Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'सभी राजभवनों का नाम लोकभवन रखा जाएगा...', बोले पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने कहा कि "भारत सरकार ने एक फ़ैसला लिया है, जिसे होम मिनिस्ट्री के एक नोटिफ़िकेशन के ज़रिए बताया गया है कि सभी राजभवनों का नाम लोकभवन रखा जाएगा. दो साल पहले, मैंने प्रेसिडेंट से रिक्वेस्ट की थी कि चुने हुए चीफ़ मिनिस्टर को राजभवन की एक सिंबॉलिक चाबी दी जाए और राजभवन को जन राजभवन घोषित किया जाए. इस आइडिया पर गवर्नर की कॉन्फ्रेंस में चर्चा हुई थी. प्राइम मिनिस्टर ने भी इस बात पर ज़ोर दिया था कि सभी राजभवन लोगों के लिए एक्सेसिबल होने चाहिए. राजभवन का नाम सिर्फ़ नाम के लिए नहीं बदला जाता, बल्कि इसके पीछे की भावना भी ज़रूरी है. यह लोगों की सॉवरेनिटी पर ज़ोर देता है, जो भारत के कॉन्स्टिट्यूशन में शामिल है. यह नई जेनरेशन के लिए भी एक मैसेज है."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: संसद का विंटर सेशन को लेकर रविवार को बुलाई गई ऑल-पार्टी मीटिंग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: संसद का विंटर सेशन: रविवार 30 नवंबर को सुबह 11 बजे ऑल-पार्टी मीटिंग बुलाई गई है. लोकसभा और राज्यसभा दोनों की बिज़नेस एडवाइज़री काउंसिल की मीटिंग कल शाम 4 बजे बुलाई गई हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लाल किला आतंकी ब्लास्ट केस में स्पेशल NIA कोर्ट ने 10 दिन बढ़ाई आरोपियों की कस्टडी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लाल किला आतंकी ब्लास्ट केस में स्पेशल NIA कोर्ट ने आरोपी डॉ. मुजम्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शाहीन सईद और मुफ्ती इरफान अहमद वागय की कस्टडी 10 दिन और बढ़ा दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तेजस्वी यादव वापस लौटे दिल्ली से पटना, नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में लेंगे भाग
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना लौट गए है. वह नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में भाग लेंगे. पटना एयरपोर्ट पर आज भी उन्होंने पत्रकारों से कोई बातचीत नहीं की. पिछले 15 दिनों से वह पत्रकार से कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं. उन्होंने रिजल्ट के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत नहीं की है. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों ने उनसे सवाल पूछा लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा और फोन पर बातचीत करते हुए वह निकल गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जम्मू में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
माता वैष्णो देवी इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल एक्सीलेंस में MBBS सीटों पर बवाल नहीं थम रहा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खिलाफ हिंदू संगठनों का प्रदर्शन शुरू किया। समुदाय विशेष को 50 में से 42 सीट दिए जाने का विरोध किया जा रहा है। संगठनों ने सीट को रद्द करने की मांग की है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चार आतंकियों को पटियाला हाउस कोर्ट में किया पेश
दिल्ली ब्लास्ट में शामिल चार आतंकियों को एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। शाहीन, मुजम्मिल, आदिल और मुफ्ती इरफान को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। चारों आतंकियों की 10 दिन की NIA रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पेशी हुई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर हुई। इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कांग्रेस की बैठक शुरू
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और शकील अहमद और जीते हुए एमएलए खड़गे के यहां पहुंचे। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शिवसेना और बीजेपी के बीच तनातनी और बढ़ी
महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच तनातनी और बढ़ गई है। मंत्री नारायण राणे के बड़े बेटे और विधायक नीलेश राणे पर मामला दर्ज हो गया है। अवैध तरीके से बीजेपी कार्यकर्ता के घर में घुसने के कारण मामला दर्ज हुआ है। सिंधुदुर्ग के मालवन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राजस्थान के अजमेर में हटाया गया अतिक्रमण
अजमेर में 813वें उर्स से पहले ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया, जिसके तहत आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बल तैनात किए गए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नेशनल हेराल्ड केस में टली सुनवाई
नेशनल हेराल्ड केस मामले में आज सुनवाई होनी थी लेकिन आज टल गई है। अब 16 दिसंबर को फैसला आएगा। बता दें कि 2000 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी 50 लाख में हड़पने के आरोप को लेकर, नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट पर फैसला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज फैसला आना था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीएम सिद्धारमैया के घर पहुंचे शिवकुमार
कर्नाटक के बेंगलुरु में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के आवास पर पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उन्हें आज नाश्ते पर आमंत्रित किया था।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा फैसला
यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को योगी सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने बिल के ब्याज पर 100 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। 90 दिन तक चलने वाली इस योजना में बिजली के बकाया बिल पर सरचार्ज पूरी तरह खत्म होने के साथ इसे आसान किश्तों में जमा किया जा सकेगा.योजना के लाभ के लिए पंजीकरण कराना होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: विवेक चतुर्वेदी बने सीबीआईसी के अध्यक्ष
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य विवेक चतुर्वेदी को केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में दिल दहलाने वाला मर्डर
दिल्ली के शाहदरा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। 27 वर्षीय युवक गगन की उसके घर के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उसके जन्मदिन से कुछ मिनट पहले हुई गगन आधी रात 12 बजे जन्मदिन मनाने वाला था। मौके पर डीसीपी शाहदरा, फर्श बाजार थाने के SHO, शाहदरा थाने के SHO, क्राइम टीम और FSL टीम पहुंची। मृतक के शव को GTB (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल के मॉर्चरी में रखवाया गया।
मृतक के पिता के अनुसार, गगन दोस्त से मिलने जा रहा था। पिता का कहना है कि गगन किसी से गले मिला, उसी दौरान उसके सिर में गोली मार दी गई। हमलावर ने गोली मारने के बाद दो राउंड हवा में फायर भी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, आसपास के CCTV फुटेज और लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: सीडीएस चौहान ने पासिंग आउट परेड का किया निरीक्षण
केरल में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान ने भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए), एझिमाला में शरदकालीन सत्र के लिए पासिंग आउट परेड (पीओपी) का निरीक्षण किया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के ग्रेटर नोएडा में एनकाउंटर
ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस और बाइक सवार दो बदमाश के बीच चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। पकड़े गए घायल बदमाश से प्रारंभिक पूछताछ पता चला है। दोनों को गौकशी गैंग के सदस्य जो सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को इंजेक्शन लगाकर बेहोश करने के बाद उनकी हत्या उसका मीट बेचते है। इनके गोकशी मैं इस्तेमाल होने वाले औजार,तमंचा कारतूस, गंडासा, छुरा, रस्सी, प्लास्टिक कट्टा, लिग्नोकेन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन आई.पी. 30 एमएल का इंजेक्शन, सिरिंज और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एयरबस ए320 ने उड़ान के लिए जारी किए निर्देश
यूरोपीय संघ विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) ने एयरबस ए320 परिवार के लिए आपातकालीन उड़ान योग्यता निर्देश (ईएडी) जारी किया है, ताकि इसके ऑनबोर्ड कंप्यूटरों में से एक में सॉफ्टवेयर अपडेट के कारण उत्पन्न हुई संवेदनशीलता को दूर किया जा सके।
Breaking News: आज 29 नवंबर 2025 है। हॉन्ग कॉन्ग में हाईराइज इमारतों में मौतों का आकंड़ा अभी थमा नहीं है। अभी तक भीषण आग से 128 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 200 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं।
नेशनल हेराल्ड मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं इंडियन नेवल एकेडमी आज ऑटम टर्म 2025 की पासिंग आउट परेड करेगी। वडोदरा में आज से सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘यूनिटी मार्च’ का आयोजन होगी। इसके अलावा रायपुर में DGP-IGP का अखिल भारतीय वार्षिक सम्मेलन शुरू होगा। इसमें PM मोदी भी भाग लेंगे।
आज की छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
23 mins agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
3 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
4 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
5 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines