Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी का बड़ा संदेश, शासन ऐसा हो जिससे आम जनता का जीवन स्तर लगातार सुधरे

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: जम्मू के कोरोटाना खुर्द में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक खेत से संदिग्ध पीला पैकेट बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है. सुरक्षा एजेंसियां इसे ड्रोन के जरिए ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश मान रही हैं.

Author
Written By: Raja Alam Updated: Apr 2, 2026 11:08 IST

Aaj Ki Taaza Khabar Live Update: जम्मू-कश्मीर के कोरोटाना खुर्द में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आधी रात को सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान जोगिंदर सिंह नाम के व्यक्ति के खेत से पीले टेप में लिपटा लगभग 2 किलो का एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ है.

सुरक्षा बलों को शक है कि यह पैकेट सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया है, जिसमें भारी मात्रा में हेरोइन या अन्य नशीला पदार्थ हो सकता है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में ड्रोन ड्रॉप की बढ़ती घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों की चुनौती बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप

गुरुवार सुबह इंडोनेशिया के मोलुका सागर में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया, जिसका केंद्र टर्नेट शहर से 120 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर गहराई में था. इस शक्तिशाली हलचल के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों के लिए खतरनाक सुनामी का अलर्ट जारी किया है. भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में ऊंची लहरें उठने की आशंका है, जिससे तीनों देशों में हड़कंप मच गया है. फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने तटीय इलाकों को खाली करने और लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

---विज्ञापन---
11:08 (IST) 2 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी का बड़ा संदेश, शासन ऐसा हो जिससे आम जनता का जीवन स्तर लगातार सुधरे

प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए तेज आर्थिक विकास, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और कुशल कार्यबल की आवश्यकता पर जोर दिया है. उन्होंने लोक सेवकों से 'कर्मयोगी' की भावना अपनाकर शासन को सुगम बनाने की अपील की, ताकि जनता के जीवन स्तर और ईज ऑफ लिविंग में निरंतर सुधार हो सके.

10:47 (IST) 2 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, सुकांत मजूमदार का TMC पर उकसाने का आरोप

मालदा में मतदाताओं के नाम कटने पर ग्रामीणों द्वारा न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने पर सुकांत मजूमदार ने नाराजगी जताई है। उन्होंने चुनाव आयोग से जांच और टीएमसी की भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

09:32 (IST) 2 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: एक्शन में चुनाव आयोग, मंत्री अनबिल महेश की गाड़ी की ली गई तलाशी

तमिलनाडु चुनाव के मद्देनजर उड़न दस्ते ने तिरुवेरूंबुर से द्रमुक उम्मीदवार और मंत्री अनबिल महेश पोय्यामोझी की गाड़ी की तलाशी ली। प्रचार के दौरान अधिकारियों ने रास्ते में उनका वाहन रोककर औचक निरीक्षण किया।

08:20 (IST) 2 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक

रूस के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं। वे एनएसए अजीत डोभाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मिलकर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करेंगे।

08:09 (IST) 2 Apr 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अमित शाह आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 करेंगे पेश

गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 पेश करेंगे। कल राज्यसभा से पास हुआ यह बिल ग्रुप 'ए' अधिकारियों की भर्ती और सर्विस नियमों को सुधारेगा।

First published on: Apr 02, 2026 08:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.