हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी 22 अगस्त को जाएंगे कोलकाता, प्रोग्राम शेड्यूल हुआ जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत में मानसून का सीजन चल रहा है। इस दौरान कई जगह पर बादल फटने जैसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं। साथ ही दिल्ली में मानसून सेशन 2025 भी जारी है, जहां पर हर दिन विपक्ष SIR के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहा है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

22:23 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 22 अगस्त को कोलकाता जाएंगे PM मोदी

PM मोदी आगामी 22 अगस्त को कोलकाता जाएंगे। वे शाम 4 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 4:15 बजे जेस्सोर रोड मेट्रो स्टेशन से 3 मेट्रो रूटों का उद्घाटन करेंगे। शाम 4:45 बजे सेंट्रल जेल परिसर पहुंचेंगे। शाम 6:15 बजे तक प्रशासनिक-राजनीतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और 6:35 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

22:09 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यमुना विहार में जिम के बाहर फायरिंग

दिल्ली के यमुना विहार में जिम के बाहर फायरिंग हुई। पुरानी रंजिश में गोलियां चलाई गईं। जिम के मालिक दीपक शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनके कजन से जुड़े पुराने विवाद के चलते अज्ञात बदमाशों ने जिम के बाहर फायरिंग की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके अहम साक्ष्य जुटाए। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए टीमों को तैनात किया गया है।

21:26 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: रूस यात्रा पर गए विदेश मंत्री जयशंकर

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर आज शाम 3 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मॉस्को पहुंच गए हैं। वे बुधवार को भारत-रूस Inter-Governmental Commission on Trade, Economic, Scientific, Technological and Cultural Cooperation के 26वें सेशन की सह-अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर चर्चा होगी। गुरुवार को जयशंकर रूस के विदेशमंत्री Lavrov से मिलेंगे।

20:38 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कीरतपुर मनाली हाईवे पर लैंडस्लाइड

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है और मानसून के बादल जमकर बरस रहे हैं। आज बिलासपुर में कीरतपुर-मनाली फोरलेन थापना टनल के पास भारी लैंडस्लाइड हुआ और चट्टान गिरने से हाईवे पूरी तरह से बंद हो गया, जिसके चलते फोरलेन पर लंबा जाम लगा हुआ है।

18:08 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: PM मोदी से मिलेंगे चीन के विदेश मंत्री

चीन के विदेश मंत्री Wang Yi थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी इसी महीने SCO की बैठक के लिए चीन जाएंगे। इससे पहले चीन के विदेश मंत्री 3 दिन के दौरे पर भारत आए हुए हैं। उन्होंने बीते दिन विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात की थी। आज अजीत डोभाल से सीमा विवाद पर बातचीत की।

15:37 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गोबिंद सागर झील का जलस्तर बढ़ा

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं के कारण पानी से भाखड़ा डैम की गोबिंद सागर झील का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए आज दोपहर करीब 3 बजे बीबीएमबी प्रशासन द्वारा भाखड़ा डैम के फ्लड गेट परीक्षण के लिए खोले जाएंगे। फिलहाल भाखड़ा डैम के गेट 1 फीट तक खोले जाएंगे। फ्लड गेट कब तक खोले जाएंगे, यह कहना अभी संभव नहीं है, लेकिन आज शाम तक भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोल दिए जाएंगे।

14:32 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित

हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

13:56 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'भाजपा वाले गरीब युवाओं का मताधिकार छीन रहे'

बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि 'चुनाव आयोग के साथ मिलीभगत करके ये भाजपा वाले गरीब युवाओं का मताधिकार छीन रहे हैं। गरीब लोगों के नाम हटा दिए गए हैं और लोकसभा चुनाव के दौरान वोट देने वाले एक जीवित व्यक्ति को अब मृत घोषित कर दिया गया है।'

13:34 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हादसे में एक लड़के की मौत

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में घर पर पत्थर गिरने से नाबालिग लड़के की मौत हो गई। इस हादसे में 4 अन्य लोग घायल हुए हैं।

12:30 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दूध की बाल्टियां लेकर पहुंचे सांसद

दिल्ली में एनसीपी-एससीपी सांसदों ने दूध की कीमतों को लेकर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

11:50 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

केंद्र सरकार ने कच्चे कपास के आयात पर सीमा शुल्क और कृषि अवसंरचना एवं विकास उपकर (Agriculture Infrastructure and Development Cess) को पूरी तरह से माफ करने की घोषणा की है। यह छूट 19 अगस्त, 2025 से प्रभावी होगी और 30 सितंबर, 2025 तक वैध रहेगी।

11:21 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित

राज्यसभा की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष का SIR को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है।

11:02 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: SIR को लेकर अखिलेश का सरकार पर हमला

विपक्ष लगातार SIR के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करता आ रहा है। आज फिर से सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 'अब सरकार नक्षत्र देखकर SIR पर बात करेगी।'

10:45 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'देश के संविधान को नष्ट किया जा रहा'

चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'डॉ. भीम राव अंबेडकर ने एक सपना देखा था कि अमीर और गरीब के बीच के अंतर को पाटा जा सकता है, और यह सभी को मतदान का अधिकार देकर किया जा सकता है।'

10:31 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: CP राधाकृष्णन को पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक में महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को बधाई दी।

10:23 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तेलंगाना कांग्रेस सांसदों का प्रदर्शन

तेलंगाना कांग्रेस सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें राज्य के किसानों के लिए यूरिया जारी करने की मांग की जा रही है।

09:49 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मीटिंग के लिए पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA संसदीय दल की बैठक के लिए संसद पुस्तकालय भवन पहुंचे।

09:48 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शुभांशु शुक्ला से मिले प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की मुलाकात हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'अंतरिक्ष स्टेशन पर खाना एक बड़ी चुनौती है, जगह कम होती है। हमेशा कम से कम जगह में ज्यादा से ज्यादा कैलोरी और पोषक तत्व पैक करने की कोशिश रहती है।

09:24 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली में NDA की बैठक

08:55 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: लापता लड़के की खोज में लगी टीम

जम्मू-कश्मीर के राजौरी के दस्सल कर्रैन क्षेत्र में एसडीआरएफ द्वारा एक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसमें एक युवा लड़के को खोजने का काम किया जा रहा है। यह बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद लापता हो गया था।

08:33 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 5 बजे विशेष कैबिनेट बैठक

कर्नाटक अनुसूचित जातियों से जुड़े आरक्षण पर चर्चा के लिए शाम 5 बजे विशेष कैबिनेट बैठक होने वाली है।

08:10 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: राज्यसभा में स्थगन नोटिस

AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में स्थगन नोटिस दिया है। उन्होंने इसमें SIR पर चर्चा की मांग की है।

08:05 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू लगवैली में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, बादल फटने के बाद पुल और दुकानें बह गईं। तबाही के निशान हर जगह देखने को मिल रहे हैं।

08:02 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दो लोगों की मौत

कर्नाटक के हावेरी में एक निजी बस के सड़क विभाजक से टकराने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

07:43 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश

आज और कल मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते मुंबई में स्कूलों को बंद करने का ऐलान किया गया है।

07:43 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: NDA की संसदीय बैठक

आज NDA की संसदीय बैठक होने वाली है। इसमें PM नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। इसके अलावा, भारत दौरे पर आए चीनी विदेश मंत्री वांग यी आज एनएसए अजीत डोभाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

07:40 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक

आज इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर चर्चा होनी है।

07:35 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: कम हो रहा दिल्ली में यमुना का जलस्तर

दिल्ली में यमुना का जलस्तर कम होने लगा है। सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर 205.85 मीटर रिकॉर्ड किया गया है। सुबह 5 बजे यमुना का लेवल 205.95 मीटर तक दर्ज किया गया। अधिकारियों के मुताबिक, उम्मीद है कि अब यहां से यमुना का जलस्तर घटेगा।

06:41 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंडिगो एयरलाइंस ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने एक यात्रा एडवाइजरी जारी की है। ट्वीट में लिखा गया कि 'मुंबई में भारी बारिश के कारण, हवाई अड्डे तक पहुंचने वाले कई मार्गों पर जलभराव और यातायात की सुस्ती देखी जा रही है। यात्रा कर रहे हैं, तो पहले एडवाइजरी देख लें।

06:38 (IST) 19 Aug 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: किश्तवाड़ में कैसे हैं हालात?

किश्तवाड़ में बादल फटने के बाद रेस्क्यू का काम जारी है। इसी बीच जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'मैंने आज अस्पताल का दौरा किया। सुबह मैंने दोनों राहत शिविरों का भी दौरा किया और वहां के हालात देखे, यह एक बहुत बड़ी घटना है। लोगों ने मेरे पास कुछ शिकायतें भी उठाई हैं। देखभाल में लापरवाही हुई है, जो नहीं होनी चाहिए थी।'

Aaj Ki Taaza Khabar: देश की राजनीति में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा बिहार चुनाव की है। इस दौरान, राहुल गांधी ने इलेक्शन कमीशन पर वोट चोरी के कई गंभीर आरोप भी लगाए। इसी कड़ी में राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव के साथ मिलकर वोटर अधिकार यात्रा की शुरुआत भी की है। दूसरी तरफ ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि यात्रा से पहले सरकार स्थिति को सबके सामने रखे। देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola