हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: हरियाणा में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जेल और होमगार्ड विभागों को मिले नए बॉस

मुंबई में देर रात हादसा हो गया। वाडी बंदर इलाके में एक कपास गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आज हरियाणा कैबिनेट की बैठक होनी है। इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Live Updates

23:24 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा में IPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल

हरियाणा सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के पदस्थापन और तबादलों के संबंध में आदेश जारी किए हैं, जिनके तहत जेल, विजिलेंस, मानवाधिकार और होमगार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

अलोक मित्तल, जो वर्तमान में महानिदेशक, जेल एवं प्रबंध निदेशक, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के पद पर तैनात हैं, को अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, हरियाणा, पंचकूला का दिया गया है.

अर्शिंदर सिंह चावला, जो करनाल में निदेशक, हरियाणा के रूप में कार्यरत थे, को पुलिस महानिदेशक, राज्य सतर्कता (विजिलेंस) एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पद पर नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति एक रिक्त पद के विरुद्ध की गई है.

कलारामचंद्रन, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मानवाधिकार एवं वाद), हरियाणा, को हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है.

डॉ. सी.एस. राव, जो वर्तमान में एडीजीपी, होमगार्ड्स, हरियाणा, पंचकूला के रूप में तैनात हैं, उन्हें एडीजीपी, मानवाधिकार एवं वाद, हरियाणा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

22:02 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: न्यू ईयर पार्टी के बाद दर्दनाक, 3 युवकों की मौत

रोहतक में न्यू ईयर पार्टी के बाद दर्दनाक हादसा. पार्टी करके सोए 3 युवकों की संदिग्ध अवस्था में मौत. पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले थे तीनों नौजवान. कमरे में रखी अंगीठी की गैस को माना जा रहा है हादसे की वजह. 22 से 30 वर्ष के बीच थी कमल, संतोष और राजकुमार की आयु. रोहतक के फौजी फॉर्म हाउस पर हुई थी रात को पार्टी. कच्चा चमारिया रोड पर बना हुआ है फौजी फॉर्म हाउस. पार्टी करने वालों के लिए खाना बनाने के वास्ते बुलाए गए थे तीनों नेपाली. आज दोपहर बाद जब टैंट वाले अपना सामान उठाने आए तो हादसे का पता चला. घटनास्थल पर छानबीन के लिए बुलाई गई FSL टीम. रोहतक सिटी पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पीजीआई भेजा. कल करवाया जा सकता है बॉडी का पोस्टमार्टम.

22:00 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ पांच मकान जलकर खाक

गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण हुए भीषण धमाके में कम से कम पांच मकान जलकर खाक हो गए. इस घटना से लियाकत मीर, बशीर अहमद, अल्फा मीर और जिब्रान मीर के मकान प्रभावित हुए. घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी और स्थानीय निवासी घटनास्थल पर पहुंचे. आग पर काबू पाने और आगे के नुकसान को रोकने के प्रयास जारी हैं.

21:58 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अयोध्या में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त

अयोध्या में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो रहे हैं. कल रात से लेकर आज तक 7 लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये, अभी भी लाखों की भीड़ दर्शन के लिए बेताब है.

21:57 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भागीरथपुरा के दूषित पानी की लैब टेस्टिंग रिपोर्ट से बड़ा खुलासा

इंदौर के कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि MGM मेडिकल कॉलेज की लैब में हुई पानी के नमूनों की जांच. स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में दूषित पानी की पुष्टि. अब तक 13 मौत लेकिन प्रशासन ने की 4 मौत की पुष्टि, दूषित पानी पीने से 4 रहवासियों की हुई मौत. अस्पतालों में भर्ती लोग भी गंदा पानी पीने से हुए बीमार.

20:31 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन, साउथ वेस्ट इलाके में दो लोगों की मौत

18:21 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आम चुनाव से पहले बांग्लादेश में बड़ा राजनीतिक उलटफेर

आम चुनाव से पहले बांग्लादेश में नेशनल सिटिजन पार्टी के कई नेताओं ने इस्तीफा दिया.

16:52 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नाना पटोले को तुरंत माफी मांगनी चाहिए- भाजपा

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केसवन ने कांग्रेस नेता नाना पटोले के बयान पर कहा, 'नाना पटोले की राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से करने वाली सबसे आपत्तिजनक टिप्पणी ने करोड़ों हिंदू भक्तों की भावनाओं और आस्था को बहुत ठेस पहुंचाई है और उनका गंभीर अपमान किया है. नाना पटोले की ये बेहूदा टिप्पणी सबसे ज़्यादा निंदनीय हैं, और यह पहली बार नहीं है जब नाना पटोले ने ऐसी टिप्पणी की हैं... नाना पटोले को अपनी इस अस्वीकार्य टिप्पणी के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए...'

15:57 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंदौर में दूषित पानी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ी

इंदौर: दूषित पानी पीने से अपने पिता की मृत्यु पर सुधा पाल ने कहा, 'मेरे पिता का 30 तारीख को निधन हो गया. उनकी मृत्यु दस्त और उल्टी के कारण हुई. उन्हें दिल का दौरा या कोई अन्य बीमारी नहीं थी. यह पूरी तरह से दस्त और उल्टी के कारण हुआ. उनकी हालत इतनी खराब थी कि वे अपने पैरों पर खड़े भी नहीं हो पा रहे थे... कई लोग बीमार पड़ गए. पानी से बदबू आ रही थी, हमें लगा कि शायद उसमें कोई दवा मिलाई गई थी.'

14:44 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अब देश को मिलेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

मकर संक्रांति के बाद 17-18 जनवरी को वंदे भारत स्लीपर का परिचालन शुरू होगा। गुवाहाटी- हावड़ा के बीच पहला परिचालन शुरू होगा। 2026 में 12 ट्रेन वंदे भारत स्लीपर चलेंगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी।

13:46 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल के सोलन में थाने के पास ब्लास्ट

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में बड़ा धमाका हुआ है। पुलिस थाने के पास सड़क में भीषण धमाका हुआ। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज 400 से 500 मीटर दूर तक सुनाई पड़ी। धमाके से आसपास की इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे टूट गए।

13:41 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रक्षा मंत्री ने खालिदा जिया के निधन पर जताया शोक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग जाकर पूर्व बांग्लादेश प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। बांग्लादेश उच्चायोग के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह भी मौके पर मौजूद रहे।

13:11 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने मेयर को लिखा पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नए तिरुवनंतपुरम मेयर वीवी राजेश को एक भावुक पत्र लिखा है। अपने पत्र में पीएम मोदी ने इस उपलब्धि के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह सफलता केरल की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत है। पीएम मोदी ने पत्र में ‘विकसित केरल’ के भाजपा के विज़न का ज़िक्र करते हुए विश्वास जताया कि तिरुवनंतपुरम में यह नेतृत्व सुशासन, विकास और जनभागीदारी को नई दिशा देगा। उन्होंने वीवी राजेश को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के भरोसे का परिणाम है।

13:08 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बॉर्डर पर दिखे पाक के ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

12:29 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई चुनाव में पकड़े गए 500 के नकली नोट

महाराष्ट्र में मुंबई नगर निगम चुनावों से पहले मुंबई पुलिस ने दादर रेलवे स्टेशन के पास 61 वर्षीय अमरुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया और बांग्लादेश से तस्करी करके लाए गए 72,000 रुपये मूल्य के उच्च गुणवत्ता वाले नकली 500 रुपये के नोट बरामद किए। मुंबई पुलिस के अनुसार, इन नोटों के पिछले प्रचलन की जांच जारी है।

12:08 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लखनऊ में पुलिस ने पुलिस पर चढ़ाई कार

यूपी की राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक डायवर्जन के लिए लगाई बैरिकेडिंग पर दरोगा ने कार चढ़ाई। हजरतगंज चौराहे पर तैनात सब इंस्पेक्टर ने दरोगा को कार डायवर्ट करने को कहा था। कार रोकने की कोशिश कर रहे सब इंस्पेक्टर पर दरोगा ने कार चढ़ाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद डीसीपी ट्रैफिक से भी उलझा कार सवार दरोगा। कड़ी फटकार लगाते हुए डीसीपी ट्रैफिक कमलेश दीक्षित ने दरोगा को पुलिस जीप में बैठा कर थाने भेजा।

11:55 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा में डीजीपी ने ग्रहण किया पद

पंचकुला में हरियाणा के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उनके पूर्ववर्ती ओ.पी. सिंह भी उपस्थित थे।

11:18 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल में बड़ा हादसा, ट्रक में घुसी कार

हिमाचल प्रदेश में नए साल पर बड़ा हादसा हो गया। कुल्लू में देर रात कुछ लोग कार से कसौल से लौट रहे थे। भूतनाथ के पास पैराफिट से टकराकर कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में दो युवतियों समेत 3 लोगों की मौत हो गई।

10:59 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीएम मोहन यादव ने किया कैलेंडर का विमोचन

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा नये साल के कैलेंडर और डायरी का विमोचन किया गया।

10:30 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नए साल पर शेयर बाजार में बडी हलचल

नए साल के साथ ही शेयर बाजार खुल गया है। शेयर बाजार ने उछाल के साथ किया 2026 का आगाज, सेंसेक्स 223.54 पॉइंट्स चढ़ा है।

10:01 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आईपीएस सोनल का बढ़ा कार्यकाल

अपॉइंटमेंट कमेटी ऑफ़ कैबिनेट ने सोनल वी मिश्रा आईपीएस, आईजी, सीआरपीएफ के कार्यकाल को आईपीएस टेन्योर नीति में छूट देते हुए 20.12.2025 के बाद एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि सोनल मिश्रा कर्नाटक (करूर) भगदड़ मामले की सीबीआई जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पर्यवेक्षी समिति की सदस्य भी हैं।

09:45 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में रातभर में चली चालानी कार्रवाई

बीती रात राजधानी दिल्ली में शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में कुल 868 चालान किये गए। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोकल पुलिस के साथ मिलकर के जगह पर बैरिकेड लगाए थे।

08:36 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: Zohran Mamdani नये साल के पहले दिन शपथ ग्रहण करेंगे

New York City के नए Mayor के तौर पर Zohran Mamdani नये साल के पहले दिन शपथ ग्रहण करेंगे। Mamdani कुरान पर शपथ लेंगे और ऐसा करने वाले New York City के पहले Mayor बनेंगे। हालांकि 33 वर्षीय Mamdani का कार्यकाल विवादों के बीच शुरू हो रहा है क्योंकि उन्होंने अपनी पहली नियुक्ति में Ramzi Kassemi को शहर के मुख्य वकील (top attorny) नियुक्त किया है। Kassemi एक प्रमुख अधिवक्ता हैं लेकिन उन्होंने 9/11 के अल-कायदा आतंकवादियों के लिए कानूनी सहायता प्रदान की थी।

08:05 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नए साल पर पीएम मोदी ने दी बधाई

08:04 (IST) 01 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई में कपास गोदाम में आग

मुंबई में देर रात हादसा हो गया। वाडी बंदर इलाके में एक कपास गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

Breaking News: आज नए साल 2026 का पहला दिन यानी 1 जनवरी है। पीएम मोदी ने सभी देशवासियों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष आपके लिए अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए, आपके प्रयासों में सफलता और आपके सभी कार्यों में पूर्णता प्रदान करे। हमारे समाज में शांति और सुख के लिए प्रार्थना। मुंबई में देर रात हादसा हो गया। वाडी बंदर इलाके में एक कपास गोदाम में आग लग गई। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आज हरियाणा कैबिनेट की बैठक होनी है। इसमें कई बड़े फैसले लिए जाने की उम्मीद है।

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola