हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: गुब्बारे बेचने वाले के सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट, एक की मौत; 4 लोग घायल

Aaj Ki Taaza Khabar: तमिलनाडु में त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में 9 लोगों की मौत, CM स्टालिन ने किया मुआवजे का ऐलान

विज्ञापन

Live Updates

23:55 (IST) 25 Dec 2025

गुब्बारे बेचने वाले के सिलेंडर में हुआ ब्लास्ट

कर्नाटक के मैसूर पैलेस के जयमार्थंडा गेट के सामने रात करीब 8.30 बजे हीलियम सिलेंडर में विस्फोट हो गया. गुब्बारे बेचने वाले की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. मैसूर पुलिस आयुक्त सीमा लटकर ने बताया कि चार अन्य लोगों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

21:02 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. ताजा मामला नोएडा के थाना सेक्टर 24 क्षेत्र का है, जहां सेक्टर-22 स्थित ESIC हॉस्पिटल के पास एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मार दी.

इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.

19:38 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हम अरावली को बचाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे- कांग्रेस नेता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: करनाल, हरियाणा: अरावली खनन मुद्दे पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, 'सरकार ने अरावली पर एक नोटिफिकेशन जारी किया है, लेकिन हम उस नोटिफिकेशन को खारिज करते हैं. इसके मुताबिक, अगली प्लानिंग तक कोई खनन नहीं होगा; यह बात सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है, इसलिए इसमें कुछ भी नया नहीं है... बीजेपी पिछले दरवाज़े से अरावली को खनन माफियाओं को लीज़ पर देने की योजना बना रही है. हम अरावली को बचाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे.'

17:24 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटीयाला में गैंगस्टर के साथ एनकाउंटर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटीयाला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर के साथ एनकाउंटर किया है. यह एनकाउंटर पटीयाला के डकाला बाइपास पर अंजाम दिया गया.

जानकारी के अनुसार, छतराना और राजपुरा इलाके में फिरौती को लेकर हुई फायरिंग की घटनाओं के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी कड़ी में सीआईए समाना और पटीयाला पुलिस की संयुक्त टीम ने यह एनकाउंटर किया.

एनकाउंटर में लक्की पटीयाल गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना को घायल अवस्था में काबू किया गया. बताया जा रहा है कि मनप्रीत मन्ना ने आम आदमी पार्टी के पातड़ां क्षेत्र के एक नेता के घर के बाहर फायरिंग की थी.

16:07 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: Flynas XY 325 फ्लाइट को मिली बम की धमकी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हैदराबाद, तेलंगाना: आज सुबह RGIA के कस्टमर सपोर्ट ईमेल पर Flynas XY 325 फ्लाइट के लिए बम की धमकी वाला ईमेल मिला. फ्लाइट सुरक्षित रूप से लैंड हो गई. सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू कर दिए गए थे: RGIA अधिकारी

14:14 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चुनावी मोड में बीजेपी, नितिन नवीन 26–27 दिसंबर को असम दौरे पर

बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन 26 और 27 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर असम जाएंगे। यह दौरा पूरी तरह चुनावी तैयारियों पर केंद्रित माना जा रहा है। नितिन नवीन असम स्टेट एग्जीक्यूटिव कमेटी की अहम बैठक में शामिल होंगे, जहां संगठनात्मक समीक्षा, आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी।

हाल ही में बीजेपी ने वरिष्ठ नेता बैजयंत पांडा को सूबे के चुनावी मामलों का जिम्मा सौंपा है। ऐसे में नितिन नवीन का यह दौरा जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। असम में मार्च - अप्रैल में विधानसभा चुनाव होना है । बीजेपी इस बार असम में जीत की हैट्रिक बनाने के लिए मैदान में उतरेगी ।

14:01 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात विस के उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

गुजरात की राजनीति से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष जેઠा भरवाड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, जેઠा भरवाड़ ने नाफेड समेत विभिन्न सहकारी संस्थाओं के कार्यों में समय देने और अपने अन्य दायित्वों को निभाने के कारण यह निर्णय लिया है।

मध्य गुजरात में जેઠा भरवाड़ एक प्रमुख सहकारी नेता के रूप में जाने जाते हैं और सहकारी क्षेत्र में उनका विशेष दबदबा रहा है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह इस्तीफा अपने सहकारी कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित करने और क्षेत्र में प्रभाव बनाए रखने के उद्देश्य से दिया है।

13:32 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटना में अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर बिहार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के बताए मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है और राज्य सरकार उनके विचारों व मार्गदर्शन का लगातार पालन करती रहेगी।

13:20 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दीपू दास मामले में अब तक 7 गिरफ्तारियां

Dipu Das की हत्या के मामले में अब तक 7 गिरफ़्तारियां हुईं हैं। अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद बांग्लादेश सरकार ने ये कार्रवाई की है। इन आरोपियों को सज़ा मिलेगी या ये बाद में छोड़ दिए जायेंगे इसपर नज़र रखी जा रही है।

12:39 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश में हिंसा पर नोएडा में प्रदर्शन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हिंसा को लेकर भारत मे संतानियो में गुस्सा है। बांग्लादेशी हिंसा के विरोध के नोएडा में विरोध प्रदर्शन हुआ। इसमें बड़ी संख्या लोग इक्कठा हुए। बंगलादेश के यूनुस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नोएडा स्टेडियम से डीएम चौराहे तक प्रदर्शन हुआ।

11:39 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को किया संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के जूनागढ़ में आयोजित हो रहे “संसद खेल महोत्सव” के फाइनल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और देश के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

11:16 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान में पलटी बस

राजस्थान के पुष्कर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। किंशनपुरा पेट्रोल पंप मोड़ पर एक प्राइवेट बस पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए। गंभीर घायलों को अजमेर अस्पताल रेफर किया गया। हादसे की वजह मोड़ की तेज रफ्तार में बस मोड़ना बताई जा रही है।ष

11:13 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मुंबई पुलिस ने इस साल 814 करोड़ का ड्रग्स जब्त किया

मुंबई पुलिस ने इस साल अब तक 814 करोड रुपए से ज्यादा वैल्यू के ड्रग्स जप्त किए हैं। साल 2025 में मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 1386 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे साल में मुंबई पुलिस ने ड्रग्स को लेकर के कुल 1096 केसेस दर्ज किए हैं। क्रिसमस और नए साल को देखते हुए मुंबई पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है और सभी पार्टी और भीड़भाड़ वाली जगह पर नजर रख रही है खास कर ड्रग्स तस्कर और ड्रग्स जैसे पार्टियों पर मुंबई पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।

10:41 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दो महीने के लिए बैन

राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अधिकारियों ने कठुआ जिले में दो महीने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिला मजिस्ट्रेट राजेश शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि वीपीएन सेवाओं का दुरुपयोग कुछ व्यक्तियों और समूहों द्वारा साइबर प्रतिबंधों को दरकिनार करने और प्रतिबंधित एप्लिकेशन, वेबसाइटों और डिजिटल सामग्री तक पहुंच प्राप्त करने के लिए किया जा रहा है। यह निवारक कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत की गई है।

09:57 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने मनाया क्रिसमस

आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस के अवसर पर आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। इस अवसर पर दिल्ली और उत्तर भारत के बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा में विशेष प्रार्थनाएँ, कैरोल गीत और भजन शामिल थे। इस दौरान दिल्ली के बिशप, आरटी. रेव. डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री के लिए विशेष प्रार्थना भी की।

09:56 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पुलिसिया ड्रोन ने दौड़ा दौड़ा कर जुआरियों को पकड़ा

भावनगर से हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां पुलिस ने फिल्मों जैसी स्टाइल में ड्रोन की मदद से जुआ खेल रहे आरोपियों को दबोच लिया। भावनगर लोकल क्राइम ब्रांच, यानी एलसीबी पुलिस, को सूचना मिली थी कि शहर के मोतीतालाव ग्राउंड के पीछे खुले खार इलाके में कुछ लोग रात में मोबाइल फोन की रोशनी में ताश के पत्तों से जुआ खेलते है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में ड्रोन उड़ाया। कैमरे में जो नजारा कैद हुआ, वह बिल्कुल किसी फिल्म के सीन से कम नहीं था — ऊपर ड्रोन उड़ रहा था, नीचे जुआरी खेल में मशगूल थे। जैसे ही उन्हें ऊपर मंडराते ड्रोन का एहसास हुआ, वे मुट्ठी बांधते हुए भागने लगे, और पीछे से पुलिस टीम उनके पीछे दौड़ पड़ी।

09:31 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूर्वी ताइवान में आया भूकंप

पूर्वी ताइवान के ताइतुंग शहर में आज सुबह 6.1 तीव्रता का भूकंप आया - भूकंप का केंद्र ताइतुंग काउंटी हॉल से 10.1 किलोमीटर उत्तर में 11.9 किलोमीटर की गहराई पर। सीसीटीवी फुटेज में यह स्पष्ट दिखा कि झटके के दौरान ताइपे सहित पूरे द्वीप पर इमारतें हिलीं, जबकि ताइतुंग काउंटी में स्थानीय दुकानों को मामूली नुकसान पहुंचा। ताइवान 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंपीय गतिविधियां आम हैं।

09:17 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अंकिता भंडारी केस में बीजेपी नेता पर एफआईआर दर्ज

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के संबंध में देहरादून के नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर और हरिद्वार के ज्वालापुर से भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई पूर्व जिला पंचायत सदस्य आरती गौर की शिकायत के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में निराधार और मानहानिकारक आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया है।

08:40 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 16 साल बाद बांग्लादेश लौटा तारिक रहमान

Bangladesh Nationalist Party (BNP) के कार्यवाहक अध्‍यक्ष तारिक रहमान 15 वर्ष से ज्यादा के निर्वासन के बाद आज ढाका लौट रहे हैं। रहमान लंदन के हिथ्रो हवाई अड्डे से बिमान बंगलादेश एयरलाइंस की उड़ान से Dhaka के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके साथ उनकी पत्‍नी जुबेदा रहमान और पुत्री जाईमा रहमान भी हैं।

08:05 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में बड़ा एनकाउंटर

दिल्ली के नरेला में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। आउटर नॉर्थ जिला के नरेला थाना पुलिस को वांछित बदमाशों की सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी तीन राउंड फायर किए, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों की पहचान अफजल उर्फ इमरान और चंदन उर्फ काकू के रूप में हुई है। दोनों नरेला थाना के कुख्यात अपराधी बताए जा रहे हैं। मौके से दो पिस्टल, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और खाली कारतूस बरामद किए गए। दोनों को पहले आरएचसी अस्पताल और फिर बीएसए अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

07:58 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश में विशेष सहायक ने दिया इस्तीफा

बांग्लादेश में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इसी हिंसा के बीच गृह मंत्रालय के विशेष सहायक खुदाबख्श ने इस्तीफा दिया है।
07:51 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लखनऊ में हुई धोबी समाज की बैठक

यूुपी में एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी के आवास पर धोबी समाज के विधायक नेताओं की हुई बैठक। यह बैठक सामाजिक समरसता बैनर तले हुई। विधायक बंबालाल दिवाकर ने अपने कहा कि समाज के सभी लोगों को मिलकर अपना कर्तव्य निभाना हैं,23 फरवरी 2026 को राजधानी लखनऊ में आयोजित संत गाडगे जी महाराज की जयंती पर अधिक से अधिक लोगों आना है और जोड़ना है,समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।

07:49 (IST) 25 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तमिलनाडु ने भीषण सड़क हादसा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुड्डालोर जिले के एलुथुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि मृतकों के परिवारों को 3 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल तथा अस्पताल में इलाज करा रहे प्रत्येक व्यक्ति को मुख्यमंत्री जन राहत कोष से 1 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाए।

Breaking News: आज 25 दिसंबर है। बीती रात तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा हो गया। त्रिची-चेन्नई राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे पर सीएम एमके स्टालिन ने दुख जताया है। मृतकों के परिवार को 3-3 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। इधर, यूपी में एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी के आवास पर धोबी समाज के विधायक नेताओं की बैठक हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मप्र दौरे पर रहेंगे। राजधानी भोपाल में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola