवैध तरीके से यहां प्लाटिंग हुई है। सभी को नोटिस जारी की गए हैं। यही नहीं तहसील दार ने शुरूआती दौर मे 40 मकानों पर लाल निशान लगाए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे एक्टर विजय, की यह मांग
अभिनेता विजय की टीवीके (तमिलनाडु वेत्री कझगम) द्वारा अपने महासचिव आधव अर्जुन के माध्यम से दायर एक याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गया है, जिसमें करूर भगदड़ की निष्पक्ष जांच एक सेवानिवृत्त शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के नेतृत्व वाले पैनल से कराने की मांग की गई है। दायर याचिका में मद्रास उच्च न्यायालय के 3 अक्टूबर के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें इस दुखद भगदड़ की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक की अध्यक्षता में एक विशेष जाँच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया गया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीजेपी चुनाव समिति की बैठक शुरू
दिल्ली में बीजेपी चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। इसमें बिहार चुनाव के लिए सीटें तय हो सकती हैं। बिहार एनडीए में सीटों को लेकर लगातार खींचतान मची हुई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंदौर में अनियमितताएं मिलने पर एक क्लिनिक सील
इंदौर में इलाज में लापरवाही और दवाइयां के अव्यवस्थित भंडारण तथा अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर हर्ष क्लिनिक सील किया गया। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशों पर हुई कार्यवाही। कलेक्टर ने दिये अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और बगैर डिग्री के इलाज करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रामपुर पहुंचे अखिलेश यादव, आजम खान ने किया रिसीव
अखिलेश यादव आजम खां के घर पहुंचे। आजम खुद उन्हें रिसीव करने हेलीपैड गए थे,
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तमिलनाडु सरकार को ठहराया जिम्मेदार
कफ सिरफ विवाद में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। अभी तक इस सिरप का असर तमिलनाडु, केरल, पंजाब और मप्र में भी दिखाई पड़ा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बड़ा हादसा, 12 की मौत
यूपी के आगरा में खेरागढ़ के गांव कुसियापुर में चामड़ माता के मंदिर पर दुर्गा प्रतिमा स्थापना के बाद हंसी खुशी के माहौल पर विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें कुछ बच्चों के होने की भी सूचना है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बरेली में पीड़ितो से नहीं मिलेंगे अखिलेश यादव
सपा मुखिया अखिलेश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास से बरेली के लिए रवाना अचानक चेंज हुआ उनका रूट
हाल ही में सीतापुर जेल से रिहा हुए सपा के कद्दावर नेता राष्ट्रीय महासचिव आजम खान से करेंगे मुलाकात। फखरुल हसन चंद ने बताया प्रशासन नहीं चाहता था अखिलेश यादव आजम खान जी से मुलाकात करें इसीलिए कई दिनों बाद जाने की परमिशन मिली। फिलहाल अखिलेश यादव का बरेली में पीड़ितों से मिलने का कोई कार्यक्रम नहीं है एयरपोर्ट से बाय रोड रामपुर जाएंगे और आजम खान से मुलाकात करेंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कश्मीर में दो जवान लापता
दक्षिण कश्मीर में अनंतनाग जिले के गडोले जंगलों में गश्त के दौरान सेना के दो जवानों के लापता होने के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने IMC का किया उद्घाटन
इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2025) के 9वें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि IMC के आयोजन अब सिर्फ़ मोबाइल या दूरसंचार तक सीमित नहीं रह गए हैं। कुछ ही वर्षों में, यह IMC आयोजन एशिया का सबसे बड़ा डिजिटल टेक्नोलॉजी फोरम बन गया है। इस सफलता की कहानी भारत की कर-बचत की सोच ने लिखी है। इसका नेतृत्व हमारे युवाओं, भारत के प्रतिभाशाली व्यक्तियों ने किया है। इसे हमारे इनोवेटर्स और हमारे स्टार्टअप्स ने गति दी है। यह इसलिए संभव हो पाया है क्योंकि आज सरकार देश की प्रतिभा और क्षमताओं के साथ मजबूती से खड़ी है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिंडन एयरबेस पर शुरू हुआ वायु सेना दिवस समारोह
वायु सेना दिवस पर यूपी के गाजियाबाद में हिंडन एयर बेस पर शुरू वायु सेना दिवस समारोह हो गया है। सीडीएस जनरल अनिल चौहान हिंडन एयर बेस पहुंचे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत पर पीएम स्टार्मर का बड़ा बयान
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री भारत दौरे पर 8 अक्टूबर को मुंबई पहुंच चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए बड़ा बयान दिया है। पीएण कीम स्टार्मर ने कहा कि भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल प्रदेश के लाहुल घाटी में बर्फबारी शुरू
हिमाचल प्रदेश की लाहुल घाटी में सेब की फसल के लिए भारी बर्फबारी आफत बन गए है। हिमपात होने से सेब से लदे पेड़ों की टहनियों के टूटने का खतरा बना हुआ है। लाहौल में समय से पहले हुई भारी बर्फबारी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। सेब की शत-प्रतिशत फसल पेड़ों पर ही है। इस अप्रत्याशित बर्फबारी के कारण सेब की फसल पर संकट मंडरा रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पुलिस ने पकड़े दो कुख्यात बदमाश
दिल्ली पुलिस की आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गोली गैंग के दो कुख्यात और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बेहद खतरनाक और सक्रिय अपराधी हैं, जो गोली गैंग से जुड़े हुए हैं और कई मामलों में पुलिस को लंबे समय से वांछित थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राष्ट्रपति ने दीं एयरफोर्स डे की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वायु सेना दिवस पर सभी वायु योद्धाओं, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत पहुंचे ब्रिटेन के पीएम कीर
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर आज सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने उनका स्वागत किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: फिर शुरू हुई वैष्णो देवी यात्रा
श्री माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। खराब मौसम की वजह से तीन दिनों से बंद हुई वैष्णो देवी यात्रा आज यह फिर शुरू हो गई है। सभी यात्रा पंजीकरण काउंटर आज सुबह 6:00 बजे से खोल दिए गए है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कैलिफोर्निया में भारतीयों के लिए खुशखबरी
देशभर में दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। अब दिवाली के राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनने की तरफ बढ़ रहा है। विदेश में बड़ी संख्या भारतीय प्रवासी रहते हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। वहां के गर्वनर ने दिवाली पर राजकीय अवकाश घोषित किया है।
Breaking News: आज 8 अक्टूबर है। देशभर में दिवाली की तैयारियां चल रही हैं। अब दिवाली के राष्ट्रीय नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय त्योहार बनने की तरफ बढ़ रहा है। विदेश में बड़ी संख्या भारतीय प्रवासी रहते हैं। अमेरिका के कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीयों के लिए खुशखबरी है। वहां के गर्वनर ने दिवाली पर राजकीय अवकाश घोषित किया है।
पीएम मोदी आज नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। हाल ही में तमिलनाडु के करुर में एक्टर विजय की रैली में करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले पर एक्टर विजय की टीवीके पार्टी ने रैली भगदड़ की स्वतंत्र जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
संबंधित खबरें
इंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
11 mins agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
2 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
3 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
4 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
4 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
5 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
5 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
8 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines